Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार सदी के महानायक ने दी प्रीति जिंटा को जन्मदिन की बधाई, एक्ट्रेस...

सदी के महानायक ने दी प्रीति जिंटा को जन्मदिन की बधाई, एक्ट्रेस ने नहीं दिया जवाब, KBC के सेट पर बिग बी ने की शिकायत

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/10/1200x900/Amitabh_Bachchan_Preity_Zinta_1786325721664_1786325726698_2f02b7f0-b18a-4135-bfd6-a3497b026d8a.jpg

‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ शो का एक नया प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में अमिताभ, प्रीति से कहते हैं कि मुझे आपसे एक बड़ी शिकायत है।

Kaun Banega Crorepati 18: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और प्रीति जिंटा इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी ‘बंटवारा 1947’ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। ये फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। ऐसे में प्रीति जिंटा, सनी देओल और आमिर खान अपनी ‘बंटवारा 1947’ के प्रमोशन में जोरों शोरों से जुटे हैं। यही नहीं, ये तीनों अपनी फिल्म क प्रमोशन के लिए अमिताभ बच्चन के क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ के मंच पर भी पहुंचे। इस दौरान फिल्म की टीम और बिग बी के बीच काफी मस्ती मजाक हुआ। इसी बीच अब शो का नया प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में अमिताभ, प्रीति जिंटा से एक बात लेकर शिकायत करते नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं क्या?

प्रीति से बिग बी को है ये शिकायत

‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ शो का एक नया प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में अमिताभ, प्रीति से कहते हैं, ‘मुझे आपसे एक बड़ी शिकायत है। मैं हर साल 31 जनवरी को आपके जन्मदिन पर आपको बधाई देता हूं और आपने एक बार भी मुझे जवाब नहीं दिया।’ प्रीति ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, ‘नहीं, अमित जी, मैं हमेशा आपको जवाब देती हूं… लेकिन एक हफ्ते बाद।’

बिग बी ने दिखाया अपना पुराना ट्वीट

बस फिर क्या था, अमिताभ बच्चन ने सबके सामने वो पुराना ट्वीट दिखाया, जिसमें उन्होंने प्रीति को उनके जन्मदिन पर बधाई दी थी और यह भी बताया था कि वह कभी उन्हें जवाब नहीं देतीं। बिग बी के इस में लिखा था, ‘प्रीति जिंटा…!! आप जहां भी हों, चूंकि आपने मेरे SMS का जवाब देने से इनकार कर दिया है… हा हा… जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं… ढेर सारा प्यार और खुशियां।’ शो का ये प्रोमो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि अमिताभ और प्रीति ‘कभी अलविदा ना कहना’ (2006) और ‘द लास्ट लियर’ (2007) में साथ काम किया है।

‘बंटवारा 1947’ के बारे में

‘बंटवारा 1947’ की बात करें तो इसमें सनी देओल एक मुस्लिम व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं, जो बंटवारे के समय पाकिस्तान चला जाता है। वहीं, सनी पाकिस्तान के जिस मकान में रहते हैं, उसी की ऊपरी मंजिल में एक हिंदू महिला (शबाना आजमी) रह रही होती है, जो वहां से जाने को किसी भी कीमत पर तैयार नहीं होती। सनी भी उन्हें उस घर से निकले के लिए मजबूर नहीं करते। ऐसे में वहां के मुस्लिम इस बात को लेकर काफी बवाल करते हैं और दंगे छिड़ जाते हैं। सनी सांप्रदायिक दंगों के बीच अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए उस महिला की रक्षा करने की जिम्मेदारी भी खुद उठाते हैं। ये फिल्म इसी महीने 14 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN