Source :- LIVE HINDUSTAN
OPPO Reno 16 और Reno 16c की बिक्री भारत में 9 जुलाई से शुरू होने जा रही है। ग्राहक Amazon, Flipkart, लीडिंग रिटेल आउटलेट्स और ओप्पो ई-स्टोर से फोन के साथ-साथ OPPO Bubble और OPPO Enco Air5 भी खरीद सकेंगे।
प्रोडक्ट्स के सुझाव
OPPO Reno 16 और Reno 16c की बिक्री भारत में जल्द शुरू होने जा रही है। ओप्पो इंडिया ने आज अपने नए स्मार्टफोन लाइनअप, OPPO Reno16 सीरीज (जिसमें Reno16 और Reno16c शामिल हैं) और ट्रेंडी कैमरा कम्पैनियम OPPO Bubble की पहली सेल की घोषणा की है। ओप्पो ने बताया कि 9 जुलाई, 2026 से ग्राहक Amazon, Flipkart, लीडिंग रिटेल आउटलेट्स और ओप्पो ई-स्टोर से Reno16 सीरीज और OPPO Bubble खरीद सकेंगे, साथ ही उन्हें कई आकर्षक ऑफर भी मिलेंगे।
किस प्रोडक्ट पर कितना फायदा
OPPO Reno16 सीरीज खरीदने वाले ग्राहक कई शानदार लॉन्च ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। इनमें चुनिंदा बैंकिंग पार्टनर के क्रेडिट कार्ड और UPI ट्रांजैक्शन पर 10% तक का कैशबैक, और प्रमुख फाइनेंसर्स की ओर से 18 महीने तक की जीरो पेमेंट स्कीम शामिल हैं। ग्राहक प्रमुख ट्रेड-इन पार्टनर के जरिए 5,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी पा सकते हैं और बिना किसी अतिरिक्त लागत के 180 दिनों का स्क्रीन डैमेज प्रोटेक्शन भी प्राप्त कर सकते हैं।

इसके अलावा, Reno16 सीरीज का फोन खरीदने पर ग्राहकों को OPPO Enco Buds3 Pro+ पर 50% की छूट मिलेगी। जो ग्राहक अपने Reno16 सीरीज के स्मार्टफोन के साथ OPPO Bubble का बंडल चुनते हैं, वे 18 महीने की जीरो डाउन पेमेंट स्कीम या 10% इंस्टेंट कैशबैक ऑफर का फायदा भी उठा सकते हैं।
इसके अलावा, हाल ही में लॉन्च किया गया OPPO Enco Air5 ओप्पो ई-स्टोर, अमेजॅन, फ्लिपकार्ट और प्रमुख मेनलाइन रिटेल आउटलेट्स के माध्यम से 3,299 रुपये में उपलब्ध है।


इतनी है OPPO Reno 16 और Reno 16c की कीमत
भारत में Reno 16 की कीमत 8GB+256GB वेरिएंट के लिए 61,999 रुपये और 12GB+256GB वेरिएंट के लिए 67,999 रुपये है। Reno 16c की कीमत 8GB+128GB वेरिएंट के लिए 46,999 रुपये है, जबकि इसके 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये और 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 55,999 रुपये है। OPPO Bubble की कीमत 7,999 रुपये और OPPO Enco Air5 की कीमत 3,299 रुपये है। OPPO Reno 16 और Reno 16c दोनों ही मॉडल Starry White, Stellar Purple और Twilight Violet जैसे कलर्स में उपलब्ध होंगे।
OPPO Reno 16 और Reno 16c की खासियत
ओप्पो रेनो 16 और ओप्पो रेनो 16c दोनों ही डुअल-सिम स्मार्टफोन हैं जो एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ColorOS 16 के साथ आते हैं। स्टैंडर्ड मॉडल में 6.32-इंच (1216×2640 पिक्सेल) का एमोलेड डिस्प्ले है, जो 120 हर्ट्ज तक के रिफ्रेश रेट, 460 पीपीआई पिक्सेल डेंसिटी और 3500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस देता है। वहीं, ओप्पो रेनो 16c में 6.57-इंच (1080×2372 पिक्सेल) की बड़ी एमोलेड स्क्रीन है, जिसमें 397 पीपीआई पिक्सेल डेंसिटी और 1400 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है, और इसका पीक रिफ्रेश रेट भी स्टैंडर्ड मॉडल जितना ही है।
अपने चीनी वर्जन से अलग, ओप्पो रेनो 16 को भारत में क्वालकॉम के ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 चिपसेट, 12GB तक LPDDR5x रैम और 256GB UFS 3.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। वहीं, ओप्पो रेनो 16c में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 चिपसेट है, जिसके साथ LPDDR4x रैम और स्टैंडर्ड मॉडल जैसी ही इंटरनल स्टोरेज दी गई है। दोनों स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक सपोर्ट मिलता है।
फोटोग्राफी के लिए, ओप्पो रेनो 16 सीरीज के दोनों फोन में एक जैसा कैमरा सिस्टम दिया गया है। OPPO Reno 16 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50-मेगापिक्सेल (f/1.8) का प्राइमरी कैमरा है। इसमें 1/1.95-इंच का Sony LYT-600 सेंसर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) की सुविधा है। इसके साथ ही, इसमें 50-मेगापिक्सेल (f/2.0) का अल्ट्रावाइड कैमरा और 50-मेगापिक्सेल (f/2.8) का टेलीफोटो कैमरा भी है, जिसकी फोकल लेंथ 80mm के बराबर है।
हालांकि, ओप्पो रेनो 16c के पिछले हिस्से में 50-मेगापिक्सेल कैमरे की जगह 8-मेगापिक्सेल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। दोनों स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50-मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा है। दावा है कि दोनों फोन धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग के साथ आते हैं।
ओप्पो रेनो 16 में 6,700mAh की बैटरी है, जबकि ओप्पो रेनो 16c में 7,000mAh की बैटरी दी गई है। दोनों ही फोन 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं। फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, USB टाइप-C पोर्ट, GPS, GLONASS, Galileo और QZSS का सपोर्ट मिलता है। 193 ग्राम वजनी स्टैंडर्ड मॉडल का साइज 151.21×72.42×8.36mm है, जबकि 197 ग्राम वजनी Reno 16c फोन का साइज 158.16×74.92×8.58mm है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




