Source :- LIVE HINDUSTAN
फिट रहना इतना भी मुश्किल नहीं है बस अपनी आदतों को सुधारने की जरूरत होती है। जैसे एक्ट्रेस सौम्या टंडन बिना डाइटिंग के खुद को फिट रखने के लिए इन 5 हेल्दी आदतों को फॉलो करती हैं। महिलाओं को जरूर जाननी चाहिए ये आदतें..
महिलाएं फिट रहने को कई बार मुश्किल समझती हैं। जबकि आपकी छोटी-छोटी आदतें हेल्थ पर काफी सकारात्मक असर डालती हैं। जैसे एक्ट्रेस सौम्या टंडन की ये 6 आदतें, जो महिलाएं अगर अपनाती हैं तो हेल्दी एंड फिट रहना आसान हो जाता है। यहां तक कि न्यूट्रिशनिस्ट भी इन आदतों को हेल्दी रहने के लिए अच्छा मानते हैं। धुरंधर मूवी में तारीफ बटोरने वाली भाभी जी यानी सौम्या टंडन की खूबसूरती केवल उनके जीन्स में नहीं है बल्कि वो इसे मेंटेन रखने के लिए इन 5 हेल्दी आदतों को हमेशा फॉलो करती हैं।
कभी नहीं करती डाइटिंग
एक्ट्रेस ने बताया कि वो कभी भी डाइटिंग नहीं करती। डाइटिंग ना केवल शरीर में पोषण की कमी पैदा करती है बल्कि की सारी बीमारियों को भी न्योता देती है। हमेशा न्यूट्रिशनिस्ट बैलेंस डाइट की बात करते हैं। अपने खाने में कार्ब्स के साथ फाइबर, प्रोटीन और जरूरी न्यूट्रिशन का बैलेंस होना चाहिए।
गुड़, चीनी, मीठे से परहेज
एक्ट्रेस सौम्या टंडन अक्सर स्वीट डिशेज की रेसिपी शेयर करती हैं और साथ ही बताती हैं कि वो गुड़, चीनी जैसी मीठी चीजों को कभी नहीं खाती। ये एक गुड हैबिट है, खाने में शुगर की मात्रा मोटापा बढ़ाने के साथ ही डायबिटीज जैसी बीमारियों को भी न्योता देती हैं। इसलिए अगर आप बीमारियों से दूर रहना चाहती हैं तो सौम्या टंडन की तरह चीनी-गुड़ जैसी मीठी चीजों से परहेज करें।
दिन की शुरुआत घी के साथ
सौम्या टंडन ने बताया कि वो सुबह खाली पेट सबसे पहले एक चम्मच घी में एक चुटकी हल्दी और काली मिर्च डालकर खाती हैं। वो बताती हैं कि घी को वो हल्का गुनगुना कर लेती हैं। घी एक हेल्दी फैट है और महिलाओं को अपनी डाइट में घी इस तरह से लेना अच्छी आदत हो सकती है। साथ ही इसमे थोड़ी सी हल्दी और काली मिर्च बॉडी की इन्फ्लेमेशन को कम करती है।
एक गिलास जिंजर वाटर
सौम्या टंडन दिन की शुरुआत एक बड़े गिलास गुनगुने पानी से करती हैं, जिसमे वो थोड़ा सा अदरक घिस कर डालती हैं। हाइड्रेट रहने के साथ ही सुबह खाली पेट पानी पीने की आदत बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद करती हैं। तो अगर आप सुबह खाली पेट गुनगुने पानी को पीती हैं तो उसमे थोड़ा सा अदरक पेट और डाइजेशन को सुधारने में मदद करता है।
प्रोटीन लेना है जरूरी
डाइट में प्रोटीनी की मात्रा सबसे सबसे ज्यादा जरूरी है। एक्ट्रेस अपनी डाइट में प्रोटीन ड्रिंक लेती हैं। हर किसी को अपने खाने में प्रोटीन इनटेक पूरा करने पर जरूर जोर देना चाहिए। तभी मसल्स और हड्डियों को मजबूत रखने में मदद मिलती है। एक्सरसाइज करने वाले तो अक्सर प्रोटीन इनटेक पूरा करते हैं लेकिन एक्सरसाइज ना करने वालों को भी प्रोटीन से समझौता नहीं करना चाहिए।
रात को 7 बजे के बाद डिनर नहीं करना
सौम्या टंडन रात को 7 बजे के बाद डिनर नहीं करती हैं। वैसे ये आदत हर किसी के लिए संभव नहीं है लेकिन रात को सोने के कम से कम दो घंटा पहले खाना बंद कर देना चाहिए। जिससे खाने को डाइजेस्ट होने के लिए थोड़ा समय मिल सके।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




