Source :- LIVE HINDUSTAN
बालों को काला करने का कोई सेफ और नेचुरल तरीका ढूंढ रहे हैं, तो ये पैक बनाकर तैयार कर सकते हैं। इससे बालों को इंस्टेंट ब्लैक कलर तो मिलेगा ही, साथ में बाल ज्यादा सॉफ्ट, शाइनी, सिल्की और स्मूद भी नजर आएंगे। साथ ही हेयर ग्रोथ और हेयरफॉल में भी ये काफी इफेक्टिव रेमेडी है।
सफेद बाल किसी को भी पसंद नहीं होते। एक उम्र के बाद तो फिर भी चल जाता है, लेकिन कम उम्र में ही बाल सफेद होने लगें तो उन्हें कवर करना जरूरी हो जाता है। इसके लिए मार्केट में कई हेयर कलर मौजूद हैं, जो बालों को काला तो कर देते हैं, लेकिन उनमें मौजूद केमिकल्स से बालों को जो डैमेज होता है, वो कोई नहीं चाहता। ऐसे में सबसे बेहतर होते हैं घरेलू नुस्खे, जो बालों को काला ही नहीं करते बल्कि कई तरह से फायदा भी पहुंचाते हैं। आज की रेमेडी भी कुछ ऐसी ही है। आपको बस आधा घंटे के लिए नींबू के रस में ये नेचुरल डाई मिक्स कर के बालों पर लगानी है। ये बालों को कलर करने के अलावा, हेयरफॉल कंट्रोल में भी मदद करती है। साथ ही अगर आपके बाल कम बचे हैं, ग्रोथ नहीं हो रही तो भी ये रेमेडी आपके बड़े काम आ सकती है।
सफेद बालों को नेचुरली काला करेगी ये हेयर डाई
सफेद बालों को इंस्टेंट काला करना हो या फिर हेयरफॉल कंट्रोल, ये हेयर डाई आप बनाकर लगा सकते हैं। ये आपके बालों को सॉफ्ट, सिल्की और शाइनी बनाने में मदद करती है। साथ ही अगर आपके बाल कम बचे हैं या लंबे नहीं हो रहे, तो भी आप इस रेमेडी को ट्राई कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको अदरक का टुकड़ा, नारियल का तेल, नींबू का रस, कॉफी पाउडर, आंवला पाउडर और हीना पाउडर (मेंहदी) की जरूरत होगी। आइए अब स्टेप बाय स्टेप जान लेते हैं कि इसे बनाना कैसे है।
घर पर नींबू के रस से तैयार करें हेयर कलर
स्टेप 1- सबसे पहले एक इंच के करीब अदरक का टुकड़ा लें और कद्दूकस कर के इसका रस निकाल लें। अब इसमें बराबर मात्रा में पानी मिलाएं और दोनों को अच्छे से मिक्स कर लें।
स्टेप 2- अब इस मिक्सचर में आधा चम्मच के करीब नारियल का तेल मिलाएं और तीनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर के एक बाउल में रख लें।
स्टेप 3- एक लोहे की कड़ाही लें, इसमें एक नींबू का रस निचोड़ लें। अब इसमें आधा चम्मच कॉफी पाउडर मिलाएं और दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। साथ में अदरक वाला रस भी एड करें।
स्टेप 4- इसके बाद आपको इस मिक्सचर में एक चम्मच आंवला पाउडर एड करना है। साथ ही बेस के लिए एक चम्मच नेचुरल हीना पाउडर भी मिक्स करें। अपने बालों की लेंथ और जरूरत के हिसाब से आप चीजों को थोड़ा कम-ज्यादा भी डाल सकते हैं।
स्टेप 4- सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर के एक पेस्ट तैयार कर लें। अगर आपको सिर्फ सिल्की, शाइनी और मजबूत बाल चाहिए तो आप तुरंत इस पैक को अप्लाई कर सकते हैं। लेकिन अगर आपको बाल काले करने हैं, तो इसे ढककर रातभर के लिए रख दें। एकदम काली डाई बनकर तैयार हो जाएगी।
कब और कैसे इस्तेमाल करनी है ये हेयर डाई?
ये हेयर डाई आपको अच्छी तरह बालों में अप्लाई करनी है। ध्यान रहे आपके बालों में तेल नहीं होना चाहिए। इसे कम से कम आधे या एक घंटे के लिए बालों में लगाकर छोड़ दें। फिर नॉर्मल पानी से बालों को वॉश कर लें। एक-एक बाल काला हो जाएगा। शैंपू और कंडीशनर आपको दो दिन बाद इस्तेमाल करना है, ताकि कलर बालों में अच्छी तरह सेट हो जाए।
नोट: यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर मौजूद यूजर-जनरेटेड कंटेंट पर आधारित है। लाइव हिन्दुस्तान ने इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है और न ही इनका समर्थन करता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



