Home मनोरंजन समाचार ये घमंड बंद करें, पीआर कम कीजिए; पीएम मोदी के वीडियो पर...

ये घमंड बंद करें, पीआर कम कीजिए; पीएम मोदी के वीडियो पर विशाल ददलानी बोले- एजुकेशन सिस्टम में कुछ अच्छा करो

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/01/1200x900/pmv_1785548868928_1785548878556_c943bbb0-7263-4dab-9e55-14d9338ae23d.jpg

विशाल ददलानी अक्सर हर सोशल मुद्दों पर बात करते हैं। अब विशाल ने हाल ही में शेयर किए गए पीएम नरेंद्र मोदी के वीडियो पर अपना रिएक्शन दिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर नया वीडियो डाला जिसमें उन्होंने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान इस्तेमाल की गई भाषा पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा कि कुछ ऐसे भी छात्र थे जिन्होंने उन्हें और उनकी मां को गाली दी। अब उनके इस वीडियो के बाद सिंगर विशाल ददलानी ने वीडियो शेयर कर पीएम मोदी पर तंज कसा है। विशाल ने सवाल किया कि टियर गैस बरसाई, डंडे मारे, गोली मारी, उसपर गुस्सा नहीं, लेकिन गालियों से दर्द हुआ है।

गोलियां चली तो दिक्कत नहीं, लेकिन गाली देने से संस्कार पर सवाल

विशाल ने वीडियो शेयर किया जिसमें वह बोल रहे हैं कि आज मैं लंबी-लंबी छोड़ना चाहता हूं…ओह मतलब बात करूं। अब क्या है कि टियर गैस बरसी तो कोई बात नहीं, डंडे पड़े या गोलियां चली तो कोई बात नहीं। लेकिन देश के युवा अगर गाली दें तो देश के संस्कार कहां जा रहे हैं, इस पर सवाल खड़े हो रहे हैं। आप सोच सकते हैं? हमारे दिल को बहुत दर्द हुआ है। लेकिन गोलियां चली है तो कोई बात नहीं, किसी को नुकसान हुआ है तो कोई बात नहीं। अरे हां आपके घर भी गुंडे आएंगे। एफआईआर भी करवाए जाएंगे, लेकिन कोई बात नहीं। बच्चे जिन्होंने अपनी आवाज उठाई, उन्हें भी कुचला जाएगा। आक्रोश है, लेकिन गाली नहीं।

पेपर लीक पर आक्रोश नहीं, लेकिन गालियां देने पर

विशाल ने आगे कहा, ‘अच्छा कुछ लोगों को लगा कि आक्रोश इस बात का है कि पेपर लीक हुआ, लोगों ने सुसाइड किया, पैरेंट्स की मेहनत बर्बाद हुई, लेकिन इस बात पर आक्रोश नहीं, गालियां दी इसलिए। गालियां वो भी बेटियों ने दी। हालांकि बेटियों और बेटों को इस लेवल पर डिफ्रेंस करना मिसऑजनी है’।

विशाल बोले घमंड बंद कीजिए

विशाल ने फिर अपनी सलाह देते हुए कहा, ‘मैं सिर्फ एक दोस्त के नाते आपको सलाह दूंगा कि ये घमंड बंद कीजिए, पीआर कम कीजिए, वो गंदे रील जो बना रहे हैं ये सब बंद कीजिए और प्लीज अच्छे राइटर लेकर आइए। वो जो आपने अच्छे एक्टर्स रखे हैं उनको लेकर आइए।’

अगर अच्छा काम करो तो यही बच्चे आपके गुणगान गाएंगे

विशाल ने फिर आखिर में कहा कि कनेक्शन अगर बनाने हैं तो अच्छे वाले बनाइए, रियल वाले। आप देखिए कि हंसी मजाक में पूरा प्रोटेस्ट किया गया है। हमारे देश के युवा प्यार से भरे हैं। आप अगर अच्छा काम कर दो, अगर आप एजुकेशन सिस्टम में कुछ अच्छा करते हैं तो ये बच्चे ही आपके गुणगान गाएंगे। ये सब रील बनाना, वीडियो बनाना बंद करो। कितना टाइम है आपके पास, कुछ अच्छा करते हैं यार।

विशाल ने इस वीडियो को शेयर कर लिखा, ‘एक मित्र से, एक फ्रैंड तक…#एजुकेशन#गैसलाइटिंग#नीट’।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN