Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार रणबीर कपूर की ‘रामायण’ से पहले थिएटर्स में आएगी ‘वाल्मीकि रामायण’, ‘बाहुबली’...

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ से पहले थिएटर्स में आएगी ‘वाल्मीकि रामायण’, ‘बाहुबली’ के लेखक ने लिखी है कहानी

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/06/1200x900/ramayana_valmiki_1786012687265_1786012693529_be003423-d2d5-4ce7-b2c4-e9791ba100be.jpg

Ramayana: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ इस साल दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है, लेकिन इससे पहले थिएटर्स में एक और फिल्म आ रही है जिसका नाम ‘वाल्मीकि रामायण’ है।

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की रिलीज डेट अनाउंस हो गई है। ये फिल्म दिवाली से दो दिन पहले यानी 6 नवंबर के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। आपको शायद ये बात पता नहीं होगी कि इस फिल्म से पहले भारतीय सिनेमाघरों में महाकाव्य रामायण पर बनी दूसरी फिल्म भी दस्तक देने वाली है। जी हां, इस फिल्म का नाम ‘वाल्मीकि रामायण’ है।

कौन बना रहा है ‘वाल्मीकि रामायण’?

भावना तलवार के निर्देशन में बनी फिल्म ‘वाल्मीकि रामायण’ 02 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट्स के आधार पर ये फिल्म महर्षि वाल्मीकि द्वारा लिखी गई असली रामायण पर आधारित होगी और उसकी कहानी को बहुत ही सीधे, सच्चे और सुंदर तरीके से पर्दे पर दिखाएगी।

‘रामायण’ की रिलीज डेट का ऐलान, जानिए कब आ रही है रणबीर कपूर और यश की फिल्म

‘बाहुबली’ के लेखक ने लिखी है स्क्रिप्ट

भावना तलवार के निर्देशन में बन रही इस हिंदी माइथोलॉजिकल ड्रामा फिल्म की कहानी ‘बाहुबली’ सीरीज के प्रसिद्ध लेखक आनंद नीलकांतन ने लिखी है। जबकि इसके संवाद डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने तैयार किए हैं। इसके अलावा, फिल्म को तकनीकी रूप से मजबूत बनाने के लिए मशहूर सिनेमैटोग्राफर बिनोड प्रधान और ऑस्कर विजेता साउंड डिजाइनर रसूल पुकुट्टी को टीम में शामिल किया गया है। इस फिल्म की खास बात ये है कि इसकी शूटिंग भारत में ही हुई है और ये फिल्म रणबीर कपूर की ‘रामायण’ से पहले बॉक्स ऑफिस पर पौराणिक कथाओं का एक नया और गहरा अनुभव देने वाली है।

घर में सुंदरकांड पढ़ रहे थे रामायण के शत्रुघ्न, तभी आ गया डायरेक्टर का फोन; फिल्म मिलने की दिलचस्प है कहानी

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के बारे में

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ में रणबीर कपूर ‘भगवान राम’, साई पल्लवी ‘माता सीता’ और यश ‘रावण’ के किरदार में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को बहुत बड़े बजट में बनाया जा रहा है। फिल्म में तगड़े वीएफएक्स का इस्तेमाल किया गया है और कई सारे बड़े एक्टर्स को कास्ट किया गया है।

रणबीर कपूर ने रबड़ की चप्पलों में की रामायण की शूटिंग, बोले- ‘किसी को पता नहीं चलेगा’

बॉक्स ऑफिस क्लैश

‘वाल्मीकि रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’ के साथ क्लैश होने वाला है। वहीं रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर क्लैश हॉलीवुड की बिग बजट फिल्म ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ से होगा।

राम हमारे खून में है…रामायण में मंदोदरी बनने वाली काजल अग्रवाल बोलीं- अब सही समय आ गया है

SOURCE : LIVE HINDUSTAN