Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/03/1200x900/Jana_Nayagan_1785720960216_1785720960359_c4ff316d-0d7c-41b1-a9fe-c25943b1d51d.jpgविजय की ‘जन नायकन’ को लेकर एक तरफ जहां विजय के फैंस एक्साइटेड हैं वहीं, दूसरी तरफ इमोशनल क्योंकि ये उनकी आखिरी फिल्म है। ऐसे में अब ‘जन नायकन’ के रविवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं।
Jana Nayagan Box Office Collection Day 11: साउथ सुपरस्टार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की मच अवेटेड फिल्म ‘जन नायकन’ 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। ‘जन नायकन’ एक पॉलिटिकल एक्शन ड्रामा मूवी है। ये फिल्म डे वन से बॉक्स ऑफि पर धमाल मचा रही थी। फैंस ने इस फिल्म से जितनी उम्मीद की थी विजय उस पर पूरी तरह से खरे उतरे। मूवी में विजय ने एक बार फिर से अपनी दमदार एक्टिंग से हर किसी का दिल जीता। ऐसे में क्रिटिक्स की तरफ से भी इसे शानदार रिव्यू मिले हैं। हालांकि, अब इसके सामने ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ रिलीज हो गई है, जो इसे तगड़ी टक्कर दे रही है। कलेक्शन की बात करें तो ‘जन नायकन’ के रविवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो चलिए देखते हैं फिल्म ने अब तक कितना कलेक्शन कर लिया है।
रविवार को तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड
विजय की ‘जन नायकन’ को लेकर एक तरफ जहां विजय के फैंस एक्साइटेड हैं वहीं, दूसरी तरफ इमोशनल क्योंकि ये उनकी आखिरी फिल्म है। ऐसे में अब ‘जन नायकन’ के रविवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘जन नायकन’ ने 11वें दिन 10.70 करोड़ रुपये की कमाई की है। ऐसे में ‘जन नायकन’ का अबतक का कलेक्शन भारत में 175.60 करोड़ रुपये (नेट कलेक्शन) हो गया है।
डे वाइज देखें ‘जन नायकन’ का कलेक्शन
| वीक 1 | 153.55 करोड़ रुपये |
|---|---|
| डे 9 | 3.55 करोड़ रुपये |
| डे 10 | 7.80 करोड़ रुपये |
| डे 11 | 10.70 करोड़ रुपये |
| टोटल कलेक्शन | 175.60 करोड़ रुपये |
किस भाषा में की ज्यादा कमाई
विजय की ‘जन नायकन’ तीन भाषाओं हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज की गई है। खबर लिखने तक ‘जन नायकन’ ने हिंदी में 15.25 करोड़ रुपये, तमिल भाषा में 151.45 करोड़ रुपये और तेलुगु भाषा में 8.90 करोड़ रुपये कमाए।
फिल्म की कास्ट, फीस और बजट
फिल्म ‘जन नायकन’ में विजय के अलावा बॉबी देओल, पूजा हेगड़े, मामिथा बैजू, सत्यन सूर्यन, प्रदीप ई, राघव और अनिरुद्ध रविचंदर जैसे सितारे लीड रोल में हैं। मूवी में बॉबी देओल नेगेटिव रोल के चलते एक बार फिर से छा गए हैं। बता दें कि ये फिल्म करीब 400 करोड़ के बजट में बनी है। वहीं, विजय ने इसके लिए 220 करोड़ रुपये से 275 करोड़ रुपये के बीच वसूले हैं। बॉबी ने फिल्म के लिए करीब 5 से 10 करोड़ के बीच पेमेंट ली ली है। पूजा हेगड़े ने ‘जन नायकन’ के लिए करीब 3 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। प्रकाश राज ने 5 करोड़ रुपये वसूले हैं। वहीं, एक्ट्रेस प्रियामणि ने 3 करोड़ रुपये कमाए हैं, और ममिता बैजू ने कथित तौर पर 60 लाख रुपये से 2 करोड़ रुपये के बीच घर लिया है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




