Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ हिट हुई या फ्लॉप?...

अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ हिट हुई या फ्लॉप? OTT पर इस दिन देगी दस्तक

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/05/1200x900/swrerr_1785923676595_1785923681088_5dfe9ca9-b482-4fd4-864e-2ec6d172c2f3.jpg

अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म वेलकम टू द जंगल हिट हुई या फ्लॉप? ये सवाल शायद आपके दिमाग में भी चल रहा होगा। खिलाड़ी कुमार की पिछली फिल्में बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पा रही थीं। इस बीच एक्टर अपनी कॉमेडी फिल्म लेकर आए। 26 जून 2026 को रिलीज हुई वेलकम टू द जंगल अपनी शानदार कास्ट की वजह से सुर्खियों में बनी रही। अहम खान के डायरेक्शन में बनी फिल्म हिट हुई या फ्लॉप? आइए जानते हैं-

अक्षय कुमार को मिली एक हिट फिल्म

26 जून को आई फिल्म वेलकम टू द जंगल पर मेकर्स ने करीब 125 करोड़ रुपए खर्च किए थे। ऐसी भी रिपोर्ट थी कि फिल्म को बढ़ते हुए बजट की वजह से कई बार बीच में रोका गया था। अक्षय समेत एक्टर्स ने फिल्म के लिए फीस भी कम की। लेकिन जब ये फिल्म रिलीज हुई तो बजट निकालने के साथ मुनाफा भी लेकर आई। रिलीज से पहले ही मेकर्स ने इस फिल्म के डिजिटल राइट्स अच्छे दामों में बेच दिए थे। बाद में फिल्म रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर भी छा गई।

वेलकम टू द जंगल हिट हुई या फ्लॉप?

वेलकम टू द जंगल ने रिलीज के पहले दिन 18.30 करोड़ रुपए के साथ ओपनिंग की थी। फिल्म ने पहले हफ्ते में ही 93 करोड़ कमा लिए, दूसरे हफ्ते में 31.90 करोड़, तीसरे हफ्ते में 6.80 करोड़, चौथे हफ्ते में 1. 66 करोड़, पांचवे हफ्ते में 46 लाख। फिल्म की कुल थिएटर रिलीज पर कमाई हुई 134.03 करोड़।। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 192.66 करोड़ रुपए कमाए हैं। इस कलेक्शन और डिजिटल राइट्स बेचने पर जो कमाई हुई है उससे साफ जाहिर है कि अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई है।

वेलकम टू द जंगल की कहानी

फिल्म की कहानी की एक फ्रॉड बिजनेसमैन की है जो अपने काले धंधों की कमाई को एक फिल्म पर लगाता है। इस फिल्म में एक फ्लॉप एक्टर को लिया जाता है। फिल्म की कहानी में आगे दिखाया जाता है कि इन फ्लॉप एक्टर्स को जंगल में शूटिंग के लिए लेकर जाया जाता है। वहां एक गांव और वहां फंसे हुए लोग उम्मीद में हैं। इस दौरान कई एक्टर्स स्क्रीन पर एक साथ नजर आते हैं। सालों बाद रवीना टंडन और अक्षय कुमार को एक साथ स्क्रीन पर दिखाया जाता है।

वेलकम टू द जंगल की जबरदस्त कास्ट

फिल्म की सबसे मजेदार चीज इसकी शानदार कास्ट है। अक्षय कुमार के अलावा इस फिल्म में 32 एक्टर्स नजर आए हैं। इनमें रवीना टंडन, जैकलीन फर्नांडिस, दिशा पाटनी, लारा दत्ता, जॉनी लीवर, परेश रावल, राजपाल यादव, अरशद वारसी, फरीदा जलाल, जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी, आफताब शिवदासानी, कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक, विंदु दारा सिंह, यशपाल शर्मा, मुकेश तिवारी, बिजेंद्र कालरा समेत कई और एक्टर्स नजर आए हैं। इस महीने के अंत तक ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो सकती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN