Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार उस रात क्या कहना चाहती थीं सिल्क स्मिता? सुसाइड से एक रात...

उस रात क्या कहना चाहती थीं सिल्क स्मिता? सुसाइड से एक रात पहले इन लोगों से किया कॉन्टैक्ट

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/05/1200x900/Silk_1788593594725_55b3914f-6c02-4039-a08c-7f13572701b6_1788593598010_b6f48b1e-f8ae-4c7a-acf1-52a8061306ef_62178367-1e30-4abe-bc8a-d7d4f7f1c29b_526b3602-41c5-405b-ad3d-00c172261986.jpg

Silk Smitha: विद्या बालन ने फिल्म ‘द डर्टी पिक्चर’ में जिस सिल्क का रोल प्ले किया था, उनकी असल जिंदगी की कहानी सोच में डाल देने वाली रही थी।

विजयालक्ष्मी वाडलापति को उनके स्टेज नेम सिल्क स्मिता के नाम से ज्यादा जाना जाता है। सिल्क स्मिता ने मुख्य रूप से साउथ की फिल्मों में काम किया था। महज 35 साल की उम्र में सिल्क ने सुसाइड कर लिया था, लेकिन वह अपने पीछे कई ऐसे सवाल छोड़ गईं जिनके जवाब आज तक लोग जानना चाहते हैं। ऐसा ही एक सवाल यह भी है कि आखिर सिल्क अपनी मौत से पहले क्या कहना चाहती थीं? यह सवाल इसलिए भी अहम है, क्योंकि उन्होंने यह कदम उठाने से पहले कई लोगों से संपर्क करने की कोशिश की थी।

एक रात पहले कई बार किया था कॉल

22 सितंबर 1996 की रात को उन्होंने एक्ट्रेस अनुराधा को फोन किया और अपने घर आने को कहा। सिल्क को कोई जरूरी बात करनी थी। हालांकि अनुराधा उस शाम उनसे मिलने नहीं आ सकीं। स्मिता ने एक्टर रविचंद्रन से भी कॉन्टैक्ट करने की कोशिश की। वह शूटिंग कर रहे थे और खराब नेटवर्क के चलते उनसे भी बात नहीं हो सकी। अगली सुबह सुबह यह खबर दोनों तक पहुंची कि सिल्क का चेन्नई स्थित उनके घर में निधन हो गया है। वह बात अधूरी रह गई कि उस रोज सिल्क आखिर क्या कहना चाहती थीं?

सिल्क स्मिता की जिंदगी की शुरुआत

सालों तक मेकर्स सिल्क से बस एक ही चीज चाहते थे। उनका एक डांस परफॉर्में, एक सीन और एक ऐसी फिल्म में उनकी मौजूदगी, जिसकी खरीददारों को जरूरत हो। उस नाम के पीछे मौजूद उस औरत को पहचानना बहुत मुश्किल था। ज्यादातर लोग सिल्क को पर्दे पर उनके किरदार से ही जानते थे, उनकी असल जिंदगी की जंग से बहुत कम लोग वाकिफ थे। वदलपति विजयलक्ष्मी का जन्म आंध्र प्रदेश के कोव्वली गांव में हुआ था। उनका परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। चौथी क्लास के बाद उनकी पढ़ाई बंद हो गई।

सिल्क स्मिता का रियल लाइफ स्ट्रगल

सिर्फ 14 साल की उम्र में उनकी शादी उम्र में उनसे काफी बड़े आदमी से करा दी गई। खबरों की मानें तो सिल्क की शादीशुदा जिंदगी ठीक नहीं रही। उन्हें अपने ससुराल वालों से बहुत खराब व्यवहार झेलना पड़ा और फिर सिर्फ 2 सालों के भीतर ही उन्होंने शादी खत्म कर ली। उन्होंने चेन्नई पहुंचकर अपनी मां के साथ टच-अप मेकअप आर्टिस्ट का काम शुरू कर दिया इसके बाद धीरे-धीरे उन्हें एक्टिंग में मौका मिलने लगा और फिल्म ‘इनाये थेडी’ में उन्हें स्मिता नाम से पहली बार क्रेडिट दिया गया।

और अधूरी रह गई सिल्क की वह बात

पर्दे पर भले ही सिल्क एक ग्लैमरस जिंदगी जी रही थीं, लेकिन उनके भीतर बहुत कुछ ऐसा चल रहा था, जो वह नहीं कह पा रही थीं। अनुराधा को जब अगले दिन याद आया कि स्मिता 22 सितंबर को किसी सीरियस टॉपिक पर बात करना चाहती थी। उन्हें उम्मीद थी कि वह अगले दिन उससे मिलेगी। रविचंद्रन से भी बार-बार बात करने की कोशिश की। रविचंद्रन ने एक इंटरव्यू में कहा, “मैं उस दिन शूटिंग में बिजी था और मैं हैरान था कि स्मिता कई बार मुझसे कॉन्टैक्ट करने की कोशिश कर रही थीं। मुझे लगा कि यह एक नॉर्मल कॉल थी। लेकिन अगले दिन, मुझे यह जानकर बहुत दुख हुआ कि स्मिता ने सुसाइड कर लिया था।”

SOURCE : LIVE HINDUSTAN