Home rss business hindi Silver Rate: चांदी में आई तेजी, यूपी-बिहार-दिल्ली में ये रहा रेट

Silver Rate: चांदी में आई तेजी, यूपी-बिहार-दिल्ली में ये रहा रेट

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Silver Rate Today: आज शुक्रवार को चांदी ने बड़ी छलांग लगाई है। एक ही दिन में चांदी का भाव करीब 8000 रुपये चढ़ चुका है। कल चांदी का भाव 1575 रुपये की गिरावट के साथ 2.25 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। लेकिन आज 2.33 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर दाम आ गया है। अगर आप भी चांदी खरीदने या निवेश करने का प्लान कर रहे हैं तो 7 अगस्त का रेट जान लीजिए।

दिल्ली में चांदी का रेट

दिल्ली के बुलियन मार्केट में एक किलोग्राम चांदी का रेट 2.33 लाख रुपये पर है। यहां चांदी का दाम 7,500 रुपये चढ़ा है। सर्राफा बाजार में 10 ग्राम चांदी का रेट 2,337 रुपये और 100 ग्राम चांदी का भाव 23,370 रुपये रहा।

यूपी में चांदी का रेट

यूपी की राजधानी लखनऊ में चांदी का दाम 2,35,055 रुपये रहा। यहां आज कीमतों में 7,449 रुपये की तेजी रही। कल चांदी का दाम 2.27 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ।

बिहार में चांदी का भाव

बिहार की राजधानी पटना में चांदी का भाव 2.33 लाख रुपये रुपये रहा। यहां आज सिल्वर 7,600 रुपये महंगी हुई है।

राजस्थान में चांदी का भाव

राजस्थान के जयपुर में चांदी का भाव 2,33,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। यहां भी चांदी का दाम 7600 रुपये चढ़ा है।

मुंबई में चांदी का भाव

मुंबई में चांदी का भाव 2,33,742 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। यहां भी चांदी का दाम 7,700 रुपये चढ़ा है।

चांदी महंगी होने के 2 बड़े कारण

चांदी की कीमतों में तेजी की सबसे बड़ी वजह वैश्विक मांग में बढ़ोतरी है। इलेक्ट्रिक वाहन (EV), सोलर पैनल, इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य इंडस्ट्रियल सेक्टर में चांदी का इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है। इसके साथ ही निवेशक भी अनिश्चित माहौल में चांदी को सुरक्षित निवेश के विकल्प के रूप में खरीद रहे हैं, जिससे इसकी कीमतों को सहारा मिल रहा है।

दूसरी बड़ी वजह सोने की कीमतों में लगातार मजबूती और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता है। जब सोना महंगा होता है तो कई निवेशक चांदी में भी निवेश बढ़ा देते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता और अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती खरीदारी का असर भी चांदी की कीमतों पर पड़ रहा है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN