Source :- LIVE HINDUSTAN
Amazon Great Freedom Sale 2026 में स्मार्टफोन और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स के साथ ऑडियो प्रोडक्ट्स पर भी शानदार ऑफर्स मिल रहे हैं। अगर आप नया TWS ईयरबड्स खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो 3,000 रुपये से कम कीमत में कई लोकप्रिय मॉडल उपलब्ध हैं। इस लिस्ट में Oppo, Samsung, OnePlus, Realme, CMF और अन्य ब्रैंड्स के TWS शामिल हैं।
सेल में कुछ मॉडल तो अपने लिस्टेड प्राइस के मुकाबले काफी कम दाम में मिल रहे हैं। इसके अलावा चुनिंदा HDFC Bank कार्ड से भुगतान करने पर 10 प्रतिशत तक इंस्टेंट डिस्काउंट का फायदा लिया जा सकता है। Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड यूजर्स को 5 प्रतिशत अनलिमिटेड कैशबैक और एलिजिबल शॉपिंग पर Amazon Pay Later के जरिए Pay-in-3 इंटरेस्ट-फ्री पेमेंट का विकल्प भी दिया जा रहा है।
Oppo Enco Buds 3 Pro+ पर खास डील
Sale में Oppo Enco Buds 3 Pro+ को 2,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसका लिस्टेड प्राइस 3,999 रुपये है। यानी सेल में इस TWS पर 1,000 रुपये की सीधी बचत हो रही है। फीचर्स की बात करें तो इसमें 12.4mm ड्राइवर्स, 32dB एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन और Bluetooth 5.4 कनेक्टिविटी मिलती है। कंपनी के अनुसार यह कुल 43 घंटे तक का प्लेबैक दे सकता है। ईयरबड्स को IP55 रेटिंग भी मिली है।
Samsung Galaxy Buds Core भी 2,999 रुपये में
Samsung Galaxy Buds Core को भी Amazon Sale में 2,999 रुपये के इफेक्टिव प्राइस पर खरीदा जा सकता है। इसका लिस्टेड प्राइस 3,999 रुपये बताया गया है। Samsung का यह विकल्प उन यूजर्स के लिए खास हो सकता है जो Galaxy स्मार्टफोन के साथ इस्तेमाल करने के लिए उसी इकोसिस्टम का TWS चाहते हैं।
CMF Buds 2 पर 500 रुपये की बचत
Nothing के सब-ब्रैंड CMF का Buds 2 भी इस सेल में 2,499 रुपये में उपलब्ध है। इसकी लिस्टेड कीमत 2,999 रुपये है। यानी इस मॉडल पर 500 रुपये की सीधी छूट मिल रही है।
Boat Nirvana Crown सिर्फ 2,599 रुपये में
Boat Nirvana Crown की लिस्टेड कीमत 9,990 रुपये है, लेकिन Amazon Great Freedom Sale में इसका इफेक्टिव प्राइस 2,599 रुपये बताया गया है। यानी लिस्टेड कीमत के मुकाबले यह काफी बड़ी कटौती है। हालांकि खरीदने से पहले उपलब्ध कलर ऑप्शंस, स्टॉक और फाइनल प्राइस जरूर चेक कर लें।
Realme Buds T310 की कीमत 1,899 रुपये
Realme Buds T310 को भी 3,000 रुपये के बजट में एक आकर्षक विकल्प के तौर पर खरीदा जा सकता है। इसकी लिस्टेड कीमत 3,999 रुपये है, जबकि सेल में प्रभावी कीमत 1,899 रुपये बताई गई है।
OnePlus Nord Buds 3R सिर्फ 1,599 रुपये में
OnePlus Nord Buds 3R की लिस्टेड कीमत 1,999 रुपये है और Amazon Sale में यह 1,599 रुपये में मिल रहा है। कम बजट में OnePlus का TWS खरीदने वाले यूजर्स के लिए यह डील खास हो सकती है।
Noise और GoBoult के TWS भी सस्ते
Noise Alt Buds S की प्रभावी कीमत सेल में 1,499 रुपये है, जबकि इसकी लिस्टेड कीमत 1,899 रुपये है। वहीं GoBoult Mustang Torq की लिस्टेड कीमत 5,999 रुपये है और इसे 1,799 रुपये के इफेक्टिव प्राइस पर खरीदा जा सकता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




