Home rss business hindi 12% की उछाल के बाद 52 वीक हाई पर पहुंचा फार्मा स्टॉक,...

12% की उछाल के बाद 52 वीक हाई पर पहुंचा फार्मा स्टॉक, निवेशकों के लिए आज बड़ा दिन, 2-2 एक्सपर्ट्स बुलिश

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Gland Pharma share price: मार्केट में गिरावट के बीच ग्लैंड फार्मा के शेयरों की कीमतों में आज 12 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों में उछाल के पीछे की वजह तिमाही नतीजे हैं। कल सोमवार को कंपनी ने पहले क्वार्टर के रिजल्ट का ऐलान किया था। एक्सचेंज को दी जानकारी के अनुसार कंपनी ने बताया है कि सालाना आधार पर उनका नेट प्रॉफिट 47 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें, आज बीएसई में ग्लैंड फार्मा का शेयर 2837.55 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम 12 प्रतिशत की उछाल के साथ 2989.25 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। यह कंपनी के शेयरों का बीएसई में 52 वीक हाई भी है।

रिकॉर्ड डेट आज (Gland Pharma dividend stock)

कंपनी ने डिविडेंड के लिए जो रिकॉर्ड डेट तय किया है वो आज है। फार्मा कंपनी एक शेयर पर 20 रुपये का डिविडेंड इस बार दे रही है। 2025 में हर एक शेयर पर कंपनी ने 18 रुपये का डिविडेंड दिया था।

2 एक्सपर्ट्स अब भी हैं बुलिश (Gland Pharma target price)

ब्रोकरेज हाउस Elara ने इस फार्मा कंपनी के शेयरों की रेटिंग को कम किया है। ब्रोकरेज हाउस ने BUY से रेटिंग को घटाकर Accumulate कर दिया है। वहीं, टारगेट प्राइस 2956 रुपये का सेट किया है। जोकि आज के इंट्रा-डे हाई की तुलना में कम है।

हालांकि, जेफरिज को उम्मीद है कि कंपनी के शेयरों की कीमतों में अभी और तेजी देखने को मिलेगी। बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के अनुसार ब्रोकरेज हाउस ने 3350 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। नोमुरा ने 3330 रुपये का टारगेट प्राइस इस स्टॉक के लिए दिया है। बता दें, ambit capital ने सेल रेटिंग इस फार्मा कंपनी के शेयरों के लिए दिया है। ब्रोकरेज हाउस की तरफ से 1940 रुपये का टारगेट प्राइस बताया गया है।

पहली तिमाही में शानदार वित्तीय प्रदर्शन (Gland Pharma q1 results)

अप्रैल से जून 2026 के दौरान इस कंपनी का नेट प्रॉफिट 317 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी को 215 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। पहली तिमाही के दौरान ऑपरेशनल रेवन्यू 1800 करोड़ रुपये रहा है। इसमें साल दर साल की तुलना में 19.50 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। बता दें, एक साल पहले इसी क्वार्टर में कंपनी की कुल आय 1506 करोड़ रुपये रहा था।

शेयरों का प्रदर्शन कैसा रहा है?

पिछले तीन महीने में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 48 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, 6 महीने में स्टॉक 53 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बता दें, 3 साल में ग्लैंड फार्मा के शेयरों का दाम 73 प्रतिशत बढ़ा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN