Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार आधी उम्र की लड़कियों से अफेयर, पत्नी को धोखा दे रहा था...

आधी उम्र की लड़कियों से अफेयर, पत्नी को धोखा दे रहा था एक्टर, लोग मानते हैं वफादारी की मिसाल

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/07/1200x900/Actor_ditching_Wife_1786101903720_1786101907603_ec9a7eb6-4d0b-48c6-b175-b42be840aaa7.jpg

बॉलीवुड की कई ऐसी कहानियां भी होती हैं जो ऑडियंस तक कभी पहुंच ही नहीं पातीं। तान्या पुरी ने अपने एक इंटरव्यू में ऐसा ही एक किस्सा सुनाया, जो कभी जनता तक पहुंच ही नहीं पाया।

द ट्रेटर्स सीजन 2 में नजर आने जा रहीं तान्या ने एक ऐसे बॉलीवुड एक्टर का किस्सा सुनाया जो अपनी पत्नी को धोखा देकर आधी उम्र की लड़कियों के साथ रिश्ते में था।

प्राइवेट डिटेक्टिव तान्या पुरी जल्द ही रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ (The Traitors) के सीजन-2 में नजर आएंगी। एक हालिया इंटरव्यू में तान्या पुरी ने एक बॉलीवुड कपल के बारे में ऐसा शॉकिंग खुलासा किया, जिस पर शायद आपको भी यकीन न हो। तान्या ने बताया कि एक बार एक एक्टर की वाइफ उनके पास अपने पति की जासूसी कराने के लिए आई थीं। उन्हें शक था कि उनका पति उन्हें धोखा दे रहा है। इस महिला को शक था कि एक फिल्म फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहा यह एक्टर अपने से आधी उम्र की लड़कियों के साथ रिश्ते में था।

पत्नी को धोखा दे रहा था यह एक्टर

जहरा जानी के साथ बातचीत में तान्या पुरी ने बताया, “जिसके बारे में यह मामला है। वह एक ग्रीन फ्लैग या ग्रीन फॉरेस्ट जो भी कहते हैं, उस तरह का एक्टर है। पिक्चर परफेक्ट पहचान, परफेक्ट रिलेशनशिप, बच्चे और वह एक बाप था। उनकी पत्नी हमारी कंपनी के पास आई थीं ताकि सच पता कर सकें। वह बहुत वक्त से मन बना रही थीं कोई एक्शन लेने के लिए। कुछ सुनाई दे रहा था उनको।” तान्या को उनकी पड़ताल के दौरान जो पता चला उसे जानकर किसी के भी होश उड़ जाते।

आधी उम्र की लड़कियों से था रिश्ता

तान्या पुरी ने इसी इंटरव्यू में बातचीत के दौरान बताया, “आखिरकार हमें पता चला कि यह वही इंसान है जो एक फ्रेंचाइजी की मूवीज में काम करता है और जहां से वह बहुत सारी छोटी लड़कियों के साथ टच में बना रहता है। अपनी फिल्मों के बहाने से वह शूटिंग के दौरान तो इन छोटी लड़कियों के साथ टच में रहते ही हैं, लेकिन उसके बाद हमें पता चला कि पर्दे के पीछे भी यह शख्स अपने से आधी उम्र की लड़कियों के साथ इनवॉल्व था।” तान्या ने बताया कि यह हीरो और उसकी पत्नी के बीच सेक्सुअल कंपैटिबिलिटी नहीं थी।

सच जानने के बाद भी साथ रही पत्नी

यानि दोनों के बीच किसी भी तरह का शारीरिक रिश्ता नहीं था। तान्या ने बताया कि एक्टर की पत्नी ने यह बात उन्हें बताई थी कि कई सालों से उन दोनों के बीच किसी तरह का फिजिकल रिलेशनशिप नहीं बना था। अब वो दोनों साथ ही एक कमरे में भी नहीं सो रहे थे। दोनों एक-एक बच्चे की देखभाल कर रहे थे। ये वो चीजें थी जिनकी वजह से शायद एक्टर की पत्नी को अपने पति पर शक होना शुरू हुआ था। तान्या ने बताया कि अपने पति की सच्चाई सामने आने के बाद भी आज यह महिला उस एक्टर के साथ रह रही है। ताकि समाज में बदनामी ना हो और बच्चों पर गलत असर न पड़े।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN