Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/04/1200x900/salman_khan_new_look_1788538334477_cf54ba0e-371e-45c1-99bb-1088254c6f84_1788538346325_92381eb5-d2f1-43be-8f37-7339fdf6fd41_cf6a5c56-e32f-4719-bdad-a95fa6afc42d_ad2fe670-7834-4461-820a-1026a6fa9a4b.jpg‘बिग बॉस 20’ शुरू होने वाला है और शो के शुरू होने से पहले बीते दिनों घर के अंदर की झलक सामने आ गई है। वहीं, अब सलमान खान का लुक भी सामने आ चुका है।
सलमान खान होस्टेड फेमस विवादित रियलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस‘ के अब तक सभी सीजन को दर्शकों ने काफी पसंद किया। ऐसे में ‘बिग बॉस’ के अगले सीजन को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। शो के अगले सीजन के आने का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। इस शो के अगले सीजन को लेकर हर दिन नई अपडेट्स सामने आ रही हैं। शो में शामिल होने को लेकर अब तक कई नाम सामने आ चुके हैं। वहीं, कई नामों को कंफर्म बताया जा रहा है। ‘बिग बॉस 20’ शुरू होने वाला है और शो के शुरू होने से पहले बीते दिनों घर के अंदर की झलक सामने आ गई है। वहीं, अब सलमान खान का लुक भी सामने आ चुका है।
‘बिग बॉस 20’ के मंच से सामने आया सलमान का लुक
सलमान खान ने ‘बिग बॉस 20’ की शूटिंग शुरू कर दी है। एक्टर ने इस रियलिटी शो के ग्रैंड प्रीमियर की तैयारी में जोरों शोरों से जुटे हैं। इसी बीच अब ‘बिग बॉस 20’ के मंच से उनका पहला लुक अब सामने आ गया है। ‘बिग बॉस 20’ के सेट से सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में सलमान बिग बॉस की पूरी टीम के साथ नजर आ रहे हैं।
काउबॉय लुक में नजर आए सलमान खान
‘बिग बॉस 20’ के सेट से सामने आए वीडियो में सलमान खान का लुक रिवील हो चुका है। ‘बिग बॉस’ के सेट पर फोटो खिंचवाते समय सलमान काउबॉय हैट, हाफ जैकेट, टी-शर्ट और जींस में बहुत शानदार लग रहे थे। एक्टर ने शूटिंग के दौरान मौजूद पैपराजी के साथ भी तस्वीरें खिंचवाईं। ‘बिग बॉस’ के सेट से सामने आए वीडियो और फोटो में उनका खास अंदाज साफ दिख रहा था।
‘बिग बॉस 20’ के घर के बारे में
बीते दिनों मेकर्स ने नए ‘बिग बॉस’ यानी सीजन 20 के घर की झलकियां भी दिखाते हैं, जिसमें फैंटेसी से प्रेरित चीजों और मॉडर्न डिजाइन का अनोखा मेल है। घर की सजावट ‘एलिस इन वंडरलैंड’ से प्रेरित है; साथ ही इसमें शार्क-थीम वाला पूल, एक बड़ा गुलाबी टी-पॉट जो काउच में बदल जाता है और बैठने की जगह के तौर पर बदला गया हॉट-एयर बैलून भी है। नए घर में दो सीक्रेट रूम और 104 कैमरे भी हैं, जो कंटेस्टेंट्स पर उनके पूरे समय के दौरान कड़ी नजर रखेंगे।
जानें कब शुरू होगा शो?
‘बिग बॉस 20’ की थीम ‘तथास-टू’ है, जो एक्स्ट्रा जीवन दान देने की ओर इशारा करता है। बिग बॉस 20 आने वाले 6 सितंबर, 2026 से प्रसारित होगा। आप इसे जियो हॉटस्टार पर रात 9 बजे से और कलर्स टीवी पर रात 10.30 बजे से देख सकते हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




