Home मनोरंजन समाचार ‘बाइक पर मेरा पीछा किया, दीवारों पर…’, टीनएज के दिनों को याद...

‘बाइक पर मेरा पीछा किया, दीवारों पर…’, टीनएज के दिनों को याद कर आज भी कांप जाती हैं शुभांगी अत्रे

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/01/1200x900/Shubhangi_Atre_1783414398055_1785555081738_1dc7e6bc-8f4d-4778-8603-340fa7c26fd1.jpg

शुभांगी ने हाल ही में खुद के साथ एक हुई बेहद डरावनी घटना के बारे में बताया। ये घटना टीनएज के दिनों की है, जब एक आदमी उनका पीछा करता था।

‘भाभीजी घर पर हैं!’ में अंगूरी भाभी के रोल के अपनी खास पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे एक बार बार फिरी से खबरों में आई हैं। शुभांगी ने हाल ही में खुद के साथ एक हुई बेहद डरावनी घटना के बारे में बताया। ये घटना टीनएज के दिनों की है, जब एक आदमी उनका पीछा करता था। इस घटना को याद कर आज भी शुभांगी काफी डर जाती हैं। साथ ही, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि महिलाओं को स्टॉकिंग और उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।

‘यह मेरी जिंदगी का बहुत डरावना अनुभव था’

शुभांगी अत्रे ने हाल ही में ‘हॉटरफ्लाई’ के शो ‘द मेल फेमिनिस्ट’ के हालिया एपिसोड में नजर आई हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई अनुभवों को शेयर किया। ऐसे में शुभांगी ने टीनएज में हुए खुद के साथ एक डरावनी घटना का जिक्र किया, जिसने न सिर्फ उन्हें बल्कि उनके परिवार को भी बुरी तरह से डरा दिया था। एक्ट्रेस ने बताया, ‘यह मेरी जिंदगी का बहुत डरावना अनुभव था। मैं इंदौर में 10वीं-11वीं क्लास में पढ़ती थी। वह आदमी सड़कों और बिल्डिंग पर मेरा और अपना नाम एक साथ लिख देता था। जब भी हम अपने घर का दरवाजा खोलते, तो सामने वाली दीवार पर वह नाम लिखा होता था।’

मेरी बहन ने उससे बात की

शुभांगी ने आगे कहा, ‘पीछे आना बाइक पे चक्कर लगाना। बस फिर एक दिन मेरी बहन ने उनसे बात की कि यह सब करके कुछ हासिल नहीं होने वाला है, तुम कुछ बनो और कुछ हासिल करो और फिर आओ और हम बात करेंगे। वह हमें बहुत डराता है। हम इतना सुनते हैं, रेप्स और सब, स्वाभाविक है घरवाले वैसे ही डर जाते हैं।’

स्टॉकिंग और हैरेसमेंट के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए

‘कसौटी जिंदगी की’, ‘कस्तूरी’ और ‘भाभीजी घर पर हैं!’ जैसे शो में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाली शुभांगी ने स्टॉकिंग और हैरेसमेंट के खिलाफ बोलने की इंपॉर्टेंस पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं कभी-कभी टैलेंटेड महिलाओं को अपने घरों से बाहर निकलने से भी रोक सकती हैं। उन्होंने कहा कि उनका मानना है कि यह एक पॉजिटिव डेवलपमेंट है कि आजकल लड़कियां उन लोगों और सिचुएशन को लेकर ज्यादा सेलेक्टिव और सावधान हो रही हैं जिनसे वे जुड़ना चुनती हैं।

शुभांगी अत्रे के बारे में

बता दें कि शुभांगी अत्रे ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत ‘कसौटी जिंदगी की’ से की और फिर ‘कस्तूरी’ में लीड रोल निभाया। एकता कपूर के शो में कस्तूरी का किरदार निभाने से उन्हें काफी पहचान मिली और वे टेलीविजन पर एक जाना-माना चेहरा बन गईं। साल 2007 से 2009 तक चले इस शो में उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई और दर्शकों के बीच काफी लोकप्रियता हासिल की। इसके बाद साल 2016 में ‘भाबीजी घर पर हैं!’ में अंगूरी भाभी का किरदार निभाकर काफी फेमस हुईं। इसके अलावा, उन्होंने ‘चिड़िया घर’, ‘अधूरी कहानी हमारी’, ‘हवन’ और ‘दो हंसों का जोड़ा’ जैसे शो में भी काम किया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN