Home rss business hindi RBI ने इस कंपनी के डीमर्जर प्रपोजल को ठुकराया, शेयर बेचकर निकलने...

RBI ने इस कंपनी के डीमर्जर प्रपोजल को ठुकराया, शेयर बेचकर निकलने लगे निवेशक

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने रेलिगेयर एंटरप्राइजेज को बड़ा झटका दिया है। केंद्रीय बैंक ने इस कंपनी के कारोबार को अलग करने यानी डीमर्जर प्रस्ताव को खारिज कर दिया। हालांकि, कंपनी को इस प्रस्ताव के लिए शेयर बाजारों से अनापत्ति यानी एनओसी मिल गई है। इस खबर के बीच शुक्रवार को रेलिगेयर एंटरप्राइजेज के शेयर को बेचने की होड़ थी।

क्या कहा कंपनी ने?

रेलिगेयर एंटरप्राइजेज ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसे छह अगस्त, 2026 को आरबीआई का पत्र मिला है, जिसमें कहा गया है कि आवेदन पर विचार करने के बाद कारोबार को अलग करने के प्रस्ताव से जुड़े अनुरोध को स्वीकार नहीं किया गया। कंपनी ने कहा, ”सात अगस्त, 2026 को रेलिगेयर फिनवेस्ट लिमिटेड (आरएफएल) को भी इसी तरह का पत्र प्राप्त हुआ। रेलिगेयर एंटरप्राइजेज और रेलिगेयर फिनवेस्ट नियामक के साथ बातचीत करेंगे।” रेलिगेयर एंटरप्राइजेज ने बताया कि इस योजना के लिए उसे एनएसई से अनापत्ति और बीएसई लिमिटेड से बिना किसी प्रतिकूल टिप्पणी वाला पत्र मिल चुका है।

क्या है प्लान?

बता दें कि बर्मन परिवार समर्थित रेलिगेयर एंटरप्राइजेज ने फरवरी में अपने फाइनेंशियल सर्विसेज और इंश्योरेंस कारोबार को दो अलग-अलग सूचीबद्ध कंपनियों में विभाजित करने की योजना को मंजूरी दी थी। इस पुनर्गठन का उद्देश्य शेयरधारकों के लिए मूल्य सृजित करना और दोनों कारोबारों को अपने-अपने क्षेत्र में विकास के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। प्रस्तावित योजना के तहत रेलिगेयर एंटरप्राइजेज के पास केयर हेल्थ इंश्योरेंस लिमिटेड में उसकी हिस्सेदारी बनी रहती। वहीं, लोन, ब्रोकिंग, निवेश गतिविधियों और संबंधित सेवाओं वाले वित्तीय सेवा कारोबार को चालू इकाई के रूप में उसकी सब्सिडयरी कंपनी रेलिगेयर फिनवेस्ट लिमिटेड को ट्रांसफर किया जाना था।

यह प्रस्तावित डीमर्जर फरवरी 2025 में लंबे समय तक चले ओपन ऑफर और कॉर्पोरेट लड़ाई के बाद बर्मन परिवार द्वारा रेलिगेयर एंटरप्राइजेज का कंट्रोल अपने हाथ में लेने के बाद कंपनी की ओर से की गई पहली बड़ी रीस्ट्रक्चरिंग कवायद थी। पिछले महीने ही सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने रेलिगेयर एंटरप्राइजेज, उसकी पूर्व एग्जीक्यूटिव चेयरपर्सन रश्मि सलूजा और पांच डायरेक्टरों के खिलाफ कार्यवाही बंद कर दी थी। इन पर आरोप था कि REL को खरीदने के बाद बर्मन ग्रुप के अनिवार्य ओपन ऑफर में सहयोग नहीं किया गया था। अब कंपनी में बर्मन परिवार की हिस्सेदारी 30.6% है।

रेलिगेयर एंटरप्राइजेज के शेयर का हाल

शुक्रवार को BSE पर रेलिगेयर एंटरप्राइजेज के शेयर लगभग 9.5% गिरकर 232.55 रुपये पर आ गए। शेयर के 52 हफ्ते के हाई की बात करें तो 284.85 रुपये है। वहीं, शेयर के 52 हफ्ते का लो 197 रुपये है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN