Home LIFESTYLE NEWS HINDI Janmashtami 2026 Bhog: धनिया पंजीरी का टेस्ट बढ़ाना है तो डालें 5...

Janmashtami 2026 Bhog: धनिया पंजीरी का टेस्ट बढ़ाना है तो डालें 5 चीजें, तभी आएगा सही स्वाद

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

जन्माष्टमी के मौके पर भगवान कृष्ण को भोग लगाने के लिए धनिया की पंजीरी बनाने वाली हैं तो सही तरीका सीख लें। केवल धनिया नहीं इन 5 और चीजों को डालने से सही टेस्ट आता है। जानें कौन-कौन सी चीजें डालें….

जन्माष्टमी पर कृष्णा को लगने वाले प्रिय भोग में धनिया पंजीरी भी शामिल रहती है। जिसे प्रसाद में जरूर बांटा जाता है। लेकिन आमतौर पर इसका स्वाद काफी अजीब लगता है क्योंकि लोगों को लगता है कि धनिया की पंजीरी है तो बस धनिया से ही बनेगी। लेकिन ये सही नही है। इसे बनाने के लिए धनिया के साथ और भी 5 से 6 चीजों को डालने की जरूरत होती है। तभी इसका टेस्ट अच्छा आता है और आपके नन्हें लड्डू गोपाल इसका भोग लगाते हैं। तो सबसे पहले जानें कि धनिया की पंजीरी बनाते वक्त कौन सी गलती ना करें और कौन सी 5 चीजों को डालकर धनिया पंजीरी बनाएं।

पैकेट वाला धनिया पाउडर ना इस्तेमाल करें

भगवान के भोग के लिए धनिया पंजीरी बनानी है तो पैकेट वाले धनिया पाउडर का इस्तेमाल ना करें। इसकी बजाय साबुत धनिया को सूखा ही भूनकर फिर इसे दरदरा पीसकर इस्तेमाल करें। ऐसा करने से स्वाद ज्यादा बेहतर आता है। घर में साबुत धनिया लाकर पीसने पर उसमे मिलावट का चक्कर नहीं होता।

इसके साथ इसमे ये 5-6 तरह की चीजों को मिलाएं।

मखाना

पंजीरी का स्वाद बढ़ाने के लिए थोड़े से मखाने देसी घी में भूनकर डालें।

बादाम-काजू

थोड़े से बादाम और काजू को घी में भून लें। इन्हें हल्का सा गोल्डन होने तक रोस्ट करें। बादाम-काजू को जब हल्का भूनते हैं तो इसका स्वाद और महक दोनों बढ़ जाते हैं।

मगज के बीज और नारियल

भगवान के लिए भोग बनाएं और मगज के बीज को जरूर डालें। मगज मतलब खरबूजे के बीजों को पंजीरी में डालें। साथ ही नारिलय का गोला लेकर इसे कद्दूकस कर लें और हल्का सा भूनकर तब मिलाएं। धनिया के साथ ये 5 चीजें और डालने से ही टेस्ट आता है।

धनिया पंजीरी बनाने का पूरा तरीका

  • धनिया की पंजीरी का टेस्ट स्वादिष्ट लगे इसके लिए साबुत धनिया को ऊपर बताए गए तरीके से ड्राई रोस्ट करके पीस लें।
  • फिर कड़ाही में घी डालें और फिर धीमी फ्लेम पर एक बार फिर से भून लें। ध्यान रहे कि इसका कलर चेंज ना हो।
  • बस अब मिश्री को कूटकर पीस लें और इसमे मिलाएं।
  • साथ ही मखाना, काजू-बादाम, मगज के बीज और सूखे नारियल जिन्हें आपने रोस्ट किया था। ग्राइंडर जार में डालकर पीस लें।
  • थोड़े से साबुत ड्राई फ्रूट्स बचा लें, जो आखिरी में डालने के काम आएंगे।
  • बस पिसे हुए सारे ड्राई फ्रूट्स को धनिया के साथ डालें और मिक्स करें।
  • थोड़े से किशमिश भी डाल दें।
  • बस सारी चीजों को मिलाएं और तैयार है धनिया की पंजीरी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN