Home rss business hindi टाटा के इस शेयर ने दोगुना किया लोगों का पैसा, 600 रुपये...

टाटा के इस शेयर ने दोगुना किया लोगों का पैसा, 600 रुपये के पार पहुंचा शेयर का दाम

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

टाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क्स के शेयरों में शुक्रवार को तूफानी तेजी आई है। तेजस नेटवर्क्स के शेयर शुक्रवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 9 पर्सेंट से अधिक की तेजी के साथ 623.90 रुपये पर पहुंच गए। कारोबार के आखिर में कंपनी के शेयर 8 पर्सेंट से ज्यादा के उछाल के साथ 613.90 रुपये पर बंद हुए हैं। तेजस नेटवर्क्स के शेयरों ने पिछले 7 महीने से कुछ अधिक समय में निवेशकों का पैसा दोगुना से ज्यादा कर दिया है। टाटा ग्रुप की इस कंपनी को पिछले दिनों ही एक बड़ा ऑर्डर मिला है।

दोगुना हो गया निवेशकों का पैसा
टाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क्स (Tejas Networks) के शेयरों में पिछले कुछ महीनों में जबरदस्त उछाल आया है। तेजस नेटवर्क्स के शेयर पिछले 7 महीने से कुछ अधिक समय में 105 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए हैं। यानी, कंपनी के शेयरों ने लोगों का पैसा दोगुना से ज्यादा बढ़ा दिया है। तेजस नेटवर्क्स के शेयर 27 जनवरी 2026 को 294.10 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 4 सितंबर 2026 को 613.90 रुपये पर पहुंच गए हैं। इस साल अब तक कंपनी के शेयर 36 पर्सेंट उछल गए हैं। तेजस नेटवर्क्स के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 644.75 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 294.10 रुपये है।

TCS से तेजस नेटवर्क्स को मिला है 1537 करोड़ रुपये का ऑर्डर
तेजस नेटवर्क्स (Tejas Networks) को हाल में टाटा ग्रुप की दिग्गज कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) से 1537 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। तेजस नेटवर्क्स ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि उसे टीसीएस से एक लेटर ऑफ इंटेंट (LoI) मिला है। यह ऑर्डर 18,685 साइट्स में BSNL 4G मोबाइल नेटवर्क के लिए RAN इक्विपमेंट, एक्सेसरीज और इंस्टालेशन मैटीरियल्स की सप्लाई के लिए है। मौजूदा ऑर्डर, तेजस नेटवर्क्स के जून 2026 तिमाही के आखिर की ऑर्डर बुक से कहीं ज्यादा है।

894% उछाल गए हैं तेजस नेटवर्क्स के शेयर
टाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क्स (Tejas Networks) के शेयरों में पिछले कुछ साल में अच्छी तेजी आई है। तेजस नेटवर्क्स के शेयर पिछले 6 साल में 894 पर्सेंट उछल गए हैं। कंपनी के शेयर 4 सितंबर 2020 को 61.75 रुपये पर थे। तेजस नेटवर्क्स के शेयर 4 सितंबर 2026 को 613.90 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले पांच साल में कंपनी के शेयर 66 पर्सेंट उछले हैं। अगर पिछले एक साल की बात करें तो तेजस नेटवर्क्स के शेयर 2.41 पर्सेंट उछले हैं। वहीं, इस साल अब तक कंपनी के शेयरों में 36 पर्सेंट की तेजी आई है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN