Home LIFESTYLE NEWS HINDI पैकेट वाला कौन सा दूध सबसे अच्छा है? रंग देखकर चुनें सही,...

पैकेट वाला कौन सा दूध सबसे अच्छा है? रंग देखकर चुनें सही, न्यूट्रीशनिस्ट ने बताया कैसे!

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

क्या आप भी पैकेट वाला दूध पीते हैं? अक्सर एक ही ब्रांड का दूध अलग अलग रंग के पैकेट में आता है। इनमें से कौन सा दूध पीना आपके लिए सही है, आइए न्यूट्रीशनिस्ट से समझते हैं।

आजकल ज्यादातर लोगों के घरों में पैकेट वाला दूध आता है। खासकर शहरों में पैकेट वाला दूध आसानी से उपलब्ध हो जाता है, इसलिए ज्यादातर लोग इसे ही इस्तेमाल करते हैं। अब एक छोटा सा सवाल है, आप पैकेट वाला दूध कैसे चुनते हैं? आमतौर पर लोग सिर्फ ब्रांड या कीमत के हिसाब से दूध सिलेक्ट करते हैं, लेकिन क्या कभी आपने नोटिस किया है कि दूध के पैकेट अलग-अलग रंगों के क्यों होते हैं? एक ही ब्रांड कई अलग-अलग रंग के पैकेटों में दूध बेचता है, ऐसा क्यों? इस बारे में न्यूट्रीशनिस्ट श्वेता पांचाल बताती हैं कि दरअसल ये कलर कोडिंग होती है, जिसे जाने-माने ब्रांडस फॉलो करते हैं। ये कलर कोडिंग दूध में फैट की मात्रा के आधार पर की जाती है, ताकि आप अपने लिए सही दूध चुन सकें। आइए डायटीशियन से जानते हैं आपके लिए कौन सा दूध लेना सही रहेगा।

कौन सा पैकेट वाला दूध आपके लिए सही है?

1) मैजेंटा या पर्पल कलर वाला पैकेट

न्यूट्रीशनिस्ट कहती हैं कि मैजेंटा या पर्पल कलर के पैकेट में आने वाला दूध डबल टोंड होता है। यानी इसमें फैट की मात्रा 1.5% के करीब यानी बहुत कम होती है। अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं, तो ये वाला दूध लेना अच्छा ऑप्शन हो सकता है क्योंकि ये काफी लाइट होता है। हालांकि डबल टोंड दूध में फैट कम होने के कारण फैट सॉल्यूबल विटामिन (विटामिन ए, डी, ई और के) का अवशोषण कम हो सकता है।

2) नीले रंग वाला दूध का पैकेट

न्यूट्रीशनिस्ट कहती हैं कि नीले रंग में आने वाला दूध का पैकेट टोंड मिल्क का होता है। इसमें 3% के करीब फैट होता है। ये भारतीय घरों में इस्तेमाल होने वाला सबसे कॉमन दूध है और ज्यादातर लोगों के लिए एक बैलेंस ऑप्शन है।

3) हरे रंग के पैकेट वाला दूध

हरे रंग का पैकेट आमतौर पर स्टैंडर्ड मिल्क को दर्शाता है। इसमें 4.5 प्रतिशत फैट होता है, जिस वजह ये ज्यादा गाढ़ा और न्यूट्रिशियस भी होता है। हेल्दी फैट्स मौजूद होने की वजह से ये हॉर्मोनल प्रोडक्शन में मदद करता है। हार्मोनल हेल्थ और PCOS के लिए ये बेहतर ऑप्शन है।

4) दूध का रेड या ऑरेंज पैकेट

न्यूट्रीशनिस्ट कहती हैं कि रेड या ऑरेंज पैकेट आमतौर पर फुल क्रीम का मिल्क होता है। इसमें 6% के करीब फैट होता है। न्यूट्रीशनिस्ट कहती हैं कि इसमें सबसे ज्यादा पोषक तत्व होते हैं। हालांकि ये एक्ने-प्रोन स्किन वालों में एक्ने को बढ़ावा दे सकता है।

कौन सा दूध चुनना आपके लिए है बेस्ट?

न्यूट्रीशनिस्ट कहती हैं कि अगर आपको इंसुलिन रेजिस्टेंस या डायबिटीज की प्रॉब्लम है, तो फुल फैट दूध पीना स्किम्ड मिल्क से ज्यादा बेहतर है। दरअसल फुल क्रीम दूध से शुगर लेवल कम स्पाइक होता है क्योंकि फैट लैक्टोज के अवशोषण को कम कर देते हैं। अगर आप PCOS से डील कर रहे हैं, तो ग्रीन पैकेट वाला दूध लें। वेट लॉस वालों के लिए ब्लू पैकेट, एक्ने-प्रोन स्किन वालों के ब्लू या रेड पैकेट वाला दूध अच्छा होता है। बच्चे बड़े हो रहे हैं तो ऑरेंज पैकेट वाला दूध अच्छा होता है।

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN