Source :- LIVE HINDUSTAN
Bank Holidays: कल गुरुवार 9 जुलाई को बैंक बंद रहने वाले हैं। अगर आप कल ब्रांच जाकर अपना काम निपटाने का प्लान कर रहे हैं तो जान लीजिए कि आपके शहर में बैंक ब्रांच खुली होंगी या नहीं। दरअसल, कल बैंक देश के एक राज्य मेघालय में बंद रहने वाले हैं। बाकि सभी राज्यों में बैंक ब्रांच खुली रहेंगी। अगर आप कल या जुलाई महीने के बचे दिनों में ब्रांच जाने का प्लान कर रहे हैं तो जान लीजिए कि बैंक कब-कब बंद रहेंगे।
कल गुरुवार 9 जुलाई को बंद रहेंगे बैंक
कल गुरुवार 9 जुलाई को बैंक मेघालय में बंद रहने वाले हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के बैंक हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार यहां
बेहदीनखलम त्योहार (Behdienkhlam Festival) के कारण सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक बंद रहेंगे। भारत के मेघालय राज्य के जैंतिया हिल्स क्षेत्र में पनार (जैंतिया) समुदाय हर साल यह त्योहार मनाता है। इस त्योहार में बुवाई के मौसम के बाद अच्छी फसल के लिए भगवान से प्रार्थना करने और बीमारियों को भगाने के लिए यह त्योहार मनाया जाता है
जुलाई 2026 में कब-कब बंद रहेंगे बैंक बैंक
9 जुलाई 2026 – गुरुवार
गुरुवार 9 जुलाई को बैंक मेघालय में बेह डेंखलाम त्योहार के कारण बंद रहेंगे। कल मेघालय के अलावा देश के बाकी सभी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे।
11 जुलाई 2026 – दूसरा शनिवार
दूसरे शनिवार के दिन देश के सभी राज्यों में बैंक बंद रहते हैं।
12 जुलाई 2026 – रविवार
रविवार के कारण देश के सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
16 जुलाई 2026 – गुरुवार
ओडिशा, मणिपुर और उत्तराखंड में रथ यात्रा, कांग रथजात्रा और हरेला त्योहार के कारण इन राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। ओडिशा के पुरी में मनाया जाने वाला जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा दुनिया के सबसे बड़े रथ उत्सवों में से एक है। इसमें भगवान जगन्नाथ, उनके भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के विशाल लकड़ी के रथों को मेन मंदिर से गुंडीचा मंदिर तक खींचा जाता है। ये ओडिशा में मनाए जाने वाले बड़े त्योहारों में से एक है।
कांग रथजात्रा मणिपुर में कांग उत्सव या कांग जात्रा प्रमुख हिंदू त्योहार है। इसे ओडिशा की रथ यात्रा का मणिपुरी संस्करण भी माना जाता है। मैतेई समुदाय भगवान जगन्नाथ को समर्पित रथ खींचते हैं जिसे कांग चिंगबा भी कहा जाता है।
हरेला उत्तराखंड के कुमाऊं एरिया में मानसून, हरियाली और नई फसल के लिए मनाया जाने वाला लोकल त्योहार है। इन तीनों राज्यों के अलावा देश के बाकी राज्यों में बैंक 16 जुलाई को खुले रहेंगे।
17 जुलाई 2026 – शुक्रवार
शुक्रवार 17 जुलाई को मेघालय में यू तिरोत सिंह की पुण्यतिथि के मौके पर बैंक बंद रहेंगे। यू तिरोत सिंग (U Tirot Sing Syiem) 19वीं सदी की शुरुआत में मेघालय की खासी पहाड़ियों में स्थित नोंगखलाव एरिया के खासी राजा थे। वह देश के शुरुआती स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे। मेघालय के अलावा देश के बाकी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे।
18 जुलाई 2026 – शनिवार
शनिवार 18 जुलाई को सिक्किम में द्रुकपा त्शे-जी के मौके पर बैंकों में छुट्टी रहेगी। द्रुकपा त्शे-जी एक बौद्ध त्योहार है।
19 जुलाई – रविवार
वीकली हॉलिडे रविवार के कारण देश के सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
22 जुलाई 2026 – बुधवार
बुधवार 22 जुलाई को त्रिपुरा में खारची पूजा के कारण बैंक बंद रहेंगे।यह त्योहार अगरतला में मनाया जाता है, जिसमें देवताओं की पूजा की जाती है।
25 जुलाई – चौथा शनिवार
चौथ शनिवार के दिन देश के सभी राज्यों में बैंक बंद रहते हैं।
26 जुलाई – रविवार
वीकली हॉलिडे के कारण रविवार को बैंक बंद रहने वाले हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




