Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार यश ने ठुकरा दी ₹100 करोड़ रुपये फीस, रामायण के लिए बड़ा...

यश ने ठुकरा दी ₹100 करोड़ रुपये फीस, रामायण के लिए बड़ा रिस्क ले रहे हैं सुपरस्टार

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/06/1200x900/Yash_as_Ravana_1788701143666_c1cc4e30-f7f3-48fe-b07d-1ca1663bb81c_1788701148289_9dbbc864-4e52-42dc-a409-6ce1f11a1a3b_ca16491f-7370-437c-8ac6-8fb9967f498a_33989c69-385d-4979-b05a-7d55a3789da0.jpg

साउथ के सुपरस्टार एक्टर यश ने फिल्म रामायण के लिए 100 करोड़ रुपये फीस लेने की बजाय इस मूवी के डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स लेना चुना है।

सुपरस्टार यश ने बजाए 100 करोड़ रुपये फीस लेने के, अपनी ही फिल्म के डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स लेना चुना है।

रणबीर कपूर और यश की फिल्म ‘रामायण – पार्ट 1’ का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार है। इसे साल की सबसे बड़ी और बॉलीवुड की अभी तक की सबसे महंगी फिल्म बताया जा रहा है। फिल्म के लिए किस एक्टर ने कितनी फीस चार्ज की है, इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है। इसी बीच यश की फीस को लेकर एक ताजा जानकारी यह आई है कि यश ने इस मूवी के लिए 100 करोड़ रुपये की फीस ठुकरा दी है। यश ने बजाए इस मूवी के लिए फीस लेने के, इस फिल्म के डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स लेना चुना।

यश ने ठुकरा दी 100 करोड़ रुपये फीस

यश की ‘टॉक्सिक’ भले ही बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं कर पाई, लेकिन अब उन्हें ‘रामायण’ से बड़ी उम्मीदें हैं। सैकनिल्क की एक रिपोर्ट के मुताबिक यश अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ के लिए कोई फीस नहीं ले रहे हैं। बजाए इसके यश ने इस मूवी के साउथ इंडिया के डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स ले लिए हैं। यह यश को मिलने वाली फीस के स्ट्रक्चर से काफी अलग है जो पहले प्लान किया गया था। यश को पहले रामायण के दोनों पार्ट के लिए कुल मिलाकर 100 करोड़ रुपये मिलने वाले थे। तब उन्हें भारतीय फिल्मों के लिए सबसे ज्यादा फीस चार्ज करने वाले एक्टर्स में गिना जा रहा था।

बहुत बड़ा रिस्क ले रहे हैं सुपरस्टार यश

अगर यश की फिल्म रामायण बॉक्स ऑफिस पर चल जाती है तो यह डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स उन्हें 100 करोड़ रुपये की फीस से कहीं ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। साथ ही इसका एक मतलब यह भी है कि यश अपनी इस फिल्म के लिए बहुत बड़ा दांव खेल रहे हैं। यह इस बात को भी दिखाता है कि कैसे यश की इस फिल्म में काफी ज्यादा दिलचस्पी है और उन्हें इस प्रोजेक्ट पर हद से ज्यादा भरोसा भी है। कम लोग जानते हैं कि यश का नाम इस फिल्म के प्रोड्यूसर्स में भी है। उनका ‘मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स’ नमित मल्होत्रा ​​के ‘प्राइम फोकस स्टूडियोज’ के साथ मिलकर ‘रामायण’ को प्रोड्यूस कर रहा है।

बुरी तरह पिट गई थी यश की फिल्म टॉक्सिक

रामायण से पहले पिछले दिनों यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी। फिल्म की रिलीज से पहले इसका अच्छा खासा बज बनाया गया था, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन 100 करोड़ कमा भी गई। हालांकि जब इसे निगेटिव माउथ पब्लिसिटी मिलनी शुरू हुई तो बॉक्स ऑफिस पर इसका हाल बुरा हो गया। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ में यश लंकापति रावण की भूमिका निभा रहे हैं। रणबीर कपूर इसमें श्रीराम का रोल करेंगे और सई पल्लवी सीता का किरदार निभाती नजर आएंगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN