Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार ‘बाप पर जाना नहीं…’, बिग बॉस 20 में मनोज तिवारी की बेटी...

‘बाप पर जाना नहीं…’, बिग बॉस 20 में मनोज तिवारी की बेटी ने रीति धमाकेदार एंट्री, सलमान खान ने दी ये खास सलाह

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/06/1200x900/Bigg_Boss_20_slaman_khan_1788671739755_f9c881f7-9d2b-49f6-be98-c3ff9c5ea9b0_1788671751595_987feb90-21ca-4420-8ef9-96b1d07c9c34_f6c143b1-6169-44a9-a2d7-6bafdb5038fb_f80e14bc-1025-40af-a58a-da7126dfac18.jpg

 इसी बची अब ‘बिग बॉस 20’ का नया प्रोमो जारी कर दिया गया है, जिसमें भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी अपनी बेटी को शो में छोड़ने आए हैं।

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान होस्टेड फेमस विवादित रियलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस‘ के अब तक सभी सीजन काफी सुर्खियों में रहे। दर्शकों ने इसके सभी सीजन को काफी पसंद किया।’बिग बॉस’ के अगले सीजन को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। शो के अगले सीजन यानी ‘बिग बॉस 20’ के रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। शो जल्द ही शुरू होने वाला है। ऐसे में शो के अगले सीजन को लेकर हर दिन नई अपडेट्स सामने आ रही हैं। शो में शामिल होने को लेकर अब तक कई नाम सामने आ चुके हैं। वहीं, कई नामों को कंफर्म बताया जा रहा है। यही नहीं, ‘बिग बॉस 20’ के प्रोमो भी आने शुरू हो चुके हैं। इसी बची अब शो का नया प्रोमो जारी कर दिया गया है, जिसमें भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी अपनी बेटी को शो में छोड़ने आए हैं।

बेटी को शो पर छोड़ने पहुंचे मनोज तिवारी

‘बिग बॉस 20’ का लेटेस्ट प्रोमो जारी कर दिया गया है। इस प्रोमो को जिया हॉटस्टार ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में मनोज तिवारी ‘बिग बॉस 20’ के मंच पर धमाकेदार एंट्री करते नजर आ रहे हैं। मनोज अपना फेमस गाना ‘रिंकिया के पापा’ गाना गाते हुए आते हैं। इस पर सलमान खान उनसे कहते हैं, ‘ऐसा तो नहीं कि हमने तथास्थु बोला तो आपने सोचा कि बिग बॉस में दो-दो बार आ सकते हैं।’ इस पर मनोज कहते हैं, ‘अपनी बेटी को आज बिग बॉस के दरवाजे छोड़ने आया हूं।’

सलमान ने दी रीति तिवारी को ये सलाह

इसके बाद शो में मनोज तिवारी की बेटी रीति की एंट्री होती है। रीति भी अपने पापा की तरह एक बेहतरीन सिंगर हैं। उनका गाना सुनकर सलमान भी शॉक्ड हो जाते हैं। इसके बाद सलमान रीति को एक सलाह देते हैं। वो कहते हैं, ‘घर के अंदर कभी भी अंडे को लेकर विवाद न करना।’ सलमान कहते हैं, ‘बाप पर मत जाना…।’ इस पर रीति भी मजे लेते हुए कहती हैं, ‘बाप पर जाना नहीं…।’

मनोज तिवारी भी रह चुके बिग बॉस का हिस्सा

रीति से पहले उनके पिता मनोज तिवारी भी बिग बॉस का हिस्सा रह चुके हैं। मनोज ने साल 2010 में ‘बिग बॉस सीजन 4’ में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया था। इस सीजन में मनोज अपने गेम को लेकर काफी सुर्खियों में रहे थे। इस दौरान डॉली बिंद्रा के साथ उनका ‘अंडा विवाद’ काफी चर्चा में रहा था। इस सीजन की विनर श्वेता तिवारी थीं।

ग बा

क्या करती हैं रीति तिवारी

मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी एक पॉपुलर सिंगर, सॉन्गराइटर और कंपोजर हैं। वो लगातार म्यूजिक बना रही हैं, जिसमें कवर सॉन्ग्स के साथ-साथ उनके ओरिजिनल गाने भी शामिल हैं। रीति ने साल 2024 में उन्होंने बीजेपी में शामिल होकर पॉलिटिक्स में भी कदम रखा। रीति एक बिजनेसवुमन भी हैं। वो ‘रीति स्पोर्ट्स’ की डायरेक्टर और जूलरी फर्म ‘जूनी कंपनी’ की को-फाउंडर हैं। उन्होंने साल 2024 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सदस्यता लेकर राजनीति में कदम रखा था।

जानें कब शुरू होगा शो?

‘बिग बॉस 20’ की थीम ‘तथास-टू’ है, जो एक्स्ट्रा जीवन दान देने की ओर इशारा करता है। बिग बॉस 20 आज यानी 6 सितंबर, 2026 से प्रसारित होगा। आप इसे जियो हॉटस्टार पर रात 9 बजे से और कलर्स टीवी पर रात 10.30 बजे से देख सकते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN