Home LIFESTYLE NEWS HINDI 15 अगस्त पर परिवार संग घूम आएं दिल्ली की ये 5 ऐतिहासिक...

15 अगस्त पर परिवार संग घूम आएं दिल्ली की ये 5 ऐतिहासिक जगहें, देशभक्ति से भर जाएगा दिल

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

15 अगस्त के दिन परिवार के साथ देशभक्ति के जश्न में शामिल होना चाहते हैं, तो दिल्ली की 5 खूबसूरत जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। चलिए आपको इन जगहों के बारे में बताते हैं।

Independence Day 2026: 15 अगस्त को पूरा देश स्वतंत्रता दिवस दिवस मनाता है और देशभक्ति के रंग में डूब जाता है। इस खास दिन पर प्रधानमंत्री लाल किले पर झंडा फहराते हैं और देशवासियों को आजादी का संदेश देते हैं। अगर आप भी देशभक्ति के खूबसूरत रंगों में सराबोर होना और आजादी के इस पर्व को करीब से महसूस करना चाहते हैं, तो दिल्ली की 5 खूबसूरत जगहों पर जरूर घूमने जाएं। इन जगहों पर बच्चों से लेकर बड़ों तक को अच्छा लगेगा और आपकी फैमिली आउटिंग भी हो जाएगी। तो चलिए बताते हैं 15 अगस्त पर आप दिल्ली में किन जगहों पर घूमने जा सकते हैं।

1. लाल किला

हर साल की तरह इस साल भी 15 अगस्त के खास मौके पर लाल किला सजाया जाएगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और शानदार परेड होगी। अगर आप भव्य परेड देखना चाहते हैं, तो लाल किला जाएं। लाल किला देश की सबसे ऐतिहासिक धरोहर है और स्वतंत्रता दिवस के लिए सबसे खास भी। सबसे पहले यही पर तिरंगा फहराया गया था। लाल किला जाने के लिए आपको मेट्रो या फिर कैब आसानी से मिल जाएगी। परेड देखने के लिए आप पहले से रजिस्ट्रेशन भी करा सकते हैं।

2. इंडिया गेट

देश के वीर जवानों की याद में इंडिया गेट बनवाया गया था। 15 अगस्त पर इंडिया गेट देखने जाएं, यहां पर भी कई लोग प्रोग्राम करते या फिर करवाते हैं। रात में इंडिया गेट की खूबसूरती देखने लायक होती है, ये तिरंगे की लाइटों से जगमगाता है और बेहद आकर्षक दिखता है।

3. राजघाट

अगर आप भीड़-भाड़ से दूर कुछ सुकून के पल बिताना चाहते हैं, तो राजघाट भी जा सकते हैं। कई लोग स्वतंत्रता दिवस के दिन महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि भी देते हैं। जो लोग शांति पसंद करते हैं, उनके लिए ये जगह परफेक्ट हो सकती है। स्वतंत्रता दिवस पर यहां विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं।

4. नेशनल वॉर मेमोरियल

15 अगस्त के खास दिन पर अगर आप बच्चों को भारतीय सेना के शौर्य और बलिदान को दिखाना चाहते हैं, तो नेशनल वॉर मेमोरियल लेकर जाएं। यहां पर मौजूद देश के वीर सैनिकों के सम्मान में बनाए गए स्मारक और उनकी गाथाएं हर भारतीय को गर्व से भर देती हैं। यहां पर आपको अमर चक्र, शहीदों के नाम अंकित स्मारक, भारतीय सेना के वीरता की कहानियां मिलेंगी।

5. कनॉट प्लेस

परिवार के साथ आप आजादी का जश्न देखने दिल्ली के दिल कनॉट प्लेस भी जा सकते हैं। सीपी पार्क में युवा कई तरह के प्रोग्राम करते हैं और डांस-म्यूजिक भी देखने को मिलेगा। यहां के कार्यक्रम आपको देशभक्ति के जोश से भर देंगे। खास बात ये है कि यहां जाने के लिए आपको कोई टिकट नहीं देना पड़ेगा। इसके अलावा वहां पर आस-पास मार्केट भी घूम सकते हैं।

ट्रैवल टिप्स करें फॉलो

-सुबह घर से थोड़ा जल्दी निकलें ताकि भीड़ से बच सकें।

-मेट्रो रूट पहले से पता कर लें। कुछ रूट्स बंद या डायवर्ट हो सकते हैं।

-पहचान पत्र साथ रखें।

-साथ में पानी और हल्के स्नैक्स रखें

SOURCE : LIVE HINDUSTAN