Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/03/1200x900/karan_johar_03_09_1788457880466_44c49e8c-78b8-45dc-a761-2635c5fc4286_1788457884806_197551f9-8943-4c2c-81eb-d02e039954b1_c79c7c0c-316a-4983-84d7-173ccee501f2_c3b9d3af-7e4a-4402-af2f-f646dc681a04.pngकरण जौहर अपने प्रोडक्शन हाउस के तहत एक खूबसूरत प्यार की कहानी बड़े पर्दे पर ला सकते हैं। ये कहानी होगी राधा-कृष्ण की।फिल्म को सचिन रवि डायरेक्ट कर सकते हैं।
फैमिली ड्रामा और क्लासिक रोमांस जैसी फिल्म बनाने वाले करण जौहर अब एक डिवोशनल लव स्टोरी बड़े पर्दे पर ला सकते हैं। इस फिल्म में राधा और कृष्ण की लव स्टोरी को करण जौहर दर्शकों तक पहुंचा सकते है।धर्मा प्रोडक्शन्स की इस फिल्म को डायरेक्टर सचिन रवि डायरेक्ट कर सकते हैं।
सचिन रवि कर सकते हैं फिल्म को डायरेक्ट
पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म का टाइटल फिलहाल के लिए राधा कृष्ण है, और ये फिल्म भी डेवलेपमेंट के एडवांस स्टेज में है। फिल्ममेकर सचिन रवि को फिल्म को डायरेक्ट और लिखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हालांकि, फिल्म की कास्ट को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
करण जौहर लंबे वक्त से बनाना चाहते थे ये फिल्म
फिल्म से जुड़े सूत्रों ने मीडिया पोर्टल को बताया, “करण जौहर लंबे वक्त से राधा-कृष्ण पर फिल्म बनाना चाहते थे, और अब उन्हें आखिरकार एक ऐसी स्क्रिप्ट मिल गई है जो भारतीय धर्मग्रंथों की सबसे बड़ी और सबसे मशहूर प्रेम कहानियों में से एक के साथ न्याय करती है। धर्मा प्रोडक्शन्स के लिए ये फिल्म सचिन रवि डायरेक्ट कर रहे हैं और इसे लिख रहे हैं।”
फिल्म को बड़े स्केल पर बनाने की है प्लानिंग
इस फिल्म को बड़े स्केल पर बनाने की प्लानिंग है। फिल्म में रोमांस, इमोशन, ड्रामा और ट्रेजेडी देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में कृष्ण के जन्म से लेकर कंस के वध तक की कहानी दिखाई जाएगी, लेकिन इस फिल्म का कोर राधा और कृष्ण की लव स्टोरी होगा। बता दें, इस प्रोजेक्ट के बारे में धर्मा प्रोडक्शन्स की ओर से कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
कौन हैं सचिन रवि?
सचिन रवि के बारे में बात करें तो इन्होंने कन्नड़ सिनेमा में काफी काम किया है। सचिन रवि को साल 2019 में आई फैंटेसी एडवेंचर कॉमेडी फिल्म अवने श्रीमननारायण डायरेक्ट करने के लिए जाना जाता है। डायरेक्शन से पहले सचिन ने एडिटर के तौर पर फिल्म इंडस्ट्री में काम किया है। उन्हें किरिक पार्टी, उलिदावरु कंदन्थे और सिंपल अगि ओंध लव स्टोरी जैसी फिल्मों की एडिंग के लिए जाना जाता है।
धर्मा प्रोडक्शन के लेटेस्ट रिलीज फिल्म के बारे में
धर्मा प्रोडक्शन्स की लास्ट फिल्म के बारे में बात करें तो चांद मेरा दिल इस प्रोडक्शन की लेटेस्ट थिएटर में रिलीज होने वाली फिल्म है। फिल्म 22 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी लीड रोल में नजर आए थे। फिल्म के डायरेक्टर विवेक सोनी हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




