Home LIFESTYLE NEWS HINDI ना कुकर ना ओवन, मिनी चॉकलेटी केक 15 मिनट में बनकर होगा...

ना कुकर ना ओवन, मिनी चॉकलेटी केक 15 मिनट में बनकर होगा तैयार, बच्चों के टिफिन में देने के लिए बेस्ट है रेसिपी

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

बच्चों को कुछ चॉकलेटी खाने का मन है और आपके पास टाइम नहीं और ना ही ओवन कि फटाफट से केक बना लें तो इस रेसिपी को नोट कर लें। मात्र 15 मिनट में आप मिनी चॉकलेट केक बनाकर रेडी कर सकती हैं।

बच्चों को टिफिन में कुछ हेल्दी फ्रूट्स के साथ टेस्टी स्वीट्स भी रखना पड़ता है। अब ये बिस्कुट हो, केक या फिर कुछ और जो बच्चे के पसंद का हो। ऐसे में हर दिन क्या दें? ये समझ ही नहीं आता। आप भी हर रोज परेशान होते हैं तो ये मिनी चॉकलेट केक की रेसिपी को नोट कर लें। मात्र 15 मिनट में बन जाएंगे और किसी ओवन या कुकर की जरूरत नहीं पड़ेगी। बस अप्पे पैन लें और इन छोटे-छोटे चॉकलेट केक को पकाकर रेडी कर लें। बच्चे इसे बड़े चाव से खाते हैं और चूंकि ये घर में बने होते हैं तो कम से कम इसमे हाइजीन को मेंटेंन होती है। चलिए सीखें कैसे बनाएं बिना कुकर, बिना ओवन के मिनी चॉकलेट केक रेसिपी।

मिनी चॉकलेट केक बनाने की सामग्री

आधा कप दूध

विनेगर डेढ़ चम्मच

दो पका हुआ केला

तीन चौथाई कप चीनी

आधा कप रिफाइंड तेल

मैदा सवा कप

कोको पाउडर एक चौथाई कप

बेकिंग पाउडर एक चम्मच

बेकिंग सोडा एक चौथाई चम्मच

बादाम और अखरोट बारीक कटे हुए

मिनी चॉकलेट केक बनाने की रेसिपी

  • बच्चे जब चॉकलेट केक खाने की जिद करें तो उन्हें फटाफट से ये मिनी केक बनाकर दें। बच्चे इसे टिफिन में ले जाना चाहते हैं तो ये बेस्ट होगा। आप चाहें तो इसे चॉकलेट फिलिंग के साथ भी बना सकती हैं, सीख लें तरीका।
  • सबसे पहले किसी मिक्सी के जार में ज्यादा पके हुए केले को लें। दोनों को तोड़कर मिक्सी के जार में डाल दें।
  • साथ ही उसमे तीन चौथाई कप चीनी और आधा कप दूध डालें।
  • साथ ही आधा कप रिफाइंड तेल डालकर अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें। जिससे ये बिल्कुल पेस्ट जैसा फाइन हो जाए।
  • फिर इस पेस्ट में मैदा सवा कप, एक चौथाई कप कोको पाउडर डालें।
  • साथ ही एक चम्मच बेकिंग पाउडर और एक चौथाई चम्मच बेकिंग सोडा डाल दें।
  • अब इन सारी चीजों को धीरे-धीरे अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें। जिससे ये केक के बैटर की तरह बनकर तैयार हो जाए।
  • अब इस केक के बैटर को पाइपिंग बैग में भरें या फिर ऐसे ही चम्मच की मदद से अप्पे पैन में डाल दें।
  • ऊपर से कटे हुए अखरोट और बादाम डालें।
  • अगर आपको इसमे चॉकेलटी फ्लेवर चाहिए तो अप्पे पैन में पहले थोड़ा सा बैटर डालकर डार्क चॉकलेट की एक छोटी बाइट रखें और फिर ऊपर से बैटर डालकर अच्छी तरह से ढंक दें।
  • बिल्कुल धीमी आंच पर इस अप्पे पैन को रखें और केक को पकने दें।
  • धीमी फ्लेम पर 10-15 मिनट में ये पक जाते हैं या फिर थोड़ा और देर रखकर चेक कर लें।
  • अप्पे पैन में बिल्कुल टेस्टी, सॉफ्ट चॉकलेट केक बनकर तैयार हो जाते हैं। ये केक बच्चों को खूब पसंद आते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN