Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/09/1200x900/ott_release_10_aug_16_aug_1786307510063_1786307514668_35d21b9c-4d7b-48e5-bc38-a18e57d887ec.jpgOTT Release: 10 अगस्त से 16 अगस्त के बीच ओटीटी पर एक या दो नहीं, बल्कि 11 फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली हैं। यहां देखिए लिस्ट।
10 अगस्त से 16 अगस्त के बीच, ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का धमाकेदार डोज मिलने वाला है। एक्शन, थ्रिलर, रिएलिटी ड्रामा से लेकर कोरियन शो और बॉलीवुड की बड़ी फिल्मों तक, हर जॉनर के दर्शकों के लिए ओटीटी पर काफी कुछ खास आ रहा है। अगर आप भी वीकेंड पर बिंज-वॉच का प्लान बना रहे हैं, तो आने वाली फिल्मों और सीरीज की ये लिस्ट सेव कर लें।
11 अगस्त
1. मोरिन्हो (Mourinho)
ओटीटी: नेटफ्लिक्स
डिटेल्स: फुटबॉल की दुनिया के मशहूर और चर्चित मैनेजर होसे मोरिन्हो की जिंदगी और उनके शानदार करियर पर बनी यह एक स्पोर्ट्स डॉक्यूमेंट्री सीरीज है।
2. द लीजेंड ऑफ किचन सोल्जर – सीजन 1 (The Legend of Kitchen Soldier Season 1)
ओटीटी: अमेजन प्राइम वीडियो
डिटेल्स: यह एक दिलचस्प कोरियन ड्रामा है, जिसे भारतीय दर्शकों के लिए हिंदी, तमिल और तेलुगू में भी स्ट्रीम किया जा रहा है।
3. फिफ्टीज प्रोफेशनल्स – सीजन 1 (Fifties Professionals Season 1)
ओटीटी: अमेजन प्राइम वीडियो
डिटेल्स: करियर और ऑफिस लाइफ की उलझनों पर आधारित एक और बेहतरीन कोरियन ड्रामा। इसे आप हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषाओं में एन्जॉय कर सकते हैं।
12 अगस्त
1. रीचर – सीजन 4 (Reacher Season 4)
ओटीटी: अमेजन प्राइम वीडियो
डिटेल्स: एलन रिचसन का एक्शन और थ्रिलर से भरपूर मशहूर शो अपने चौथे सीजन के साथ वापसी कर रहा है। इसे अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज किया जाएगा।
13 अगस्त
1. द ट्रेटर्स इंडिया – सीजन 2 (The Traitors India Season 2)
ओटीटी: अमेजन प्राइम वीडियो
डिटेल्स: करण जौहर के इस चर्चित रियलिटी माइंड-गेम शो में 21 मशहूर सेलिब्रिटीज हिस्सा ले रहे हैं। इस लिस्ट में मुनव्वर फारुकी, मल्लिका शेरावत, रिया चक्रवर्ती, श्वेता तिवारी, अभिषेक मल्हान (फुकरा इंसान), आदित्य कुलश्रेष्ठ (कुल्लू), शालिनी पासी, दलीप ताहिल और रणवीर बराड़ जैसे कई जाने-पहचाने चेहरे माइंड गेम खेलते नजर आएंगे।
2. इन द ग्रे (In The Grey)
ओटीटी: अमेजन प्राइम वीडियो
डिटेल्स: मशहूर डायरेक्टर गॉय रिची के निर्देशन में बनी यह एक हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें जेक जिलनहॉल और हेनरी कैविल मुख्य भूमिकाओं में हैं।
3. कैटलन (Kattalan)
ओटीटी: मनोरमा मैक्स
डिटेल्स: यह एक मलयालम ड्रामा-थ्रिलर फिल्म है, जो थिएटर्स के बाद अब सीधे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रीमियर होने जा रही है।
4. अ चाइल्ड ऑफ माय ओन (A Child of My Own)
ओटीटी: नेटफ्लिक्स
डिटेल्स: यह एक इमोशनल मेक्सिकन ड्रामा फिल्म है, जिसे आईएमडीबी (IMDb) पर 5.5 की रेटिंग मिली है।
14 अगस्त
1. कॉकटेल 2 (Cocktail 2)
ओटीटी: नेटफ्लिक्स
डिटेल्स: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर यह रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म थिएटर्स में धमाल मचाने के बाद अब नेटफ्लिक्स पर आ रही है। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 147.65 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था।
2. भारत भाग्य विधाता (Bharat Bhhagya Viddhaata)
ओटीटी: जी5
डिटेल्स: कंगना रनौत की सर्वाइवल ड्रामा फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी दर्शकों के लिए उपलब्ध होगी। फिल्म का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 8.16 करोड़ रहा था।
3. डोन्ट से गुड लक (Don’t Say Good Luck)
ओटीटी: नेटफ्लिक्स
डिटेल्स: यह एक इंडिपेंडेंट ड्रामा फिल्म है। कहानी सोफी बीरेनबाउम के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने हाई स्कूल के म्यूजिकल प्ले में लीड रोल के लिए तैयार है, लेकिन उसकी निजी जिंदगी में आए अचानक मोड़ से घर का ड्रामा स्टेज के ड्रामे से भी ज्यादा उलझ जाता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



