Home LIFESTYLE NEWS HINDI Shayari in Hindi: पतिदेव के जन्मदिन पर भेजें ये 30 प्यार भरी...

Shayari in Hindi: पतिदेव के जन्मदिन पर भेजें ये 30 प्यार भरी शायरियां, पढ़कर खिल उठेगा उनका चेहरा

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

पति का जन्मदिन आ रहा है और आप पूरी तैयारी में जुटी है, तो एक काम और कर लीजिए। खूबसूरत सा लव लेटर लिखें, जिसमें अपनी दिल की बात अल्फाजों के साथ बयां करें। हम जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए खूबसूरत शायरियां पढ़ाते हैं।

पति का जन्मदिन हर पत्नी के लिए खास होता है और इस दिन के लिए पत्नियां कई तैयारियां करती हैं। अगर आपके हस्बैंड का बर्थडे आने वाला है, तो उन्हें इस बार तोहफे के साथ शब्दों का जादू भी दीजिए। आप गिफ्ट के साथ प्यारा सा लव लेटर लिखें और उसमें खूबसूरत शायरी लिख लें, जो खास आपके पति के लिए होगी। इसे पढ़ते ही पतिदेव के होठों पर मुस्कान छा जाएगी और उनका दिन ज्यादा स्पेशल बन जाएगा। चलिए आपको कुछ चुनिंदा शायरियां पढ़ाते हैं।

1. तेरे साथ से मेरी हर खुशी पूरी है,

तेरे बिना ये जिंदगी थोड़ी अधूरी है।

जन्मदिन पर बस इतनी सी दुआ है मेरी,

हर जन्म में तू ही मेरा हमसफर रहे।

2. मेरी मुस्कान की वजह हो तुम,

मेरी जिंदगी की सबसे खूबसूरत वजह हो तुम।

जन्मदिन पर क्या तोहफा दूं तुम्हें,

मेरे लिए तो मेरा पूरा जहां हो तुम।

3. मेरी सबसे बड़ी ताकत, मेरा सहारा और मेरी सबसे अच्छे दोस्त को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।

मैं तुमसे इतना प्यार करती हूं कि शब्दों में बयां नहीं कर सकती।

4. रिश्ता हमारा यूं ही खास बना रहे,

हर दिन चेहरे पर तेरे मुस्कान सजी रहे।

जन्मदिन पर रब से बस यही मांगती हूं,

मेरी हर खुशी हमेशा तेरे नाम रहे।

5. तेरी हंसी से रोशन मेरा संसार है,

तेरा साथ ही मेरा सबसे बड़ा प्यार है।

जन्मदिन पर दिल से बस इतना कहूं,

तू मेरे लिए आज भी उतना ही खास है।

6. तेरे साथ बिताया हर पल खास लगता है,

तेरे बिना हर लम्हा थोड़ा उदास लगता है।

जन्मदिन पर मेरी बस इतनी सी ख्वाहिश है,

तेरा हाथ उम्रभर मेरे हाथ में रहे।

7. मेरी दुनिया की सबसे प्यारी कहानी हो तुम,

मेरी जिंदगी की खूबसूरत निशानी हो तुम।

जन्मदिन पर दिल से यही दुआ है,

मेरी हर खुशी की वजह बने रहो तुम।

8. न चांद चाहिए, न सितारे चाहिए,

मुझे बस उम्रभर तुम्हारे सहारे चाहिए।

जन्मदिन पर रब से यही दुआ करती हूं,

हर जन्म में तुम ही मेरे प्यारे चाहिए।

9. तुम्हारे साथ जिंदगी आसान लगती है,

हर खुशी कुछ ज्यादा खास लगती है।

जन्मदिन पर बस इतना कहना है,

तुम्हारी मौजूदगी ही सबसे बड़ा तोहफा लगती है।

10. तेरी बातों में सुकून मिलता है,

तेरे साथ हर गम छोटा लगता है।

जन्मदिन पर दिल से दुआ है मेरी,

तेरा हर आने वाला साल खुशियों से भरा रहे।

11. मेरी सुबह की पहली मुस्कान हो तुम,

मेरे दिन का सबसे प्यारा अरमान हो तुम।

जन्मदिन पर कैसे बयां करूं तुम्हें,

मेरी पूरी जिंदगी का प्यार हो तुम।

12. साथ तुम्हारा मिला तो जिंदगी संवर गई,

मेरी छोटी-सी दुनिया खुशियों से भर गई।

जन्मदिन पर रब से बस यही मांगती हूं,

हमारी मोहब्बत हर साल और गहरी होती जाए।

13. तुम्हारी एक मुस्कान पर दिल हार जाती हूं,

तुम्हारी खुशी के लिए हर दुआ मांगती हूं।

जन्मदिन पर बस इतना सा वादा है,

हर मोड़ पर तुम्हारा साथ निभाती रहूंगी।

14. उम्र बढ़े तुम्हारी, खुशियां भी बढ़ती जाएं,

हर ख्वाहिश तुम्हारी हकीकत बनती जाए।

जन्मदिन पर मेरी दुआ कबूल हो ऐसी,

तुम्हारी जिंदगी में कभी खुशियों की कमी न आए।

15. मेरी जिंदगी में तुम्हारा होना खास है,

इसीलिए हर दिन मुझे थोड़ा खास लगता है।

जन्मदिन पर दिल से कहती हूं आज,

तुम्हारा साथ ही मेरा सबसे खूबसूरत राज है।

16. तुमसे जुड़ी हर याद मुझे प्यारी लगती है,

तुम्हारी हर बात दिल को न्यारी लगती है।

जन्मदिन पर क्या दूं तुम्हें मैं,

तुम्हारी खुशी ही मुझे सबसे प्यारी लगती है।

17. साल बदलते रहें, मौसम बदलते रहें,

पर हमारे बीच मोहब्बत के रंग न बदलें।

जन्मदिन पर मेरी यही दुआ रहे,

हम दोनों यूं ही उम्रभर एक-दूजे के रहें।

18. तुम मेरे आज भी हो और कल भी रहोगे,

मेरी हर दुआ में शामिल हमेशा रहोगे।

जन्मदिन पर दिल से कहती हूं,

मेरे सबसे खूबसूरत हमसफर हमेशा रहोगे।

19. तुम साथ हो तो हर दिन त्योहार लगता है,

तुम्हारा प्यार ही मेरा संसार लगता है।

जन्मदिन पर दिल की बस यही ख्वाहिश है,

हर जन्म में तुम्हारा ही साथ मिले।

20. जन्मदिन तुम्हारा है, खुशियां मेरी हैं,

तुम्हारी मुस्कान में ही खुशियां मेरी हैं।

रब से बस यही दुआ है हर बार,

सदा बना रहे हमारे बीच ये प्यार।

21. कुछ रिश्ते किस्मत से मिलते हैं,

और कुछ रिश्ते जिंदगी संवार देते हैं।

तुम मिले तो समझ आया मुझे,

हमसफर सिर्फ साथ नहीं, सुकून भी देते हैं।

22. तुम्हारा प्यार ही मेरी दुनिया की रोशनी है,

तुम्हारे बिना सब कुछ अंधेरा सा लगता है।

तुम्हारे साथ बिताए हर लम्हे को मैं हमेशा याद रखूंगी

और दुआ करती हूं कि हमारा साथ हमेशा बना रहे।

Happy Birthday Hubby!

23. जन्मदिन पर कोई बड़ी दुआ नहीं मांगती हूं,

बस हर जन्म में तुम्हें ही अपना हमसफर मांगती हूं।

24. आप मेरी जिंदगी की सबसे खूबसूरत कहानी हैं, जो हर दिन और भी खास बनती जाती है।

ईश्वर आपको हमेशा हंसाता रहे और हमारे रिश्ते को मजबूत बनाए रखे।

25. हर साल तुम्हारा जन्मदिन यूं ही आता रहे,

और हर साल मेरा प्यार तुम पर और बढ़ता जाए।

26. दुनिया की भीड़ में तुम सबसे खास लगते हो,

सच कहूं, मेरे दिल के सबसे पास लगते हो।

27. तुम्हारी खुशी में ही मेरी खुशी बसती है,

तुम्हारे साथ मेरी हर सुबह खूबसूरत लगती है।

28. तेरी मुस्कान पर आज भी दिल ठहर जाता है,

तू हंस दे तो मेरा हर दिन संवर जाता है।

29. तुमसे मिला प्यार मेरी सबसे प्यारी दौलत है,

तुम्हारा साथ ही मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी राहत है।

30. तुम्हारी खुशी में ही मेरी खुशी बसती है,

तुम्हारे साथ मेरी हर सुबह खूबसूरत लगती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN