Home मनोरंजन समाचार रणबीर कपूर से पहले भगवान राम का किरदार निभाने वाले थे सलमान...

रणबीर कपूर से पहले भगवान राम का किरदार निभाने वाले थे सलमान और अजय देवगन, फिर…

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/04/1200x900/rska_1785833062672_1785833072914_e7df448a-866e-4599-ba59-ddf2ee396e9b.jpg

रणबीर कपूर को भगवान राम के रूप में देखने के लिए फैंस एक्साइटेड हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे पहले सलमान खान और अजय देवगन भी राम बनते-बनते रुके हैं।

नितेश तिवारी की फिल्म रामायण आ रही है। इस फिल्म को लेकर काफी समय से बज है। कुछ दिनों पहले फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था जिसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। वैसे इससे पहले भी कई बार रामायण पर फिल्म बनी हैं, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि कई ऐसे भी मेकर्स थे जो रामायण बनाना चाहते थे, लेकिन वो कभी बन ही नहीं पाईं। इस लिस्ट में एक ऐसी भी फिल्म थी जिसमें सलमान खान को राम बनाया जाने वाला था।

रामायण (सलमान खान)

बॉलीवुडशादी की रिपोर्ट के मुताबिक सोहेल खान, रामायण फिल्म बनाने वाले थे। उन्होंने इसमें सलमान खान को राम, सोनाली बेंद्रे को सीता के किरदार के लिए फाइनल कर लिया था। पूजा भट्ट भी फिर इस फिल्म में शामिल हो गई थीं, लेकिन कहा जाता है कि इस दौरान पूजा और सोहेल के बीच क्लोजनेस होने लगी। लेकिन सलीम खान इसके खिलाफ थे और फिर पूजा फिल्म से बाहर हो गईं और फिर फिल्म भी आगे नहीं बढ़ पाई।

रामायण(राजकुमार संतोषी)

लाइफस्टाइल और एन्टरटेंमेंट मैगजीन सिरका की रिपोर्ट के मुताबिक के सेरा सेरा के साथ राजकुमार संतोषी, रामायण बनाना चाहते थे। ऐसा कहा जाता है कि उन्होंने 100 करोड़ का बजट तक रखा था। वह ऋतिक रोशन को राम और रणबीर कपूर को लक्ष्मण का किरदार देना चाहते थे। वैसे कुछ रिपोर्ट्स में यह भी है कि अजय को राम और रितेश देशमुख को लक्ष्मण के लिए चाहते थे राजकुमार। खैर यह फिल्म बनी ही नहीं।

रामायण (संजय खान)

साल 2008 में रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्ममेकर संजय खान ने अनाउंस किया था कि वह द लेजेंड ऑफ राम बनाएंगे। वह इस फिल्म में ऋतिक को राम और अपने बेटे और एक्टर जायद खान को लक्ष्मण बनाना चाहते थे। वहीं अमिताभ बच्चन को वह दशरथ बनाना चाहते थे, लेकिन यह फिल्म बन ही नहीं पाई।

नितेश तिवारी की रामायण की स्टार कास्ट

खैर ये फिल्में तो नहीं बन पाई, लेकिन अब नितेश तिवारी की रामायण के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं क्योंकि इसे भी बहुत ग्रैंड लेवल पर बनाई जा रही है। फिल्म में रणबीर कपूर-राम, साई पल्लवी-सीता, रवि दुबे-लक्ष्मण, यश-रावण, सनी देओल-हनुमान का किरदार निभा रहे हैं।

दिवाली पर रिलीज होगी रामायण

फिल्म का बजट काफी सुर्खियों में है। नमिल मल्होत्रा द्वारा प्रोड्यूस इस फिल्म को 4000 करोड़ के बजट में बनाया जा रहा है। दोनों पार्ट का ये टोटल बजट है। फिल्म इस साल दिवाली पर रिलीज होने वाली है। वहीं इसका दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली पर।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN