Home मनोरंजन समाचार Spider Man Brand New Day Box Office : 5वें दिन भी नहीं...

Spider Man Brand New Day Box Office : 5वें दिन भी नहीं थम रही फिल्म की आंधी, कमा लिए इतने करोड़

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/04/1200x900/spiderma_1785803386122_1785803395547_ad313eeb-d510-4a96-bc4f-e0b162fa1e37.jpg

स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे की रिलीज को 5 दिन हो गए हैं और 5वें दिन भी फिल्म ने अच्छी कमाई की है। मूवी ने ना सिर्फ वर्ल्डवाइड बल्कि भारत में भी कमाल कर दिया है।

टॉम हॉलैंड की स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे ने तो बॉक्स ऑफिस पर कब्जा बनाया हुआ है। फिल्म ने वीकेंड पर धमाकेदार कमाई करने के बाद सोमवार को भी वर्किंग डे पर अच्छी कमाई की है। भले ही यह और दिनों के मुताबिक कम अमाउंट है, लेकिन पहले सोमवार के दिन के हिसाब से मूवी ने कमाल कर दिया है।

कितनी कर ली है स्पाइडर मैन ने कमाई

सैक्निक की रिपोर्ट के मुताबिक स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे ने सोमवार को 23.80 करोड़ की कमाई की है। फिल्म के 16,874 शोज थे और इस हिसाब से मूवी ने भारत में नेट 281.75 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं वर्ल्डवाइड मूवी ने 336.91 करोड़ कमा लिए हैं।

फिल्म का दिन कलेक्शन
गुरुवार 60.60 करोड़
शुक्रवार 49.35 करोड़
शनिवार 70.25 करोड़
रविवार 77.75 करोड़
सोमवार 23.80 करोड़
टोटल 281.75 करोड़

पहली हॉलीवुड फिल्म 300 करोड़ पार

बता दें कि स्पाइडर ब्रांड न्यू डे पहली हॉलीवुड फिल्म है जिसने भारत में 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है ग्रॉस। मूवी ने ग्रॉस 336.91 करोड़ कमा लिए हैं।

फिल्म की स्टोरी

स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे के बारे में बता दें कि इसकी कहानी ‘नो वे होम’ के चार साल बाद की है। डॉक्टर स्ट्रेंज के जादू के बाद, पीटर पार्कर (टॉम हॉलैंड) को वे सभी लोग पूरी तरह भूल जाते हैं जिन्हें वह कभी जानता था, जैसे कि मिशेल MJ जोन्स-वॉटसन (जेंडया) और उसका सबसे अच्छा दोस्त नेड लीड्स (जेकब बैटलन)। पीटर अकेले जीवन बिताता है और साथ ही स्पाइडर-मैन बनकर फिर न्यूयॉर्क शहर को बचाता रहता है।

लेकिन फिर आता है एक ट्विस्ट जब कुछ अजीब क्राइम होते हैं और पीटर का एक अलग ट्रांसफॉर्मेशन होता है और एक अलग बदलाव देखने को मिलता है। पीटर को अब शहर को मुसीबत से बचाना है। हालांकि इस बीच पीटर को फ्रैंक कैसल या ‘द पनिशर’ (जॉन बर्नथल) और ब्रूस बैनर (मार्क रफालो) जैसे लोगों से मदद मिलती है, जिनसे वह ऐसी उम्मीद नहीं करता था।

स्पाइडर मैन के डायरेक्टर और बाकी कास्ट

स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे को डेस्टिन डैनियल ने डायरेक्ट किया है। इससे पहले वह शैंग ची और द लीजेंड ऑफ द 10 रिंग्स जैसी मूवी को डायरेक्ट कर चुके हैं। फिल्म में टॉम के अलावा जेंडया, जेकब बैटलन, सैडी सिंक, जॉन बर्नथल, मार्क रफालो भी हैं।

बता दें कि स्पाइडर मैन को भारत में इसलिए भी ज्यादा सक्सेस मिल रही है क्योंकि अभी कोई बड़ी फिल्म उसके टक्कर में रिलीज नहीं हुई है। अब अपकमिंग हफ्ते में कुछ फिल्में रिलीज होने वाली है तो देखते हैं क्या उन्हें भी स्पाइडर मैन पछाड़ पाएगी या नहीं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN