Source :- LIVE HINDUSTAN
NSE IPO Details: सेबी ने एनएसई के आईपीओ की मंजूरी दे दी है। इस आईपीओ का लम्बे समय से इंतजार किया जा रहा था। आखिरकार मार्केट रेगुलेटर ने हरी झंडी दिखा दी। भारत के शेयर बाजार के इतिहास में यह सबसे बड़े आईपीओ में से एक होगा। बता दें, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने 17 जून 2026 को सेबी के पास आईपीओ लाने का आवेदन किया था।
11 सितंबर को प्राइस बैंड का ऐलान! (NSE Price band)
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एनएसई की तरफ से 11 सितंबर को प्राइस बैंड का ऐलान किया जा सकता है। वहीं, लिस्टिंग दशहरा से पहले 25 सितंबर को हो सकती है। हालांकि, एनएसई ने इस विषय में अबतक कोई भी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
30,000 करोड़ एनएसई के आईपीओ का साइज (NSE IPO Size)
एनएसई के आईपीओ में मौजूदा शेयर होल्डर्स भी अपनी हिस्सेदारी घटा रहे हैं। कंपनी की तरफ दी जानकारी के अनुसार ऑफर फार सेल के जरिए 148905525 शेयरों की बिक्री मौजूदा निवेशक करेंगे। बता दें, हाल ही में रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलीकॉम कंपनी जियो को भी आईपीओ लाने की मंजूरी सेबी ने दी थी। जियो के आईपीओ का साइज 37700 करोड़ रुपये प्रस्तावित है।
ग्रे मार्केट में क्या है स्थिति (NSE IPO GMP)
एनएसई के आईपीओ को लेकर अभी ग्रे मार्केट में हलचल देखने को मिल रही है। IPO Watch की रिपोर्ट के अनुसार एनएसई आईपीओ का जीएमपी 200 रुपये है। वहीं जियो के आईपीओ को लेकर भी ग्रे मार्केट में सन्नाटा पसरा हुआ है। लेकिन आने हफ्तों में इन दोनों कंपनियों की ग्रे मार्केट में ठीक-ठाक डिमांड रहने की उम्मीद है।
हुंडई अबतक सबसे आईपीओ
भारत के इतिहास में अबतक का सबसे बड़ा आईपीओ हुंडई ने लाया था। हुंडई मोटर इंडिया के आईपीओ का साइज 27870 करोड़ रुपये था। यह आईपीओ अक्टूबर 2024 में आया था। वहीं, मई 2022 में एलआईसी ने आईपीओ लाया था। सरकारी बीमा कंपनी के आईपीओ का साइज 20557 करोड़ रुपये था। तब एलआईसी का आईपीओ ही सबसे बड़ा आईपीओ था।
कब आएगा जियो का आईपीओ (JIO IPO Dates)
इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार जियो का आईपीओ अक्टूबर के अंत और नवंबर के शुरुआत में आ सकता है। देश के इतिहास में सबसे बड़ा आईपीओ होने जा रहा है। अब निवेशकों की निगाह इन दोनों कंपनियों पर टिकी रहेगी। आने वाले कुछ दिनों तक हर किसी के जुबान पर जियो और एनएसई के आईपीओ की बात होगी। देखना है कि कौन सी कंपनी बाजी मारने में कामयाब होती है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




