Home मनोरंजन समाचार KKK 15: ट्रोलिंग के बाद शो के मेकर्स ने दी सफाई, कहा-...

KKK 15: ट्रोलिंग के बाद शो के मेकर्स ने दी सफाई, कहा- सेफ्टी का पूरा रखते हैं ध्यान

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/03/1200x900/GK_kKK_15_1785763928819_1785763932380_8ba9e6a3-ff91-49e5-a863-faba07f8bc6f.jpg

KKK 15: गौरव खन्ना के सोशल मीडिया पर अपनी चोटें दिखाने के बाद इंटरनेट पर यह स्टंट रियलिटी शो बुरी तरह ट्रोल हो गया। इसके बाद अब मेकर्स की तरफ से इस बारे में सफाई आ है।

खतरों के खिलाड़ी में एक स्टंट के दौरान बुरी तरह जख्मी होने के बाद गौरव खन्ना ने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाली थीं जो कि वायरल हो गईं।

टीवी एक्टर गौरव खन्ना की जख्मी हालत में तस्वीरें सामने आने के बाद रियलिटी टीवी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो गया। शो का यह 15वां सीजन है और गौरव खन्ना की तस्वीरें सामने आने के बाद इस स्टंट रियलिटी शो के सिक्योरिटी पैरामीटर्स को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। रोहित शेट्टी होस्टेड रियलिटी शो की ट्रोलिंग के दौरान अब मेकर्स ने सफाई देते हुए कहा है कि शूटिंग के दौरान खिलाड़ियों को बहुत स्ट्रिक्ट सिक्योरिटी प्रोटोकॉल दिए जाते हैं। हालांकि देखना होगा कि क्या इसके बाद गौरव खन्ना के फैंस शांत होंगे।

तस्वीरें वायरल हुईं तो ट्रोल हुआ शो

मेकर्स की तरफ से यह बयान उस वक्त आया है जब गौरव खन्ना की पीठ पर चोटों के निशान और घावों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। एक्टर को यह चोटें एक स्टंट करने के दौरान लगीं और ये तस्वीरें देखने के बाद उनके फैंस भड़क गए। मिनटों में ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ X पर ट्रेंड करने लगा और लोगों ने ट्रोलिंग शुरू कर दी। लेकिन सवाल यह उठता है कि आखिर गौरव खन्ना को इतनी गंभीर चोट लगी कैसे?

कैसे लगी गौरव खन्ना को ये चोटें?

दरअसल शो के हालिया एपिसोड में गौरव खन्ना, विशाल आदित्य सिंह, शगुन शर्मा और करण वाही ने एक खतरनाक स्टंट किया था और इसी स्टंट के दौरान गौरव को चोट लगी। इसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दीं। तस्वीरें वायरल होने और शो की ट्रोलिंग शुरू होने के बाद मेकर्स ने सफाई देते हुए कहा कि यह शो बिलकुल भी अमानवीय नहीं है। शूटिंग के दौरान इंटरनेशनल लेवल की सिक्योरिटी और सेफ्टी पैरामीटर्स रखे जाते हैं। मालूम हो कि यह शो अमेरिकी शो ‘फियर फैक्टर’ का हिंदी एडैप्शन है।

सफाई में क्या बोले बनिजय के सीईओ?

HT से बात करते हुए उन्होंने प्रोडक्शन हाउस बनिजय के सीईओ दीपक धर ने कहा, “यह शो बिल्कुल भी क्रूर नहीं है। हां इसमें डर का फैक्टर जरूर है। इसे ‘फियर फैक्टर’ यूं ही नहीं कहा जाता। लेकिन यह शो अब अपने 15वें या 16वें सीजन में है। हम इसे भारत में नहीं करते। हम इसे एक इंटरनेशनल स्टेज पर करते हैं जहां सभी जांच-पड़ताल, सेफ्टी प्रोटोकॉल का पूरा पालन किया जाता है।”

SOURCE : LIVE HINDUSTAN