Home - ₹8499 में मिलेगा 200 इंच तक का होम सिनेमा! इस प्रोजेक्टर से...

₹8499 में मिलेगा 200 इंच तक का होम सिनेमा! इस प्रोजेक्टर से भूल जाएंगे Smart TV

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

XElectron ने भारत में Techno Plus Android 14 Smart Home Projector लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 8,499 रुपये है। इसमें Native 1080P Resolution, 4K सपोर्ट, 9000 Lumens, 200-इंच स्क्रीन, WiFi 6, Bluetooth 5.0 और OTT ऐप्स जैसे फीचर्स मिलते हैं।

बड़े पर्दे पर फिल्में, वेब सीरीज और स्पोर्ट्स देखने का शौक है, लेकिन महंगे स्मार्ट टीवी पर ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते हैं, तो XElectron का नया प्रोजेक्टर एक दमदार विकल्प बन सकता है। होमग्रोन स्मार्ट होम और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड XElectron ने भारत में Techno Plus Android 14 Smart Home Projector लॉन्च किया है। इसकी कीमत 8,499 रुपये रखी गई है।

नया प्रोजेक्टर खास तौर पर बड़े स्क्रीन एक्सपीरियंस को अफॉर्डेबल प्राइस में देने के लिए पेश किया गया है। इसमें Native 1920×1080 Full HD Resolution, 4K कंटेंट सपोर्ट, 200 इंच तक की स्क्रीन, Android 14, Auto Keystone Correction और 180 डिग्री रोटेट होने वाला डिजाइन मिलता है।

Android 14 के साथ मिलेगा OTT का सपोर्ट

XElectron Techno Plus Android 14 पर काम करता है। कंपनी के मुताबिक, इसमें Netflix, YouTube, Prime Video, JioHotstar, ZEE5 और SonyLIV जैसे लोकप्रिय OTT प्लेटफॉर्म का सपोर्ट दिया गया है। ऐसे में यूजर्स को स्ट्रीमिंग के लिए अलग से स्मार्ट टीवी स्टिक या अन्य डिवाइस लगाने की जरूरत कम हो सकती है। प्रोजेक्टर को फिल्मों और वेब सीरीज के अलावा स्पोर्ट्स और गेमिंग के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

Native Full HD Resolution और 4K सपोर्ट

प्रोजेक्टर में 1920×1080 पिक्सल की Native Full HD Resolution दी गई है। इसके साथ यह 4K कंटेंट को भी डिकोड कर सकता है। कंपनी के अनुसार, इसमें 5000:1 का Dynamic Contrast Ratio दिया गया है, जिससे स्क्रीन पर डार्क और ब्राइट हिस्सों के बीच बेहतर अंतर देखने को मिल सकता है। इसमें LED लाइट सोर्स दिया गया है और कंपनी ने 9000 लुमेंस ब्राइटनेस का दावा किया है। यह प्रोजेक्टर अधिकतम 200 इंच तक का प्रोजेक्शन तैयार कर सकता है।

180 डिग्री घूम सकता है प्रोजेक्टर

XElectron Techno Plus की एक खासियत इसका 180 डिग्री Rotatable Design है। इसकी मदद से यूजर प्रोजेक्टर की दिशा को अपनी जरूरत के हिसाब से बदल सकता है और दीवार या छत पर भी कंटेंट प्रोजेक्ट कर सकता है। इसके साथ Auto Keystone Correction भी दिया गया है, जो प्रोजेक्शन एरिया को सही तरीके से अलाइन करने में मदद करता है। इससे हर बार मैन्युअल तरीके से इमेज को एडजस्ट करने की जरूरत कम हो जाती है।

WiFi 6 और Bluetooth 5.0 कनेक्टिविटी

कनेक्टिविटी के लिए प्रोजेक्टर में Dual-Band 2.4GHz और 5GHz WiFi 6 दिया गया है। कंपनी के अनुसार, यह स्ट्रीमिंग के दौरान बेहतर कनेक्टिविटी और कम लेटेंसी देने में मदद करता है। इसके अलावा Bluetooth 5.0 के जरिए वायरलेस स्पीकर, हेडफोन और साउंडबार को कनेक्ट किया जा सकता है। प्रोजेक्टर में बिल्ट-इन बास स्पीकर भी दिया गया है, जिससे अलग स्पीकर सिस्टम के बिना भी ऑडियो का इस्तेमाल किया जा सकता है।

25 भाषाओं का सपोर्ट

XElectron Techno Plus में 25 भाषाओं का सपोर्ट दिया गया है। इसमें हिंदी, अंग्रेजी और बांग्ला समेत कई भाषाएं शामिल हैं। कंपनी का कहना है कि इससे अलग-अलग क्षेत्रों के यूजर्स के लिए डिवाइस का इंटरफेस इस्तेमाल करना आसान होगा। प्रोजेक्टर के LED लाइट सोर्स की लाइफ 50,000 घंटे तक बताई गई है। इसके साथ XElectron की ओर से खरीद की तारीख से 1 साल की वारंटी भी दी जा रही है।

XElectron Techno Plus की कीमत

XElectron Techno Plus Android 14 Smart Home Projector की कीमत 8,499 रुपये है। इसे Amazon India, XElectron की आधिकारिक वेबसाइट और देशभर के ऑफीशियल रिटेल चैनल्स से खरीदा जा सकता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN