Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार जब सुबह साढ़े 4 बजे करीना कपूर के कमरे से निकले सैफ...

जब सुबह साढ़े 4 बजे करीना कपूर के कमरे से निकले सैफ अली खान, अक्षय कुमार ने सुनाया शादी से पहले का किस्सा

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/04/1200x900/akshay_kumar_saif_ali_1788531246057_a8cbd6fe-80d0-4f83-92e6-2b315e641567_1788531249578_f0ff7539-2b21-47f1-b574-24a8aa4a739f_05352331-0481-48c3-af8d-68f6cf69e3a8_a7ce0acd-ef2e-442a-8f1a-ebf09d6f53cc.png

अक्षय कुमार ने केबीसी शो पर सैफ अली खान और करीना कपूर की रिलेशनशिप के दिनों का एक मजेदार किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि उन्होंने सैफ को सुबह 4-4:30 बजे करीना कपूर के कमरे से निकलते देखा था।

सैफ अली खान और करीना कपूर बॉलीवुड के सबसे पसंद किए जाने वाले कपल्स में से एक हैं। दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत टशन के सेट पर हुई थी। कौन बनेगा करोड़पति के लेटेस्ट एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने सैफ अली से पूछा कि क्या ये सच है कि करीना और आपकी लव स्टोरी की शुरुआत टशन के सेट पर हुई थी? सैफ अली खान ने हां में जवाब दिया।

केबीसी पर पहुंचे सैफ अली खान और अक्षय कुमार

सैफ अली खान के साथ अक्षय कुमार भी अमिताभ बच्चन के गेम शो पर पहुंचे थे। अमिताभ बच्चन ने इसके बाद अक्षय कुमार से पूछा कि आपने तो इनकी रिलेशनशिप के शुरुआती दिनों को देखा होगा? अमिताभ बच्चन के इस सवाल के जवाब में फिल्म की शूटिंग के दौरान का एक किस्सा सुनाया।

साढ़े चार बजे करीना कपूर के कमरे से निकले सैफ अली खान

अक्षय ने बताया कि होटल में उनका कमरा करीना कपूर के कमरे के बाजू में था। एक दिन वो सुबह साढ़े 4 बजे उठे और देखा कि करीना के कमरे से सैफ निकल रहे हैं। अक्षय ने बताया कि सैफ ने उन्हें बताया कि वो और करीना जॉगिंग पर जा रहे हैं।

सैफ ने बताया दोनों जॉगिंग पर जा रहे हैं

अक्षय ने कहा, “तो सर, मैं सुबह साढ़े चार बजे उठता था। करीना का कमरा मेरे बाजू में ही थी। एक दिन अचानक, उस कमरे का दरवाजा खुला और ये बाहर (सैफ) आए। तो मैंने पूछा कि तुम क्या कर रहे हो?”अक्षय ने बताया कि सैफ ने उनसे कहा कि वो और करीना जॉगिंग पर जा रहे हैं। इसके बाद अक्षय ने मजाक में कहा कि सैफ अली खान करीना कपूर को सुबह जगाने आए थे।

हैवान के प्रमोशन के लिए आए थे अक्षय कुमार और सैफ अली खान

बता दें, सैफ अली खान और अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म टशन के प्रमोशन के लिए अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति में आए थे। हैवान एक साइकोथ्रिलर क्राइम ड्रामा फिल्म है। इसका निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। अक्षय कुमार की हैवान 11 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

साल 2012 में हुई थी करीना और सैफ की शादी

वहीं, करीना कपूर और सैफ अली खान के रिश्ते की बात करें तो साल 2008 में आई फिल्म के सेट पर दोनों के प्यार की कहानी शुरू हुई थी। करीना और सैफ 16 अक्टूबर 2012 को शादी के बंधन में बंधे थे। कपल के दो बेटे हैं। बेटों का नाम तैमूर और जेह है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN