Home BUSINESS NEWS HINDI HDFC बैंक ने करोड़ों ग्राहकों को दिया झटका! होम लोन हो जाएगा...

HDFC बैंक ने करोड़ों ग्राहकों को दिया झटका! होम लोन हो जाएगा महंगा, बढ़ाया MCLR

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

HDFC Bank: देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक एचडीएफसी बैंक(HDFC Bank) ने अपने करोड़ों ग्राहकों को झटका दिया है। बैंक ने होम लोन से जुड़ी दरों को बढ़ा दिया है। अगर आपका होम लोन HDFC बैंक के साथ चल रहा है या आप नया लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो अब आपको महंगा पड़ सकता है। एचडीएफसी बैंक ने अपनी मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट (MCLR) में बदलाव किया है। नई दरें आज 7 जुलाई 2026 से लागू हो गई हैं। बैंक ने कुछ पीरियड के लिए ब्याज दरें घटाई हैं, जबकि कुछ टेन्योर के लिए इन्हें बढ़ाया है।

एचडीएफसी बैंक की नई दरें

बैंक ने ओवरनाइट एमसीएलआर को 5 बेसिस प्वाइंट (0.05 फीसदी) घटाकर 8.10 फीसदी से 8.05 फीसदी कर दिया है। वहीं, 1 साल की MCLR को 5 बेसिस प्वाइंट बढ़ाकर 8.40 फीसदी से 8.45 फीसदी कर दिया गया है। इसके अलावा 3 साल की MCLR भी 8.65 फीसदी से बढ़कर 8.70 फीसदी हो गई है।

हालांकि, 1 महीने, 3 महीने, 6 महीने और 2 साल की एमसीएलआर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ये दरें पहले की तरह क्रमश: 8.05 फीसदी, 8.20 फीसदी, 8.35 फीसदी और 8.55 फीसदी पर बनी हुई हैं। अब एचडीएफसी बैंक की एमसीएलआर दरें 8.05 फीसदी से 8.70 फीसदी के बीच हैं।

होम लोन वालों पर क्या असर पड़ेगा?

1 साल की MCLR को होम लोन की ब्याज दर तय करने के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में जिन ग्राहकों का होम लोन 1 साल की एमसीएलआर से जुड़ा है, उनकी अगली ब्याज दर समीक्षा (रीसेट) के समय EMI या लोन के पीरियड में मामूली बदलाव हो सकता है। हालांकि, इसका असर हर ग्राहक पर उसकी लोन शर्तों के अनुसार अलग-अलग होगा।

आखिर MCLR क्या है?

MCLR यानी मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट। यह वह न्यूनतम ब्याज दर होती है, जिससे कम पर बैंक लोन नहीं दे सकते। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने साल 2016 में इस सिस्टम को लागू किया था। ताकि, बैंकों की ब्याज दरों में बदलाव का फायदा ग्राहकों तक जल्दी से पहुंच सके।

बेस रेट और बीपीएलआर भी बदले

एचडीएफसी बैंक ने इससे पहले 24 जून 2026 से अपना बेस रेट भी 8.80 फीसदी से घटाकर 8.70 फीसदी कर दिया था। वहीं, बेंचमार्क प्राइम लेंडिंग रेट (BPLR) को 17.30 फीसदी से घटाकर 17.20 फीसदी कर दिया गया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN