Home rss business hindi Inox Wind के शेयरों में गिरावट, कंपनी का प्रॉफिट घटा, रेवन्यू ने...

Inox Wind के शेयरों में गिरावट, कंपनी का प्रॉफिट घटा, रेवन्यू ने भी झटका

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Inox Wind के शेयरों पर आज तिमाही नतीजों का असर साफ दिख रहा है। कंपनी के शेयरों का दाम 6 प्रतिशत लुढ़क गया है। चालू वित्त वर्ष के पहले क्वार्टर में कंपनी की स्थिति अच्छी नहीं थी। कंपनी के नेट प्रॉफिट में गिरावट देखने को मिली है।

52 वीक लो लेवल पर पहुंचा यह स्टॉक

बीएसई में Inox Wind के शेयरों का दाम 75.10 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 5.64 प्रतिशत की गिरावट के बाद 73.57 रुपये के स्तर पर आ गया। यह कंपनी का 52 वीक लो लेवल है।

कंपनी को कितना हुआ है प्रॉफिट

आईएनओएक्स विंड ने दी जानकारी में बताया है कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के दौरान कुल 64.10 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ है। जोकि सालाना आधार पर 34.30 प्रतिशत गिरा है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी को 97.30 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था।

रेवन्यू की बात करें तो पहले क्वार्टर के दौरान 814.10 करोड़ रुपये है। बीते वित्त वर्ष में यह 826.30 करोड़ रुपये रहा था। यानी यहां भी 1.5 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। कंपनी का EBITDA इस बार 17 प्रतिशत की गिरावट के बाद 183.70 करोड़ रुपये रहा था। बता दें, कंपनी का ऑर्डर बुक 4.4 गीगावट का है।

शेयर बाजार में लम्बे समय से संघर्ष कर रही है कंपनी

6 महीने में स्टॉक 32 प्रतिशत गिरा है। वहीं, 1 साल में Inox Wind के शेयरों की कीमतों में 46 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। कंपनी का 52 वीक हाई 159.25 रुपये रहा है। बता दें, दो साल से कंपनी के शेयरों को होल्ड करने वाले इनवेस्टर्स को अबतक 56 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 1.44 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

बीते 3 साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 39 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, 5 साल में Inox Wind ने पोजीशनल निवेशकों को 137 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। यह सेंसेक्स इंडेक्स के 44 प्रतिशत की रिटर्न की तुलना में काफी अधिक है।

बोनस शेयर दे चुकी है कंपनी

Inox Wind ने निवेशकों को बोनस शेयर दिया है। 2024 में कंपनी के शेयर एक्स-बोनस ट्रेड किए थे। तब कंपनी ने एक शेयर पर 3 शेयर बोनस दिया था। यह पहली और आखिरी बार था जब कंपनी ने निवेशकों को बोनस शेयर दिया था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN