Home - ₹949 में Type-C चार्जिंग वाला फोन, 177 घंटे तक चलेगी बैटरी; इसमें...

₹949 में Type-C चार्जिंग वाला फोन, 177 घंटे तक चलेगी बैटरी; इसमें ऑटो कॉल रिकॉर्डिंग भी

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

1000mAh की बैटरी और AI बैटरी ऑप्टिमाइजेशन के साथ आने वाला नया Ace 3 Heera स्मार्ट तरीके से पावर की खपत को मैनेज करता है। दावा है कि यह फोन 177 घंटे का स्टैंडबाय टाइम और 9.64 घंटे का टॉकटाइम प्रदान कर सकता है।

नए itel Ace 3 Heera को ब्लू, पर्पल और ब्लैक कलर्स में लॉन्च किया गया है। यह पूरे भारत में रिटेल स्टोर पर सिर्फ 949 रुपये में उपलब्ध है।

आपने स्मार्टफोन, ईयरबड्स, यहां तक की पोर्टबल स्पीकर में टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट देखा होगा, लेकिन अब यह फीचर फोन में भी आ गया है। itel ने हाल ही में अपना नया फीचर फोन, Ace 3 Heera लॉन्च किया है। टाइप-सी पोर्ट वाले इस फीचर फोन की कीमत 950 रुपये से भी कम है। फीचर फोन इस्तेमाल करने वालों को आज के जमाने की सुविधाएं देने के लिए डिजाइन किया गया Ace 3 Heera तेज, भरोसेमंद और आसान चार्जिंग एक्सपीरियंस देता है। itel अब अपने सभी फीचर फोन में Type-C चार्जिंग की सुविधा दे रहा है और ऐसा करने वाला यह भारत का पहला फीचर फोन ब्रांड बन गया है। यानी अब आपको फीचर फोन चार्ज करने के लिए अलग केबल साथ लेकर नहीं चलना पड़ेगा। अब यूजर अपने स्मार्टफोन की चार्जिंग केबल से ही फीचर फोन चार्ज कर सकेंगे। भारत में अन्य ब्रांड्स के फीचर फोन फोन अभी भी पुराने Micro-USB केबल के साथ आते हैं।

कीमत 1000 रुपये से भी कम

कंपनी का कहना है कि अपने सभी फीचर फोन में Type-C चार्जिंग लाकर, ब्रांड लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बना रहा है। इससे यूजर्स एक ही केबल से स्मार्टफोन और फीचर फोन दोनों को चार्ज कर सकते हैं। नए itel Ace 3 Heera को ब्लू, पर्पल और ब्लैक कलर्स में लॉन्च किया गया है। यह पूरे भारत में रिटेल स्टोर पर सिर्फ 949 रुपये में उपलब्ध है। ब्रांड अपने ग्राहकों को फोन में किसी भी मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट के लिए 1 साल का शानदार ‘काउंटर रिप्लेसमेंट’ ऑफर भी दे रहा है।

itel ace 3 heera

बैटरी देगी 177 घंटे का स्टैंडबाय टाइम

1000mAh की बैटरी और AI बैटरी ऑप्टिमाइजेशन के साथ आने वाला नया Ace 3 Heera स्मार्ट तरीके से पावर की खपत को मैनेज करता है, ताकि पूरे दिन लंबे समय तक चलने वाली और भरोसेमंद परफॉर्मेंस मिल सके। इसमें ‘सुपर बैटरी मोड’ भी है, जिससे बैटरी कम होने पर भी यूजर्स कनेक्टेड रह सकते हैं। दावा है कि यह फोन 177 घंटे का स्टैंडबाय टाइम और 9.64 घंटे का टॉकटाइम प्रदान कर सकता है। यानी अगर आप इसे फुल चार्ज करके छोड़ देते हैं और इस्तेमाल नहीं करते हैं, तो भी यह फोन 177 घंटे एक्टिव रहेगा।

बेहतर कनेक्टिविटी के लिए, फोन में वायरलेस पेयरिंग के लिए ब्लूटूथ सपोर्ट दिया गया है। इस फोन में ‘ऑटो कॉल रिकॉर्डिंग’ की सुविधा भी है, जिससे यूजर्स आसानी से जरूरी बातचीत को सेव कर सकते हैं। रिकॉर्डिंग फीचर वाले वायरलेस FM रेडियो से एंटरटेनमेंट का अनुभव और भी बेहतर हो जाता है, जिससे यूजर्स बिना ईयरफोन के अपने पसंदीदा ब्रॉडकास्ट का मजा ले सकते हैं और उन्हें सेव भी कर सकते हैं।

itel ace 3 heera

इसमें ‘किंग टॉकर’ वॉयस असिस्टेंट भी

इसमें 1.8 इंच की डिस्प्ले है। इस फोन में माइक्रो-एसडी कार्ड के जरिए 32GB तक की एक्सपैंडेबल स्टोरेज की सुविधा है, जिससे यूजर्स को म्यूजिक, फोटो और फाइलों के लिए काफी जगह मिलती है। मेमोरी कार्ड से सीधे रिंगटोन सेट करने और कॉन्टैक्ट फोटो/आइकन जैसे फीचर्स से इसे कस्टमाइज करना आसान हो जाता है, जिससे इसे इस्तेमाल करना और भी आसान और सुविधाजनक हो जाता है। इसके अलावा, इंग्लिश और हिंदी भाषा का सपोर्ट करने वाला ‘किंग टॉकर’ (King Talker) वॉयस असिस्टेंट और 200 कॉन्टैक्ट्स तक सेव करने की क्षमता, itel Ace 3 Heera को रोजाना बातचीत के लिए एक स्मार्ट, प्रैक्टिकल और यूजर-फ्रेंडली फीचर फोन बनाती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN