Home मनोरंजन समाचार Netflix Watch : नेटफ्लिक्स पर देखें ये जबरदस्त फिल्में और सीरीज, घर...

Netflix Watch : नेटफ्लिक्स पर देखें ये जबरदस्त फिल्में और सीरीज, घर बैठे वीकेंड पर होगा फुल मनोरंजन

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/01/1200x900/netflix_1785544890375_1785544928448_d4eaf21b-6a0b-4ecc-a902-51c53b198cef.jpg

नेटफ्लिक्स पर कई ऐसी फिल्में और सीरीज हैं जिन्हें देखकर आप इस वीकेंड घर बैठे-बैठे एंटरटेन हो सकते हैं। इनमें से कुछ तो जबरदस्त ट्रेन्ड भी कर रही हैं।

नेटफ्लिक्स, ज्यादातर लोगों का फेवरेट ओटीटी प्लेटफॉर्म है। अब वीकेंड आ रहा है और आप घर पर हैं, कहीं बाहर नहीं जा रहे तो घर बैठे-बैठे भी आप फुल एंटरटेन हो सकते हैं। हम आपको बताते हैं नेटफ्लिक्स की कुछ फिल्में और सीरीज के बारे में जिन्हें आप देख सकते हैं। इस लिस्ट में ना सिर्फ हिंदी बल्कि साउथ और कोरिया की मूवीज और सीरीज भी शामिल हैं जो हिंदी में भी अवेलेबल हैं।

सुपर सुब्बू

सुपर सुब्बू एक लड़के सुब्रमणयम की कहानी एक सीधे-साधे लड़के की कहानी है जो एक सेक्स एजुकेशन ऑफिसर की जॉब ले लेता है वो भी एक गांव में। इसके बाद उसे क्या-क्या झेलना पड़ता है, बस इसी पर ये स्टोरी है। वैसे यह तेलुगु ड्रामा कॉमेडी सीरीज है, लेकिन आप इसे हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा में देख सकते हैं। यह नेटफ्लिक्स के टॉप 10 ट्रेन्डिंग शोज की लिस्ट में भी है।

कॉन सिटी

फिल्म कॉन सिटी स्कैम पर आधारित मूवी है। इसमें 4 लोगों की कहानी दिखाई गई है जो अपनी-अपनी लाइफ में स्कैम करते हैं और इसके बाद कहानी में जो टर्न आता है वो आपको हैरान कर देगा। यह मूवी नेटफ्लिक्स पर टॉप ट्रेन्डिंग मूवी में नंबर 1 पर ट्रेन्ड कर रही है।

दादी की शादी

अगर आपको वीकेंड पर लाइट और फनी मूवी देखनी है तो कपिल शर्मा की मूवी दादी की शादी आपको पसंद आएगी। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक परिवार अपने बेटे की शादी करवाने के लिए एक्साइटेड है, लेकिन तभी पता चलता है कि जिससे उनके बेटे की शादी होने वाली है, उस लड़की की दादी शादी कर रही है। इसके बाद कहानी हो जाती है काफी इन्ट्रेस्टिंग। यह मूवी नेटफ्लिक्स के टॉप 10 ट्रेन्डिंग मूवी में भी शामिल है।

पति पत्नी और वो दो

आयुष्मान खुराना, वामिका गब्बी, रकुल प्रीत सिंह और सारा अली खान की यह मूवी नेटफ्लिक्स की टॉप 10 ट्रेन्डिंग फिल्मों की लिस्ट में 5वें नंबर पर है। इस फिल्म की कहानी एक फोरेस्ट डिपार्टमेंट के वर्कर पर आधारित है जिसकी लाइफ झूठ, पत्नी और 2 अन्य महिलाओं के बीच फंस जाती है।

राव बहादुर

राव बहादुर एक साइकोलॉजिकल ड्रामा फिल्म है। यह तेलुगु फिल्म है, लेकिन नेटफ्लिक्स पर इसे आप हिंदी, मलयालम, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषा में अवेलेबल है।

पेद्दी

राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म पेद्दी जब रिलीज हुई थी तो इसको लेकर काफी चर्चा हुई थी खासकर जाह्नवी को ओवर बोल्ड दिखाने के चक्कर में। अब फिल्म हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है और रिलीज होते ही नंबर 2 पर ट्रेन्ड कर रही है।

स्पूकी इन लव

अगर आप कोरियन फैन हैं तो स्पूकी इन लव जरूर देखनी चाहिए। यह शो इस साल के हिट के ड्रामा में से एक है। यह स्टोरी पार्त यून बिन पर आधारित है जो भूतों को देख सकती है। वहीं इसमें यांग से जोंग एक ऐसे प्रॉसिक्यूटर के रोल में हैं जो भूतों से डरते हैं।यह के ड्रामा नेटफ्लिक्स के टॉप 10 ट्रेन्डिंग शोज में से एक है।

स्पाइडर मैन होम कमिंग और स्पाइडर मैन फार फ्रॉम होम

हाल ही में थिएटर में स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे रिलीज हुई है और अगर आप थिएटर नहीं जाना चाहते और घर बैठकर स्पाइडर मैन के दूसरे पार्ट्स देखना चाहते हैं तो नेटफ्लिक्स पर वो अवेलेबल हैं जैसे स्पाइडर मैन होम कमिंग और स्पाइडर मैन फार फ्रॉम होम। यह दोनों फिल्में नेटफ्लिक्स पर ट्रेन्ड भी कर रही हैं।

ब्लास्ट

ब्लास्ट की कहानी एक ऐसे परिवार की है, जिसकी शांतिपूर्ण जिंदगी तब खराब हो जाती है जब एक कॉर्पोरेट सिंडिकेट उनकी लाइफ में आता है। इस फिल्म में काफी ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिलेंगे। यह मूवी भी नेटफ्लिक्स की टॉप ट्रेन्डिंग फिल्मों की लिस्ट में शामिल है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN