Home LIFESTYLE NEWS HINDI पीतल-तांबे के बर्तन काले पड़े रहते हैं? 1 बार बेसन वाली ट्रिक...

पीतल-तांबे के बर्तन काले पड़े रहते हैं? 1 बार बेसन वाली ट्रिक से करें साफ, चमक जाएंगे!

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Cleaning Hack: पीतल या तांबे के बर्तन तो लगभग हर घर में होते हैं। लेकिन समय के साथ ये काले भी पड़ जाते हैं। ऐसे में नॉर्मल सफाई नहीं, एक बार इस तरह बेसन से साफ कर के देखें। बिल्कुल नए जैसे चमकदार ना हो जाएं तो कहना।

तांबे के बर्तन घरों में आज भी खूब इस्तेमाल होते हैं। खासकर तांबे की तली वाले पतीले, सॉस पैन, भगोने या जग; रोजमर्रा की कुकिंग में काफी यूज किए जाते हैं। शुरुआत में तो ये काफी ज्यादा सुंदर लगते हैं, लेकिन समय के साथ ही इनपर कालापन और धब्बे जमा होने लगते हैं। दरअसल लगातार कुकिंग, साथ ही हवा और नमी के संपर्क में आने की वजह से तांबे की सतह पर ऑक्सीडेशन की प्रक्रिया होने लगती है। इस वजह से तांबे के बर्तन काले और गंदे दिखाई देने लगते हैं। ऐसे में इन्हें साफ करने का ये वाला हैक आपको जरूर जान लेना चाहिए। आपको कोई महंगा क्लीनर लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बेस्ट बात है कि आप इस ट्रिक से पुराने पीतल के बर्तनों को भी बिल्कुल नए जैसा चमका सकते हैं। तो आइए जानते हैं बेसन वाली ये कमाल की क्लीनिंग टिप।

तांबे-पीतल के बर्तनों को कैसे साफ करें?

आपके घर में तांबे की तली वाले बर्तन हैं या फिर पीतल के बर्तनों को नए जैसा चमकाना है; तो ये बेसन वाला क्लीनर बनाकर तैयार कर सकते हैं। ये बहुत ही इफेक्टिव तरीके से काम करता है और पहली बार में ही काफी अच्छे रिजल्ट मिलते हैं। इसके लिए आपको एक बाउल में 2 चम्मच बेसन, 1 चम्मच बेकिंग सोडा, 1 नींबू का रस और थोड़ा सा व्हाइट विनेगर यानी सफेद सिरका डालकर एक पेस्ट तैयार कर लेना है। आइए जानते हैं इसे क्लीनिंग में यूज कैसे किया जाता है।

इस तरह चमकाएं तांबे और पीतल के गंदे बर्तन

बेसन का क्लीनर बनाने के बाद इसे पीतल या तांबे के गंदे बर्तन पर अच्छी तरह अप्लाई करें। बेहतर होगा कि आप इसे नींबू के छिलके की मदद से बर्तन पर लगाएं और साथ ही कुछ देर इसे रगड़ें भी। खासकर जहां दाग धब्बे या कालापन दिखाई दें, वहां अच्छी तरह रगड़ना जरूरी है। इसके बाद आप बेसन के पेस्ट को एक किचन टॉवल की मदद से साफ कर सकते हैं, फिर पानी से वॉश कर लें। बर्तन बिल्कुल चमक जाता है।

काम की टिप: बर्तन ज्यादा ही गंदा है तो नींबू के छिलके से रगड़ने के बाद इसे 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद साफ पानी से वॉश करें। इससे बर्तन पर जमा हुआ कालापन और धब्बे काफी हद तक साफ हो जाते हैं और चमक भी वापस आ जाती है।

इन बातों का ध्यान रखना जरूरी है

तांबे और पीतल के बर्तनों को साफ करने के लिए स्टील के या बहुत खुरदरे स्क्रबर इस्तेमाल नहीं करने चाहिए। इनसे बर्तनों की सतह पर खरोंच आ जाती है, जो देखने में बिल्कुल अच्छी नहीं लगती। साथ ही इस बेसन वाले नेचुरल तरीके से आपको नियमित अंतराल पर इनकी सफाई करते रहना चाहिए। फिर बर्तनों को सुखाकर ही रखना चाहिए, ताकि जल्दी कालापन ना आए।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN