Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार अमिताभ बच्चन से आमिर खान ने पूछा ये अजीब सवाल, सनी देओल...

अमिताभ बच्चन से आमिर खान ने पूछा ये अजीब सवाल, सनी देओल मुस्कुराए, KBC पर नजर आए तीन स्टार्स

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/08/1200x900/weseffdgg_1786182516650_1786182595865_5176141c-20bc-48eb-952b-18740435517d.jpg

अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति के नए सीजन पर अपनी फिल्म बंटवारा 1947 प्रोमोट करने सनी देओल और आमिर खान पहुंच गए हैं। तीनों एक्टर्स के बीच की मस्ती और बातचीत ऑडियंस को पसंद आ रही है।

आमिर खान और सनी देओल इस समय अपनी आने वाली फिल्म बंटवारा 1947 के प्रमोशन में बिजी हैं। हाल में एक्टर्स अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति 18 के शो पर पहुंचे थे। इस एपिसोड का नया प्रोमो सामने आ आया है जिसमें आमिर खान, अमिताभ बच्चन से उनके इस सीजन की टैगलाइन ‘सोचना तो पड़ेगा’ को लेकर सवाल पूछते नजर आ रहे हैं। अलग समय के तीनों एक्टर्स को एक साथ इस शो पर देखना ऑडियंस को पसंद आ रहा है।

बंटवारा 1947 को प्रोमोट करनेआए सनी देओल और आमिर खान

शो के प्रोमो में आमिर खान होस्ट अमिताभ बच्चन से सवाल पूछते नजर आ रहे हैं। आमिर कहते हैं, ‘आप कहते हैं न सोचना पड़ेगा, आपके प्रोमो में भी है। तो क्या सोचना पड़ेगा।’, इसके आगे अमिताभ बच्चन जवाब देते हैं ‘ऐसा है न सर मुझे देखने से आपको कोई फायदा नहीं होने वाला। इतना आसान नहीं होने वाला।’ आगे तीनों के बीच मस्ती देखने को मिलती है।

अमिताभ बच्चन की वापसी

अमिताभ बच्चन इस बार अपना नया सीजन लेकर वापस आए हैं। 83 साल की उम्र में भी एक्टर लगातार काम कर रहे हैं। हाल में खबर सामने आई थी कि इस उम्र में भी एक्टर सेट पर 24 घंटे का समय बिता रहे हैं, लगातार शूटिंग कर रहे हैं। काम के प्रति उनकी लगन को इसलिए हमेशा पसंद किया जाता रहा है। अब नए सीजन में अमिताभ और कंटेस्टेंट के बीच की मस्ती ऑडियंस को एंटरटेन करने वाली है।

बंटवारा 1947 की इमोशनल कहानी

दूसरी तरफ आमिर खान और सनी देओल की बात करें तो दोनों की फिल्म बंटवारा 1947, 14 अगस्त को रिलीज हो रही है। सनी देओल इस फिल्म के लीड एक्टर हैं और आमिर खान ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। फिल्म की कहानी 1989 के एक नाटक पर बेस्ड है। फिल्म की कहानी भारत और पाकिस्तान के बंटवारे के समय की है। एक मुस्लिम परिवार बंटवारे के बाद पाकिस्तान रहने चला जाता है। उसे एक हिंदू महिला का घर रहने को मिलता है। लेकिन वो महिला अपने इस घर को छोड़ने को तैयार नहीं। फिर धर्म, जाति को लेकर विवाद होता दिखेगा। लेकिन ये फिल्म एक्शन से ज्यादा एक इमोशनल कहानी की बात करती है। इस कहानी में धर्म से परे एक परिवार और एक मां के बीच पनपे रिश्ते को दिखाया गया है।

बंटवारा 1947 की रिलीज डेट

आमिर खान ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। फिल्म में शबाना आजमी, प्रीति जिंटा, करण देओल, अली फजल जैसे एक्टर्स नजर आने वाले हैं। राजकुमार संतोषी के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 14 अगस्त को रिलीज हो रही है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN