Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार रीवा ने पापा रवि किशन के वायरल मीम ट्रेंड में मारी एंट्री,...

रीवा ने पापा रवि किशन के वायरल मीम ट्रेंड में मारी एंट्री, क्या आपने देखी रील?

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/06/1200x900/ravi_kishan_riva_1786015842673_1786015846460_761f36cb-c66b-46f6-886f-3b0199bfbfea.png

नेता और एक्टर रवि किशन इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। लोग कह रहे हैं कि इंस्टाग्राम खोलते ही रवि किशन का एक मीम दिख जाता है। इन मीम्स के बीच रवि किशन की बेटी रीवा ने भी पिता के साथ मजाक करते हुए वीडियो पोस्ट किया है। 

बीजेपी एमपी और एक्टर रवि किशन इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। अपने कुछ बयानों की वजह से रवि किशन इन दिनों मीम की दुनिया के बादशाह बन गए हैं। रवि किशन की बेटी रीवा भी अपने पिता की टांग खींचने से पीछे नहीं हटी हैं। उन्होंने पिता के साथ एक रील शेयर की है। इस रील को 7 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

बेटी रीवा ने खींची रवि किशन की टांग

रीवा किशन ने एक रील शेयर की है। इस रील में रवि किशन एक नकली फोन बूथ के अंदर खड़े हैं। वहीं, उनकी बेटी रीवा बाहर खड़ी हैं। वो पिता से कुछ इशारों-इशारों में कहती हैं, लेकिन रवि किशन उनकी नहीं सुनते। इस वीडियो के साथ रीवा ने कैप्शन लिखा है- मुझे भी बात करनी थी मां से।

रीवा की रील के गाने ने खींचा लोगों का ध्यान

रीवा का ये वीडियो वैसे तो कोई आम रील हो सकती थी, लेकिन इस रील में रीवा ने जो गाना इस्तेमाल किया है, वो वही गाना है जो आजकल रवि किशन की ज्यादातर मीम वाली रील्स में सुनाई पड़ता है। इस गाने का टाइटर है गूची और गाने के आर्टिस्ट है अरूब खान।

रील को मिले हैं 7 मिलियन से ज्यादा व्यूज

रीवा और रवि किशन के इस वीडियो को 7.5 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, 2 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो पर कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा- बात द टॉक (रवि किशन के एक बयान से बनाया गया कमेंट)। एक ने लिखा- रवि किशन इस गाने के ऑफीशियल ओनर हैं। एक ने कहा- मनी फॉलो माय ब्रदहहह (रवि किशन का एक बयान) । एक ने कहा- जब आप अपने आपको कोई ट्रेंड फॉलो करने से न रोक पाएं। एक ने लिखा- जल्दी थे लेट।

रवि के बयान हो रहे वायरल

बता दें, रवि किशन के पिछले कुछ वक्त से ऐसे वीडियो सामने आए हैं जहां वो कुछ ऐसा कह देते हैं जिसकी वजह से वो मीम की दुनिया के बादशाह बन चुके हैं। उनका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो पत्रकार से कहते हैं कि आज उनका मौन व्रत। आज उन्हें शांत रहने दो। रवि का ये वीडियो जैसे ही वायरल हुआ। लोग कहने लगे मौन व्रत का ये तरीका थोड़ा कैजुअल है। रवि किशन की इस वीडियो पर लोगों ने बहुत सारे मजेदार कमेंट्स किए।

इससे पहले रवि किशन का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें रवि किशन ने वर्क फ्रॉम होम को होम फ्रॉम वर्क बोल दिया था। इस वीडियो पर भी लोगों ने जमकर मीम्स बनाए थे। बाद में रवि किशन ने कहा था कि वो वर्क फ्रॉम होम ही कहना चाहते थे लेकिन उनकी जुबान फिसल गई थी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN