Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार हॉस्पिटल में भर्ती हुए मिथुन चक्रवर्ती, शरीर से निकाली गई मेटल प्लेट,...

हॉस्पिटल में भर्ती हुए मिथुन चक्रवर्ती, शरीर से निकाली गई मेटल प्लेट, मिलने पहुंचे बंगाल के सीएम

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/07/1200x900/MC_C_1786109283316_1786109288850_c79ef78b-0713-4cb4-a551-b532c1b5bf0c.jpg

Mithun Chakraborty: लीजेंडरी एक्टर मिथुन चक्रवर्ती को कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां एक सर्जरी के जरिए उनकी बांह से एक मेटल प्लेट निकाली गई।

मिथुन चक्रवर्ती को कोलकाता के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री उनसे मिलने पहुंचे।

लीजेंडरी बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती की गुरुवार को एक सर्जरी हुई, जिसके बाद खबर है कि पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने शुक्रवार सुबह कोलकाता के एक निजी अस्पताल में उनसे मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक एक्टर और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती से मिलने के लिए सुवेंदु अधिकारी उसी हॉस्पिटल में पहुंचे जहां उनका ऑपरेशन हुआ था। मिथुन दा का ऑपरेशन उनके शरीर में लगाई गई एक धातु की प्लेट निकालने के लिए किया गया था। खबर है कि ऑपरेशन सफल रहा और उनकी हालत स्थिर है।

सीएम सुवेंदु ने इंस्टा पर किया पोस्ट

मुख्यमंत्री ने एक सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा, “मशहूर फिल्म एक्टर और भाजपा की केंद्रीय समिति के सदस्य मिथुन चक्रवर्ती को स्वास्थ्य समस्याओं के कारण कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मैं आज उनसे मिलने अस्पताल गया था। मैंने उनसे बात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। मैं उस सर्वशक्तिमान ईश्वर से उनके जल्दी स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।” कमेंट सेक्शन में ढेरों फैंस भी मिथुन चक्रवर्ती के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

पहले भी हॉस्पिटल मिलने आए थे

बता दें कि यह दूसरा मौका था जब सुवेंदु अधिकारी ने मिथुन चक्रवर्ती से हॉस्पिटल में एडमिट होने के दौरान मुलाकात की। इससे पहले साल 2024 में जब मिथुन दा के हाथ की सर्जरी हुई थी, तब भी मुख्यमंत्री उनसे मुलाकात करने पहुंचे थे। मालूम हो कि पश्चिम बंगाल के प्रमुख भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने साल 2026 के विधानसभा चुनावों में पार्टी के लिए प्रचार किया था। जिसमें भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस को हराकर सरकार बनाई थी। मिथुन चक्रवर्ती ने जहां बॉलीवुड में अपनी छाप छोड़ी है, वहीं बंगाली भाषा की कई फिल्मों में भी काम किया है।

मिथुन चक्रवर्ती के करियर का ग्राफ

अपने 50 साल से भी लंबे फिल्मी करियर में मिथुन चक्रवर्ती ने 350 फिल्में की हैं, जिनमें से अधिकतर हिंदी और बंगाली भाषा में हैं। मिथुन चक्रवर्ती ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत मृणाल सेन के निर्देशन में बनी आर्ट हाउस ड्रामा मूवी ‘मृगया’ (1976) से की थी। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का पहला नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। उनकी फिल्म को बड़ी पहचान बंगाली फिल्म ‘नदी थेके सागरे’ (1978) से मिली, लेकिन उन्हें असली लोकप्रियता साल 1982 में आई मूवी ‘डिस्को डांसर’ से मिली। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट रही थी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN