Source :- LIVE HINDUSTAN
LPG Price Today: आज 4 अगस्त को देश में सबसे महंगा घरेलू सिलेंडर ₹1,179 का लेह में है, जबकि सबसे सस्ता सिलेंडर ₹941.50 का मुंबई में है। अगर कमर्शियल सिलेंडर की बात करें तो लेह में ही सबसे महंगा है और इसकी कीमत 3376.50 रुपये है। जबकि, मुंबई में यही नीला वाला 19 किलो का सिलेंडर 2,691.50 रुपये में मिल रहा है।
देश में सबसे सस्ते और सबसे महंगे कमर्शियल सिलेंडर के बीच में अंतर 685 रुपये का है। जबकि, 14.2 किलो वाले के लिए यह अंतर 237.50 रुपये का है। यानी लेह के मुकाबले मुंबई में घरेलू सिलेंडर 237.50 रुपये सस्ता है।
बता दें अगस्त के पहले ही दिन कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के उपभोक्ताओं के लिए 200 रुपये तक की राहत मिली थी, लेकिन घरेलू उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिली। आज 4 अगस्त की बात करें तो आज भी रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
एलपीजी की खपत हुई कम
गौरतलब है कि जुलाई में लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) की खपत 17.4% घटकर 2.373 MMT रह गई। यह गिरावट तब आई है जब केंद्र सरकार ने इंडस्ट्रियल और कमर्शियल LPG की सप्लाई को संकट से पहले के स्तर पर बहाल कर दिया है और 25 जून को सेक्टर-स्पेसिफिक एलोकेशन की सभी सीमाएं हटा ली हैं। हालांकि, यह घरेलू और इंडस्ट्रियल, दोनों तरह के ग्राहकों के लिए PNG को अपनाने की सरकार की तेज कोशिशों के साथ हो रहा है।
आज क्या हैं दिल्ली से पटना तक LPG सिलेंडर के रेट
आज पटना में घरेलू सिलेंडर 1040 रुपये और कमर्शियल 3032.5 रुपये का है। जबकि, दिल्ली में घरेलू सिलेंडर की कीमत 942 और कमर्शियल की 2738 रुपये है। चंडीगढ़ में घरेलू 951.50 और 19 किलो वाला कमर्शियल 2760 का है। गुजरात के अहमदाबाद में घरेलू 949 और नीला वाला सिलेंडर 2758 का है।
अन्य शहरों के क्या हैं रेट
शहर घरेलू सिलेंडर कमर्शियल
शिमला 986.5 3024
गुरुग्राम 950.5 2755
रांची 999.50 2922
बेंगलुरु 944.50 2821
तिरुवनंतपुरम 951 2744
लक्ष्यद्वीप 949 2753
मुंबई 941.50 2691.5
ईस्ट गारो हिल्स 1007.50 2984
वेस्ट इंफाल 1093.50 3217.5
भोपाल 970 2746
आईजॉल 1094 3217
कोहिमा 961 2848.5
कटक 968.50 2906.50
अमृतसर 983 2846
पुडुचेरी 954 2905
जयपुर 947 2769.5
गंगटोक 1094.50 3248.5
हैदराबाद 994 2985
चेन्नई 957.50 2985
नॉर्थ त्रिपुरा 1119.50 3256.50
लखनऊ 979.50 2860.5
देहरादून 961 2796
कोलकाता 968 2872.5
लेह 1179 3376.50
श्रीनगर 1058 3044
अंडमान 1018 3206.5
चित्तूर 1008.50 2924
तवांग 1007.50 2991
डिब्रूगढ़ 949 2825.50
नोट: रेट रुपये में हैं
स्रोत: इंडियन ऑयल
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




