Source :- LIVE HINDUSTAN
Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज शनिवार को एक बार फिर से कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है। आखिरी बार कीमतों में इजाफा 25 मई को हुआ था। तब घरेलू बाजार में दाम को बढ़ाया गया था। बता दें, इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल का रेट 80 डॉलर प्रति बैरल के पार बरकरार है।
शुक्रवार को इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल का रेट 1.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 83.55 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर था। वहीं, वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट क्रूड ऑयल का रेट 0.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77.06 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
8 अगस्त को पेट्रोल का क्या है रेट (Petrol Price Today)
नई दिल्ली – 102.12 रुपये
मुंबई – 111.21 रुपये
कोलकाता – 113.50 रुपये
चेन्नई – 107.77 रुपये
गुरुग्राम – 102.97 रुपये
नोएडा – 101.89 रुपये
बेंगलुरू – 110.93 रुपये
भुवनेश्वर – 108.85 रुपये
चंडीगढ़ – 101.54 रुपये
हैदराबाद – 115.69 रुपये
लखनऊ – 103.06 रुपये
पटना – 114.36 रुपये
जयपुर – 112.69 रुपये
तिरुअनंतपुरम् – 114.80 रुपये
डीजल का क्या है आज रेट (Diesel Price Today)
नई दिल्ली – 95.20 रुपये
मुंबई – 97.83 रुपये
कोलकाता – 99.872 रुपये
चेन्नई – 99.55 रुपये
गुरुग्राम – 95.64 रुपये
नोएडा – 95.37 रुपये
बेंगलुरू – 98.80 रुपये
भुवनेश्वर – 100.56 रुपये
चंडीगढ़ – 89.47 रुपये
हैदराबाद – 103.82 रुपये
लखनऊ – 96.43 रुपये
पटना – 100.31 रुपये
जयपुर – 97.78 रुपये
तिरुअनंतपुरम् – 103.64 रुपये
मई के महीने में 4 बार बढ़े थे दाम (Petrol Diesel Price hike)
2022 के बाद पहली बार मई के महीने में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा किया था। यह बढ़ोतरी 15 मई से 25 मई के दौरान हुई थी। जिसके बाद घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल का रेट 7.5 रुपये प्रति लीटर तक महंगा हो गया है। हालांकि, उसके बाद दाम स्थिर बने हुए हैं। बता दें, ईरान-अमेरिका-इजरायल के बीच फरवरी में शुरू हुए युद्ध की वजह से इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल का रेट 100 डॉलर प्रति बैरल को क्रॉस कर गया था। लेकिन ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने इसके बाद भी 76 दिनों तक तेल की कीमतों में कोई इजाफा नहीं किया था। जिसकी वजह से उन्हें हर दिन 1000 करोड़ रुपये तक का नुकसान प्रति दिन उठाना पड़ रहा था।
सरकार ने तेल कंपनियों का बोझ हल्का करने के लिए टैक्स में कटौती की थी। पेट्रोल और डीजल पर 10-10 रुपये टैक्स घटा दिया गया था।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




