Home मनोरंजन समाचार किशोर कुमार ने जब गाते हुए बीच में छोड़ा माइक, फिर रिलीज...

किशोर कुमार ने जब गाते हुए बीच में छोड़ा माइक, फिर रिलीज किया ऐसा गाना कि रच दिया था इतिहास

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/04/1200x900/kks_1785817511770_1785817524007_9ae55b1b-6bbd-45c9-8e77-c60c12497332.jpg

आज हम आपको किशोर कुमार के एक गाने का किस्सा बताते हैं जिसे गाते हुए पहले वह रुक गए थे। लेकिन फिर जब पूरा गाना गाया तो सबका दिल जीत लिया।

किशोर कुमार उन सिंगर्स में से एक थे जो अपने गानों में एक अलग अंदाज छोड़ देते थे। वह हर गाने से दर्शकों के दिल में खास छाप छोड़ देते थे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक बार एक गाने के लिए उन्होंने संगीतकार से धुन में बदलाव करवाए, लेकिन फिर उसी धुन में वह गा ही नहीं पाए।

कौनसा था किशोर कुमार का वो गाना

दरअसल, साल 1980 में थोड़ी सी बेवफाई फिल्म आई। इस फिल्म का एक गाना था हजार राहें मुड़ के देखीं। यह हिंदी सिनेमा के सबसे दर्दभरे गाने में से एक है। इस गाने को दिग्गज संगीतकार खय्याम ने कंपोज किया था और लिरिक्स गुलजार ने लिखे थे।

किशोर को धुन को लेकर थी आपत्ति

अब खय्याम साहब और गुलजार एक धीमी धुन पर काम कर रहे थे। किशोर ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि इतनी धीरी धुन को दर्शक पसंद आएंगे, उन्होंने कहा कि इसकी धुन को तेज कर दें।

किशोर ने फिर ओरिजनल धुन में गाया गाना

वह गाना गाने गए, लेकिन उन्हें कुछ सही नहीं लगा और रुक गए। वह फिर रिकॉर्डिंग रोक कर वापस दोनों के पास गए और कहा कि इसकी धीमी धुन ही सही है, मैं अब उसे समझ पा रहा हूं। इसके बाद गाने को उसी ओरिजनल धुन पर रिलीज किया गया। जब यह गाना रिलीज हुआ तो इसने सबका दिल जीत लिया।

किशोर और गुलजार को मिले अवॉर्ड

किशोर की आवाज, खय्याम का संगीत और गुलजार के बोल लोगों के दिलों में उतर गए। यह गाना इस कदर मशहूर हुआ था कि जब भी किसी का दिल टूटता तो वो इस गाने को सुनता था। इतना ही नहीं इस गाने के लिए किशोर को बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। वहीं गुलजर को बेस्ट लिरिसिस्ट का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था।

रिपोर्ट्स तो ऐसी भी हैं कि इस गाने से फिल्म के लीड हीरो राजेश खन्ना को भी बड़ी सक्सेस मिली थी। उन्होंने म्यूजिक के सक्सेस होने पर ख्ययाम साहब को एक गाड़ी भी गिफ्ट की थी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN