Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार श्वेता तिवारी ने दोनों एक्स पति राजा और अभिनव पर लगाए चीटिंग...

श्वेता तिवारी ने दोनों एक्स पति राजा और अभिनव पर लगाए चीटिंग के आरोप, बोलीं- मैंने दोनों को…

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/08/1200x900/shwet_1786169971253_1786169984377_33007562-f3e6-4a12-bc48-85f8501c3864.jpg

श्वेता तिवारी ने 2 शादी की थीं। पहली शादी राजा चौधरी से की थी और दूसरी अभिनव कोहली से। लेकिन दोनों ही शादी श्वेता की चली नहीं और बहुत बुरे लेवल पर रिश्ते टूट गए थे।

श्वेता तिवारी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। कुछ दिनों पहले उनके फर्स्ट एक्स पति राजा चौधरी ने उन पर चीटिंग के आरोप लगाए थे। श्वेता और राजा 9 साल तक साथ रहे थे। राजा ने श्वेता पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनका कसौटी जिंदगी की के को-स्टार सीजेन खान के साथ अफेयर था। अब इस बीच श्वेता ने इन दावों के बीच इनडायरेक्टली एक स्टेटमेंट दिया है।

श्वेता बोलीं- दोनों एक्स पति को चीटिंग करते हुए पकड़ा

दरअसल, श्वेता शो ट्रेटर्स में नजर आने वाली हैं जिसका दूसरा सीजन आ रहा है। शो में वह बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रही हैं। शो का अब ट्रेलर सामने आया जिसमें श्वेता बोलती हैं कि उन्होंने अपने दोनों एक्स पति को चीटिंग करते हुए पकड़ा है।

ट्रेलर में करण जौहर, श्वेता से बोलते है झूठ पकड़ने में आप माहिर नहीं हो सकतीं। इस पर श्वेता बोलती हैं कि अपने पतियों को चीट करते हुए मैंने ही पकड़ा था।

राजा ने श्वेता पर लगाया चीटिंग का आरोप

राजा ने श्वेता को लेकर कहा था कि उनका ना सिर्फ सीजेन बल्कि और भी कई एक्टर्स के साथ अफेयर रहा है। वह बोले थे, मैंने कई बार दोनों को साथ में देखा था। मैंने खुद अपनी आंखों से दोनों को साथ में देखा था। इतना ही नहीं हमारे एक कॉमन फ्रेंड ने बताया था कि वह उनके घर सीजेन के साथ आई थीं।

अभिनव कोहली से भी टूट रिश्ता

बता दें कि श्वेता ने राजा से तलाक के बाद अभिनव कोहली से शादी की थी। हालांकि यह शादी भी नहीं चली।

श्वेता की प्रोफेशनल लाइफ

श्वेता की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह पिछले 25 साल से काम कर रही हैं। वह कई शोज में काम कर चुकी हैं लेकिन उन्हें पॉपुलैरिटी शो कसौटी जिंदकी की से मिली। वह परवरिश, आने वाला पल, कर्म, कहीं किसी रोज, क्या हादसा क्या हकीकत, बाल वीर जैसे शोज कर चुकी हैं।

ट्रेटर्स कब और कहां आएगा

श्वेता ट्रेटर्स से पहले कई रिएलिटी शोज में काम कर चुकी हैं जैसे बिग बॉस, खतरों के खिलाड़ी, नच बलिए 2 जिसमें से बिग बॉस 4 की वह विनर थीं। ट्रेटर्स की बात करें तो यह शो अमेजन प्राइम वीडियो पर 13 अगस्त से शुरू होगा। इसका नया एपिसोड हर गुरुवार को आएगा।

श्वेता काम के साथ-साथ परिवार पर भी पूरा फोकस करती हैं। पहली शादी से उनकी बेटी पलक और दूसरी शादी से बेटा है। वह दोनों के साथ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। पलक ने तो अब फिल्मों में काम करना भी शुरू कर दिया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN