Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/02/1200x900/ott_mythological_series_1785643713459_1785643729875_e39381c6-1490-4fff-8438-c3fab67b5077.pngKids Watch: सोनी लिव पर हाल ही में लेजेंड ऑफ कर्ण रिलीज हुई है। ये एक एनिमेटेड सीरीज है। अगर आपको लेजेंड ऑफ कर्ण पसंद आई है तो हम आपको ओटीटी पर मौजूद कुछ और शानादार पौराणिक कथाओं पर बनी सीरीज और फिल्मों के नाम बता रहे हैं।
सोनी लिव पर हाल ही में द लेजेंड ऑफ कर्ण सीरीज के पहले दो एपिसोड रिलीज हुए हैं। लेजेंड ऑफ कर्ण एक एनिमिटेड सीरीज है जिसके हर शुक्रवार नए एपिसोड रिलीज होंगे। इस सीरीज में 5 एपिसोड्स होंगे। लेजेंड ऑफ कर्ण में कुंति पुत्र कर्ण के जन्म से लेकर उनके राजा बनने की कहानी को दिखाया गया है। अगर आपको लेजेंड ऑफ कर्ण के पहले दो एपिसोड पसंद आए हैं तो हम आपको ओटीटी पर मौजूद ऐसी अन्य एनिमेटेड फिल्मों और सीरीज के नाम बता रहे हैं।
1.द लेजेंड ऑफ हनुमान
IMDb रेटिंग: 9.1
OTT: जियो हॉटस्टार
सीरीज के बारे में: आप अपने बच्चों को ये एनिमिटेड सीरीज दिखा सकते हैं। इस सीरीज में भगवान हनुमान से जुड़े अलग-अलग किस्से कहानियां दिखाई गई हैं। सीरीज में कुल 6 सीजन हैं। वहीं, इस सीरीज को हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम, बंगाली, मराठी और कन्नड़ भाषा में देखा जा सकता है।
2.महावतार नरसिंह
IMDb रेटिंग: 8.5
OTT: नेटफ्लिक्स
फिल्म के बारे में: महावतार नरसिंह साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। आपने बचपन में हिरण्यकश्यप और प्रहलाद की कहानी जरूर सुनी होगी। ये फिल्म उसी कहानी को एनिमेटेड रूप में दिखाती है। अपने बच्चों को आप ये फिल्म दिखा सकते हैं।
3. कृष्णा और कंस
IMDb रेटिंग: 7
OTT: जियो हॉटस्टार
फिल्म के बारे में: भगवान कृष्ण और उनके मामा कंस की कहानी आपने कई बार सुनी और पढ़ी होंगी। इस फिल्म में भगवान कृष्ण अपने मामा कंस का उनके कर्मों की सजा देते हैं। ये फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई थी।
4. कुरुक्षेत्र
IMDb रेटिंग: 8.8
OTT: नेटफ्लिक्स
सीरीज के बारे में: ये एनिमेटेड सीरीज 18 दिनों तक चलने वाले महाभारत के युद्ध को दिखाती है। सीरीज को अनु सिक्का ने बनाया है। ये सीरीज साल 2025 में रिलीज हुई थी। इस सीरीज में कुल 18 एपिसोड्स हैं। इस सीरीज का एनिमेशन भी काफी शानदार है। ये सीरीज आपको यकीनन पसंद आनेवाली है।
5. घटोत्कच: मास्टर ऑफ मैजिक
IMDb रेटिंग: 7.1
OTT: जियो हॉटस्टार
फिल्म के बारे में: ये फिल्म साल 2008 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में पांडव भीम और उनकी पत्नी हिडिंबा का बेटा घटोत्कच अपने चचेरे भाई अभिमन्यु की शादी में मदद करते हैं और उन्होंने दुर्योधन के जाल में फंसने से बचाते हैं। घटोत्कच ने भी महाभारत की लड़ाई में हिस्सा लिया था। घटोत्कच की ताकत से हर कोई डरता था। इस फिल्म को आप इंग्लिश, हिंदी, तमिल, बंगाली, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में देख सकते हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



