Home LIFESTYLE NEWS HINDI ब्लाउज ढीला हो या टाइट, बिना सिलाई के मिनटों में सही करें...

ब्लाउज ढीला हो या टाइट, बिना सिलाई के मिनटों में सही करें फिटिंग! काम आएंगे ये 3 हैक्स

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अगर आपका ब्लाउज भी रखे रखे ढीला या फिर टाइट हो गया है, तो ये हैक्स आपके बड़े काम आ सकते हैं। आपको कोई कटाई सिलाई का झंझट नहीं करना है, मिनटों में इन हैक्स की मदद से आप अपने ब्लाउज की फिटिंग बिल्कुल ठीक कर सकती हैं।

ब्लाउज की फिटिंग अगर सही ना हो तो पूरा लुक ही खराब हो जाता है। महिलाओं के साथ अक्सर यही एक समस्या रहती है कि रखे-रखे उनका ब्लाउज या तो कभी ढीला हो जाता है या कभी-कभी बिल्कुल टाइट हो जाता है। ऐसे में बार-बार टेलर के चक्कर लगाने पड़ते हैं। कई बार अगर इमरजेंसी में कोई साड़ी पहननी पड़ जाए तो ब्लाउज की गलत फिटिंग। की वजह से नहीं पहन पाते। अगर आपके साथ भी ऐसा बार-बार होता है, तो ये फैशन हैक आपके बड़े काम आ सकते हैं। जी नहीं, इसके लिए आपको सिलाई सीखने की जरूरत नहीं है। बस छोटे-छोटे हैक ध्यान में रखेंगी तो ढीले ब्लाउज को टाइट और टाइट ब्लाउज को लूज आराम से कर पाएंगी, वो भी बिना किसी सिलवाई या कटाई के। तो चलिए देख लेते हैं ये कमाल के फैशन हैक्स।

ढीले ब्लाउज को टाइट करने के लिए करें ये काम

हैक 1- अंदर की तरफ फोल्ड करें आई वाला हिस्सा

ब्लाउज को बिना सिलाई के टाइट करने के लिए आप सेफ्टी पिन का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए ब्लाउज की आई वाली पट्टी (जहां हुक लगाते हैं) को अंदर की तरफ उतना फोल्ड करें, जितना ब्लाउज लूज है। इसे अंदर की तरफ से ही सेफ्टी पिन लगाकर सिक्योर कर दें। अब ऊपर वाली साइड में जो सेफ्टी पिन का हिस्सा निकला हुआ है, उसमें ब्लाउज का हुक लगाएं। ब्लाउज की फिटिंग बिल्कुल ठीक हो जाएगी और इसमें किसी भी तरह की प्लीट्स या झोल नहीं आएगा।

हैक 2- बैंगल की मदद से करें ब्लाउज की फिटिंग

अगर आपका ब्लाउज काफी लूज है, तो आप एक बैंगल की मदद से भी इसकी फिटिंग कर सकती हैं। अगर आपके ब्लाउज में हुक आगे की तरफ हैं, तो ये तरीका फॉलो करें। इसके लिए कोई भी एक पुराना बैंगल लें और उसे ब्लाउज की बैक पर अंदर की तरफ से प्लेस करें। इसे बीचों-बीच लगा दें, फिर ऊपर से एक रबरबैंड की मदद से सिक्योर कर दें। ये बहुत ही सुंदर डिजाइन बन जाता है और ब्लाउज की फिटिंग भी ठीक हो जाती है।

बिना सिलाई टाइट ब्लाउज को कैसे लूज करें?

अब अगर आपका ब्लाउज रखे-रखे काफी टाइट हो गया है, तो इसे ढीला करने के लिए भी आप बैंगल्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आपको ब्लाउज से मैचिंग रंग की दो चूड़ियां लेनी हैं। ध्यान रहे चूड़ियां कांच की नहीं मेटल की हों।

ब्लाउज को फिट करने के लिए ब्लाउज के पीछे वाली दोनों साइड में आपको एक एक चूड़ी फंसानी है। इसके लिए चूड़ी में से ब्लाउज का कपड़ा निकालें और अंदर की तरफ से सेफ्टी पिन लगाकर इन्हें सिक्योर कर दें। ऐसा आपको दोनों तरफ से करना है। अब साड़ी से मिलती-जुलती ही कोई लेस या कपड़े की कतरन लें, और उसे इन बैंगल्स में से निकालते हुए एक नॉट बना लें। बहुत ही सुंदर बैक पैटर्न बन जाएगा और आपका ब्लाउज भी काफी अच्छे से लूज हो जाएगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN