Home मनोरंजन समाचार ‘जब सबने ठुकराया, तब पापा ने दिया साथ’, सनी देओल ने सुनाया...

‘जब सबने ठुकराया, तब पापा ने दिया साथ’, सनी देओल ने सुनाया ‘घायल’ का इमोशनल किस्सा

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/02/1200x900/dharmendra_1763464108407_1763464108523_1785632899532_20fd7ac3-134a-4828-bda0-c997146b1922.jpg

‘बंटवारा 1947’ के साथ प्रीति जिंटा ने पांच साल से ज्यादा समय के बाद एक्टिंग में वापसी कर रही हैं। फिल्म में सनी के बेटे करण देओल भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। मूवी में करण, सनी के बेटे के रोल में हैं।

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी ‘बंटवारा 1947’ को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म के रिलीज का सनी के फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में ‘बंटवारा 1947’ का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया है। ऐसे में अब सनी देओल अपनी फिल्म के प्रमोशन में जोरों शोरों से जुट गए हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार संतोषी हैं, जिन्होंने सनी की सुपरहिट फिल्म ‘घायल’ को भी डायरेक्ट किया था, जो साल 1990 में आई थी। अपने हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट में, एक्टर ने एक दिल को छू लेने वाला किस्सा शेयर किया कि कैसे उनके पिता, दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र ने उसी शहर में ‘घायल’ को सपोर्ट करने का फैसला किया था, जब कोई भी दूसरा प्रोड्यूसर इस प्रोजेक्ट में पैसा लगाने को तैयार नहीं था।

धर्मेंद्र ने ‘घायल’ को सपोर्ट करने का फैसला कैसे किया?

सनी ने X पर राजकुमार संतोषी के साथ अपना एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में उन्होंने लिखा, ‘कुछ सफर ऐसे पूरे होते हैं जिनकी आप कभी प्लानिंग नहीं कर सकते। सालों पहले, मुझे युवा राजकुमार संतोषी की लिखी एक स्क्रिप्ट पर बहुत भरोसा था। हमने इसे प्रोड्यूसर्स तक ले जाने की कोशिश की, लेकिन कोई भी फिल्म को सपोर्ट करने को तैयार नहीं था। तभी मैंने उन्हें पापा के पास ले जाने का फैसला किया। पापा उस समय यानी साल 1988 में जयपुर में ‘बंटवारा’ की शूटिंग कर रहे थे और रामबाग पैलेस में रुके थे। राज ने उन्हें ‘घायल’ की पूरी कहानी सुनाई और जैसे ही कहानी खत्म हुई, पापा ने हां कह दिया।’

पापा और मेरी ‘बंटवारा’ एक ही शहर में

सनी ने आगे कहा, ‘फिल्म से भी ज्यादा, मेरे लिए जो बात अहम रही, वह यह थी कि उन्हें इस बात पर कितना गर्व था कि मैंने इतनी दमदार कहानी को पहचाना और उसका साथ दिया। उसी भरोसे से ‘घायल’ बनी और अब, इतने सालों बाद, मैं ‘बंटवारा 1947’ के पहले प्रमोशन के लिए जयपुर लौटा हूं। पापा की ‘बंटवारा’ (1989) और मेरी बंटवारा 1947 (2026) एक ही शहर में। जिंदगी भर की यादें और एक ऐसा सफर जो खूबसूरती से पूरा हुआ लगता है।’

‘बंटवारा 1947’ के बारे में

‘बंटवारा 1947’ की बात करें तो इसमें सनी देओल एक मुस्लिम व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं, जो बंटवारे के समय पाकिस्तान चला जाता है। वहीं, सनी पाकिस्तान के जिस मकान में रहते हैं, उसी की ऊपरी मंजिल में एक हिंदू महिला (शबाना आजमी) रह रही होती है, जो वहां से जाने को किसी भी कीमत पर तैयार नहीं होती। सनी भी उन्हें उस घर से निकले के लिए मजबूर नहीं करते। ऐसे में वहां के मुस्लिम इस बात को लेकर काफी बवाल करते हैं और दंगे छिड़ जाते हैं। सनी सांप्रदायिक दंगों के बीच अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए उस महिला की रक्षा करने की जिम्मेदारी भी खुद उठाते हैं।

प्रीति जिंटा ने पांच साल बात एक्टिंग में की वापसी

‘बंटवारा 1947’ के साथ प्रीति जिंटा ने पांच साल से ज्यादा समय के बाद एक्टिंग में वापसी कर रही हैं। फिल्म में सनी के बेटे करण देओल भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। मूवी में करण, सनी के बेटे के रोल में हैं। इसके अलावा अली फजल, अभिमन्यु सिंह, खुशी हजारे और कनिका कपूर भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का म्यूजिक एआर रहमान ने दिया है और गाने जावेद अख्तर ने लिखे हैं। इसे सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने बिना किसी कट के मंजूरी दे दी है। फिल्म को आमिर खान प्रोडक्शन्स के बैनर तले आमिर खान ने प्रोड्यूस किया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN