Home LIFESTYLE NEWS HINDI भिंडी,तोरी और पालक जैसी सारी सब्जियां बच्चा खाएगा, बस पैरेंट्स करें ये...

भिंडी,तोरी और पालक जैसी सारी सब्जियां बच्चा खाएगा, बस पैरेंट्स करें ये 2 काम

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Parenting Tips: बच्चा चुन-चुन कर खाना खाता है। हरी सब्जियों को हाथ भी नहीं लगाता है तो इंस्टा पेज पर शेयर इस पैरेंट के वीडियो से सबक लें। जिसमे उसने 2 हैक की मदद से अपने बच्चे को भिंडी-करेला सारी सब्जियां खाना सिखा दिया।

बच्चों को हरी सब्जियां जल्दी पसंद ही नहीं आती। थाली में जैसे ही वो भिंडी, पालक जैसी सब्जी देखते हैं तो फौरन नाक-भौं सिकोड़ने लगते हैं। नतीजा उन्हें सही न्यूट्रिशन नहीं मिल पाता। बच्चों के अंदर बचपन से हेल्दी खाना और सब्जियां खाने की आदत पैदा करना है तो इस फादर की बात को जरा गौर से सुनें। जिसमे उसने बताया कि कैसे बच्चों में बचपन से ही सब्जियों को खाने की हैबिट डेवलप की जा सकती है। बहुत ही सिंपल से स्टेप हैं जो हर पैरेंट्स के काम को आसान बना सकते हैं।

एक पिता ने शेयर किया हैक

बच्चों को सब्जियां खिलाना है और आपकी सारी मेहनत पानी में जा रही तो इस पिता की बात को ध्यान से सुनें और फॉलो करें। जिसमे उन्होंने बताया कैसे उसने अपनी बेटी को सब्जियां खाना सिखाया। अगर आपका बच्चा भी हमेशा सब्जी नहीं खाऊंगा जैसे डायलॉग मारता है तो बस इन 2 बातों को अपना लें।

सब्जी को बनाएं सेलिब्रेटी

मॉडर्न इंडियन डैड नाम के इंस्टा पेज पर इस रील को शेयर किया है और बताया है कि कैसे जब उसकी बेटी छोटी थी तो उन्होंने सब्जी को खिलाने के लिए हैक लगाया। वीडियो में बताया कि किसी भी सब्जी को सर्व करने से पहले उसके बारे में बातें जरूरी है। जैसे कि रात के खाने में पालक बनने वाला है तो शाम से ही उसके बारे में बातें करने लगते थे। कि आज कुछ टेस्टी बनेगा और कुछ अच्छा खाने का मन है तो आज पालक बनेगा। साथ ही पालक के फायदों को बच्चों के सामने थोड़ा बढ़ा-चढ़ा कर और थोड़ा बच्चों के तरीके से समझाएं। जिससे बच्चे को पता चले कि ये जो सब्जी बनने वाली है वो कितनी अच्छी है, फायदेमंद है और टेस्टी है। बार-बार घर वाले, पैरेंट्स जब सब्जी की इस तरह तारीफ करते हैं तो छोटे बच्चे के अंदर उत्सुकता आती है और वो उसे खाने के लिए लालायित होता है।

बच्चे को वेजिटेबल की शॉपिंग पर ले जाएं

अपने बच्चे को हमेशा सब्जी खरीदने के लिए साथ में ले जाएं। वहां पर बच्चे से खुद सब्जी चुनने के लिए बोलें। बच्चा वहां कुछ सब्जियों को चुनेगा तो उसे खरीदे। घर लाने के बाद सबको बताएं कि आज जो सब्जी बच्चे के चुनी है वहीं बनेगी। ऐसा करने से बच्चे के अंदर ओनरशिप आती है, उसे लगता है कि आज उसने कुछ अच्छा काम किया है। नतीजा जब आप उस सब्जी को बनाती है तो वो उसे पसंद करता है और खाता है।

ये दो सिंपल से हैक पैरेंट ने इंस्टा पेज पर शेयर किए और बताया कि ये दोनों तरीके उसके लिए काम कर रहे हैं और बच्चा आराम से भिंडी और करेला जैसी सब्जियों को खा लेता है।

तो आप भी बच्चे को सारी सब्जियां खिलाना चाहती हैं तो इन 2 हैक को अपनाएं। हो सकता है आपका बच्चा भी सब्जियों को आराम से खाना शुरू कर दे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN