Home BUSINESS NEWS HINDI 1 पर 1 बोनस शेयर बांट रही नई-नवेली कंपनी, कमजोर बाजार में...

1 पर 1 बोनस शेयर बांट रही नई-नवेली कंपनी, कमजोर बाजार में रॉकेट बने शेयर

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

बाजार में तेज गिरावट के बीच टेक्सटाइल इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी आस्था स्पिनटेक्स के शेयरों में तूफानी तेजी आई है। कंपनी के शेयर मंगलवार को NSE में 10 पर्सेंट उछलकर 83.72 रुपये पर बंद हुए हैं। शेयर बाजार की नई-नवेली कंपनी आस्था स्पिनटेक्स ने हाल में अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर और डिविडेंड बांटने का ऐलान किया है। आस्था स्पिनटेक्स के शेयर इसी साल 6 जुलाई को बाजार में लिस्ट हुए हैं। कंपनी का आईपीओ दांव लगाने के लिए 29 जून को खुला था और यह 1 जुलाई तक ओपन रहा।

कंपनी के शेयरों में तेजी की वजह
कॉटन यार्न मैन्युफैक्चरर आस्था स्पिनटेक्स ने फाल्कन यार्न्स प्राइवेट लिमिटेड के लिए 51.46 करोड़ रुपये की मजबूत क्यूम्यलेटिव ऑर्डर बुक पोजिशन की घोषणा की है। यह अगस्त 2026 से अक्टूबर 2026 के पीरियड को कवर करते हैं। गुजरात बेस्ड कंपनी आस्था स्पिनटेक्स, फाल्कन यार्न्स प्राइवेट लिमिटेड को खरीद रही है। एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, कंपनी ने 38 ऑर्डर्स की ऑर्डर बुक कन्फर्म की है, जो कि टोटल 17.35 लाख किलोग्राम कॉटन यार्न के बराबर है। यह ऑर्डर 10 से ज्यादा डोमेस्टिक क्लाइंट्स से मिले हैं। ये ऑर्डर, वित्त वर्ष 2024-25 रेवेन्यू के 20.62 पर्सेंट के बराबर हैं।

हर 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर बांट रही है कंपनी
पिछले महीने 6 जुलाई को बाजार में लिस्ट हुई कंपनी आस्था स्पिनटेक्स ने अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर बांटने का ऐलान किया है। आस्था स्पिनटेक्स (Aastha Spintex) ने अपने निवेशकों को 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर देने की घोषणा की है। यानी, कंपनी हर 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर देगी। कंपनी ने 31 मार्च 2026 को खत्म हुए वित्त वर्ष के लिए अपने शेयरधारकों को हर शेयर पर 0.10 रुपये का फाइनल डिविडेंड रिकमंड किया है। कंपनी ने अभी बोनस शेयर और डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट अनाउंस नहीं की है।

IPO में 136 रुपये था शेयर का दाम, अब 85 रुपये से नीचे पहुंचे शेयर
आस्था स्पिनटेक्स (Aastha Spintex) के आईपीओ में शेयर का दाम 136 रुपये था। बाजार में उतरने के एक महीने में कंपनी के शेयर लुढ़ककर 83.72 रुपये पर पहुंच गए हैं। आस्था स्पिनटेक्स के शेयर अपने आईपीओ प्राइस से 35 पर्सेंट से अधिक टूट गए हैं। कंपनी के आईपीओ का टोटल साइज 170 करोड़ रुपये तक का था। कंपनी के शेयर 6 जुलाई 2026 को BSE में 130 रुपये पर लिस्ट हुए और लिस्टिंग वाले दिन 136.45 रुपये पर बंद हुए। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर कंपनी के शेयर 130 रुपये पर लिस्ट हुए और लिस्टिंग वाले दिन 136.49 रुपये पर बंद हुए।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN